प्रीति है जया बच्चन के करीब

पिछले माह शुरू हुए 'अनफॉरगेटेबल टूर' में अमिताभ, उनके बेटे अभिषेक और बहु एश्वर्या राय अन्य सितारों के साथ कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। यद्यपि, जया बच्चन कार्यक्रम पेश नहीं कर रही हैं लेकिन वह परिवार के साथ हैं।
प्रीति ने कहा, "अमित जी, ऐश और अभिषेक के साथ मैं सहज रहती हूं। मैं अक्सर इन लोगों से मिलती-जुलती रहती हूं। मैंने अमित जी के साथ फिल्म 'द लास्ट लीयर' में काम किया था।"
उन्होंने कहा, "लेकिन मेरी पसंदीदा जया अंटी है। हम फिल्म 'कल हो ना हो' के दौरान करीब आए थे। उस वक्त हम सही मायने में बहुत करीब आए थे।
अब लगता है कि पुराना समय फिर से आ गया है। बच्चन परिवार में जया अंटी मेरी सबसे पसंदीदा सदस्य हैं। हम एक साथ बहुत सहज रहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications