ट्विटर पर बॉलीवुड

By Staff

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर" के जरिए बॉलीवुड की हस्तियां अक्सर एक दूसरे से बातचीत करती रहती हैं। मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने इस वेबसाइट को 'साइबर वर्ल्ड का नया कॉफी हाउस" बना दिया है, जहां हर कोई अपनी बात कहता नजर आता है। फिर चाहे वह किसी फिल्म का प्रमोशन हो या किसी को लेकर निजी तौर पर की गई कोई टिप्पणी।

शनिवार को जब 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई तो कई कलाकारों ने ट्विटर के जरिए एक दूसरे को बधाई दी। पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए कंगना राणावत को बधाई दी। मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन" के लिए वर्ष 2008 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए प्रियंका चुनी गईं। वहीं फिल्म 'फैशन" के लिए ही कंगना राणावत को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। प्रियंका ने कंगना को संबोधित करते हुए ट्विटर पर लिखा, "कंगना आप बधाई स्वीकार करें। मैं आपके बिना मेघना माथुर नहीं बन सकती थी। आप पुरस्कार की हकदार हैं।"

अन्य कलाकार भी इस मंच का इस्तेमाल अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं।
फिल्मकार महेश भट्ट यहां कभी दार्शनिक अंदाज में नजर आते हैं तो कभी फिल्मी दुनिया के बारे में चर्चा करते नजर आते हैं। भट्ट लिखते हैं, "आपको वही करना चाहिए जो आप करना चाहते हैं। आप बगैर किसी चिंता के अपना काम कीजिए।" अनुपम खेर ट्विटर के जरिए लोगों से कुछ मुद्दों पर सलाह ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लोगों से अभिनय की परिभाषा के बारे में पूछा था। हाल ही में अभिनेता उदय चोपड़ा ने अपने लिए जूते खरदीने से पहले और बाद में ट्विटर पर इसकी चर्चा की। उन्होंने लिखा, "आखिर मैंने कुछ जूते खरीद ही लिए। अब उसे पहनकर दौड़ लगाउंगा और फिर आपको बताउंगा..।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X