फिल्में ठप्प: कोरोना पर बॉलीवुड का सराहनीय कदम, जागरुकता से लेकर जरूरतमंदों के लिए पैसों की मदद
कोरोना वायरस ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। इसके चलते वर्ल्ड इकनॉमी व सभी काम धंधे बंद पड़ गए हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लिए आ गई है जो दिहाड़ी पर काम करते थे। देशभर में लोगों ने खुद को लॉकडाउन कर लिया है और बड़ी बड़ी कंपनियों ने अपने वर्कर्स को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। ऐसे में मुश्किल उन लोगों के लिए आ गई है जो लोग दिहाड़ी पर काम करते हैं। लेकिन इस मामले में बॉलीवुड शानदार काम कर रहा है।
साफ साफ कहें तो ये पहला मौका है जब बॉलीवुड का सराहनीय कदम देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स न केवल फोटो वीडियो व सही तरीके से लड़ने के लिए फैंस को प्रेरित कर रहे हैं बल्कि उन्हें जागरुक भी कर रहे हैं। ऐसे में तमाम बॉलीवुड की संस्थाएं तो इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट व तकनीशियनों के लिए आर्थिक मदद भी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications