जगजीत सिंह के शाही आवाज़ को कई वर्षो तक सुनना चाहते हैं : बॉलीवुड

Jagjit Singh
गजल के महारथी जगजीत सिंह के अस्पताल में भर्ती हो जाने के बाद से ही सारे बॉलीवुड में बेचैनी देखने को मिल रही है सभी जगजीत सिंह के जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं। अचानक ही हुए ब्रेन हेमरेज के बाद 70 वर्षीय जगजीत सिंह को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आनन फानन में लाया गया जहां पर उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन भी कर दिया लेकिन उसके बाद भी उनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है।

शहंशाह अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि.. 'रेशमी आवाज का मालिक यह व्यक्ति (जगजीत सिंह) अपने सहज स्वभाव के कारण लोकप्रिय है। वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएं। अपने इकलौते बेटे की युवा अवस्था में सड़क हादसे में मौत के बाद उन्हें गहरा आघात लगा था।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा, मुझे पता चला कि मेरे प्रिय गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

फिल्मकार महेश भट्ट ने ट्वीट किया है कि ' मैंने पढ़ा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है तो मेरे दिल में उनका गाया फिल्म अर्थ का गीत तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो.. गूंजने लगा।'

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, उम्मीद है जगजीत सिंह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे...।

वहीं, अभिनेता अनुपम खेर कहते हैं कि, 'देश के बेहतरीन गजल गायक जगजीत सिंह जी के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। वह जल्द स्वस्थ हो जाएं।'

अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, 'गजल सम्राट जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज हो गया है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है और मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं।'

सोनू निगम ने कहा, 'हम सभी जगजीत जी के लिए प्रार्थना करते हैं। हम उनके शाही आवाज को कई वर्षो तक सुनना चाहते हैं। भगवान उनको शीघ्र स्वस्थ करे।'

श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया, जगजीत अंकल की हालत नाजुक है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। जगजीत अंकल का अस्वस्थ होना बेहद दुखद है। उम्मीद है वह बहुत ठीक हो जाएंगे।

एक्टर आफताब शिवदसानी ने लिखा है कि हम सभी को जगजीत सिंह के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। भगवान उनकी रक्षा करे और वह जल्द ही ठीक हो जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X