प्रियंका को सताने वाला जाजू गिरफ्तार

प्रकाश जाजू प्रियंका चौपड़ा का सेक्रेट्री रह चुका है. मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चौपड़ा ने जब बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत की तो प्रकाश जाजू उसका पहला सेकेट्री बना और उसने प्रियंका को कुछ फिल्में दिलाकर बॉलीवुड में उसका कैरियर बनाया.
बाद में जाजू ने प्रियंका पर उसका पैसा हजम करने का आरोप लगाया और उसे धमकियां देने लगा. इतना ही नहीं उसने उसे अश्लील संदेश भी भेजे और उसकी काफी बदनामी भी की.
जाजू की इन हरकतों से प्रियंका मानसिक रुप से परेशान हो गई. जाजू ने न सिर्फ प्रियंका बल्कि उसके पिता डॉ. चौपड़ा को भी धमकियां दी.
बाद में प्रियंका और जाजू में पैसों को लेकर समझौता हो गया. बताया जाता है कि कुछ समय तक शांत रहने के बाद जाजू ने प्रियंका को फिर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया.
इससे परेशान होकर प्रिंयका ने पुलिस में शिकायत की है. इसी आधार पर जाजू को गिरफ्तार किया गया है.


Click it and Unblock the Notifications