बेकसूर है सूरज केस वापस लो राबिया खान

अभिनेता आदित्य पंचोली और बेटे सूरज पंचोली पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली जिया खान की मां राबिया खान का कहना है कि उन पर बॉलीवुड की ओर से दवाब बनाया जा रहा है कि वह सूरज पर लगाये सभी आरोपों को वापस ले क्योंकि सूरज बेकसूर है। राबिया ने बिना नाम लिये केवल यही कहा कि उनके पास बड़े सितारों के फोन आ रहे हैं जो उनसे कह रहे हैं कि आप सूरज पर लगाये सारे आरोपों को वापस लें।

वैसे सूरज पंचोली को आज तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। इससे पहले जिया की मां ने सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली पर भी अपनी बेटी जिया को मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि जिया उर्फ नफीसा खान पिछले एक साल से ज्यादा समय से सूरज पंचोली के लिवइनरिलेशन में थीं। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी थी, जिसे की सूरज ने जबरदस्ती गर्भपात करवाया था।

जिया इस बात के लिए राजी नहीं थी इसलिए सूरज और उसके पिता आदित्य पंचोली ने उसके साथ मार-पीट भी की थी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि जिया के सिर पर चोट के निशान थे पहले से। अब यह सूरज के मारने से आये या फिर पहले से थे इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा।

जिया को न्याय दिलाने के लिए फेसबुक पर 'जस्टिस फॉर जिया खान' नाम से पेज बना है। यह समाचार वेबसाइट न्यूज66 समूह की पहल पर बनाया गया पेज है। माना जा रहा है कि इस पेज को बॉलीवुड के कई कलाकारों एवं मीडिया कर्मियों का समर्थन हासिल है। पेज पर लिखा गया है कि जिया की खुदकुशी हैरान करने वाली घटना है। वह मजबूत एवं दृढ़ युवती थी। इस पेज को पसंद करें और इस पर अपनी टिप्पणी दें, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X