TOP News: वरूण धवन की 300 करोड़ी DEAL.. साथ देंगे सलमान खान- अक्षय कुमार!
बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। जहां सलमान खान और लूलिया वंतूर के शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रूस्तम की रिलीज डेट एक हफ्ते प्रीपोंड कर दी।
'अजय देवगन,शाहरूख,अक्षय हों.. या मैं.. सबने खुद अपनी पहचान बनाई है..'
वहीं, अगर खबरों की मानें तो अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म रोबोट का सीक्वल 2.0 दीवाली 2017 पर रिलीज़ होने वाला है। हालांकि पहले खबरें थीं कि फिल्म ईद 2017 पर बाहुबली 2 के साथ क्लैश करेगी लेकिन अब तय ही है कि फिल्म दीवाली 2017 पर रिलीज़ होगी।
अब ज़रा सोचिए अक्षय कुमार और रजनीकांत एक साथ...तो बॉक्स ऑफिस का क्या हाल होगा। लेकिन ये धमाका काफी मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि दीवाली 2017 पहले ही सन ऑफ सरदार सीक्वल और सलमान खान की राजकुमार संतोषी फिल्म के लिए बुक है।
बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications



