Bollywood News Live: वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, करोड़पति बने 22 साल के चंद्र प्रकाश

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं एक बड़े विवाद की जी हां, वासु भगनानी ने ओटटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने नेटफ्लिक्स पर 47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दूसरी खबर कौन बनेगा करोड़पति से आ रही है जहां इस सीजन को उनका पहला करोड़पति मिल गया है।

लंबे समय से विवादों में घिरे वासु भगनानी ने ओटटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने नेटफ्लिक्स पर 47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं नेटफ्लिक्स पर भी पलटवार किया है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि उल्टा वासु भगनानी को उन्हें 47 करोड़ रुपये देने हैं। पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि उनकी तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थीं। जिनका पैसा अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है।

कौन बनेगा करोड़पति का यह 16वां सीजन चल रहा है। यह शो 12 अगस्त से शुरू हुआ था। वहीं बता दें कि केबीसी को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। जी हां, जम्मू कश्मीर के रहने वाले चंद्र प्रकाश ने कोई छोटी मोटी रकम नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ रुपये जीते हैं। बता दें कि चंद्र प्रकाश की उम्र सिर्फ अभी 22 साल है। खुद अमिताभ बच्चन भी चंद्र प्रकाश से इंप्रेस हो गए।

LIVE Feed
  • Sep 26, 2024 4:33 PM

    होटल से वायरल हुआ Trisha Kar Madhu का ये नया Video, ब्लैक ड्रेस में छाई भोजपुरी एक्ट्रेस!

    बता दें कि एमएमएस वायरल होने के बाद सुर्खियों में रहने वाली त्रिशा कर मधु की एक झलक के लिए उनके फैंस इंतजार करते हैं। एक बार फिर से होटल की गली से त्रिशा कर मधु ने वीडियो साझा किया है। भोजपुरी गाने 'कमर दबा दो' में थिरकती हसीना का ये वीडियो देखते ही बनता है।

  • Sep 26, 2024 4:13 PM

    नेहा धूपिया की वजह से टूटने वाला था इस एक्टर का बसा बसाया घर, बोले- उसने सेट पर मेटे साथ...

    मनोज पाहवा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक शाम शूटिंग के बाद में उन्हें पत्नी सीमा का फोन कॉल आता है। इस दौरान अक्षय कुमार ने उनका फोन छीन लिया और मनोज बनाकर उनसे बात की। अक्षय कुमार के साथ में इस शरारत में नेहा धूपिया भी शामिल हो गई। इस दौरान नेहा ने फोन लेकर एक अनजान महिला के तौर पर सीमा पाहवा से बात की और कहा कि मनोज वहां पर नहीं है। बाथरूम में गए हुए हैं।

  • Sep 26, 2024 3:15 PM

    Divya Dutta ने एयरलाइंस पर लगाया 'हैरेसमेंट' का आरोप, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखे!

    दिव्या दत्ता ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''@indigo.6e ! आज सुबह एक बहुत ही भयानक अनुभव के लिए आपका शुक्रिया!! फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई..मैं रद्द किए गए फ़्लाइट पर चेक इन कर रही हूँ। मदद के लिएन यहां कोई कर्मचारी नहीं है! बाहर निकलने के लिए टी गेट पर हैरेसमेंट और @indigo.6e @indigoairways का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था...और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार! मेरी शूटिंग प्रभावित हुई और मैं बहुत परेशान हूं!!!''

  • Sep 26, 2024 2:40 PM

    रणवीर अल्लाहबादिया का Youtube चैनल हुआ हैक

    बताया जा रहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया साइबर अटैक के शिकार हो चुके हैं। उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। इतना ही नहीं उनके सभी वीडियोज़ भी डिलीट कर दिए गए हैं। उनका यूट्यूब से सारा ही कंटेंट साफ कर दिया गया है।

  • Sep 26, 2024 2:10 PM

    Bhojpuri Video: 'कजरा मोहब्बत वाला...' गाने से छाए पवन सिंह, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि आए दिन यूट्यूब पर भी पवन सिंह के नए से लेकर पुराना वीडियो कोई ना कोई वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

  • Sep 26, 2024 1:29 PM

    Haryanvi Song: सपना चौधरी ने 'हवा कसूती से' गाने पर ऐसी मटकाई कमर की दीवाने हुए लोग

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर रागिनी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई है। वहीं इस वीडियो में सपना चौधरी के डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपन चौधरी हरियाणा के पॉपुलर गाने हवा कसूती से गाने पर जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर धूम मचा दी है।

  • Sep 26, 2024 1:02 PM

    Jigra Trailer Out: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के ट्रेलर ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

    हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में आलिया भट्ट की शानदार एक्टिंग फैन्स का दिल जीत रही है। बता दें कि फिल्म की कहानी भाई-बहन की जोड़ी पर आधारित है। एक बहन जो अपने भाई को बचाने लिए किसी भी हद कर जा सकती हैं। बता दें कि ट्रेलर फैन्स को बेहद पसंद आया है। इस ट्रेलर को देख एक फैन ने कहा हिट है बॉस तो वहीं दूसरे ने कहा आलिया की एक्टिंग नंबर 1 है।

  • Sep 26, 2024 12:38 PM

    तलाक की खबरों के बीच उर्मिला मातोंडकर ने किया पति तो अनफॉलो

    बता दें कि शादी के 8 साल बाद उर्मिला मातोंडकर ने पति को तलाक देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों इस तलाक से राजी नहीं है। तलाक की पहल उर्मिला ने की है। वहीं अब बताया जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर ने पति को सोशल मीडिया हैंडल से भी अनफॉल कर दिया है।

  • Sep 26, 2024 12:35 PM

    अमिताभ बच्चन करते हैं बेटी और बहू में फर्क, यूजर ने लगाया इल्जाम तो भड़कीं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- ये सब बंद करो...

    दरअसल रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अमिताभ बच्चन बेटी और बहू में फर्क करते हैं। जैसे ही यह इल्जाम एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की दोस्त सिमी ग्रेवाल ने सुना वह उस यूजर पर बुरी तरह से भड़क गईं। सिमी ने नाराजगी जाहिर की और अमिताभ बच्चन का पक्ष लेते हुए कहा कि आप लोग कुछ भी नहीं जानते, ये सब बंद करें।

  • Sep 26, 2024 11:04 AM

    दुल्हन से ज्यादा जन्नत जुबैर सजकर पहुंचीं अदनान के रिसेप्शन में, लोग बोले- आप तो दुल्हन से भी खूबसूरत लग रही हो...

    जन्नत जुबैर को हाल ही में अदनान शेख के रिसेप्शन में देखा गया। इस खास मौके पर जन्नत रेड कलर का खूबसूरत ड्रेस पहनकर पहुंचीं। जन्नत को देखते ही लोग दीवाने हो गए। फैन्स ही क्या सितारे भी जन्नत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • Sep 26, 2024 10:16 AM

    69 साल की रेखा ने के लुक को देख फैन्स हुए हैरान, बोले- आप तो और जवान होती जा रही हो...

    बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार रेखा तो बीते दिन एयरपोर्ट पर देखा गया इस खास मौके पर रेखा का लुक देख लोग तो दीवाने हो गए।रेखा ब्लैक कलर का ड्रेस पहनी दिखीं जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का स्कार्फ पहना था। सिर को उन्होंने पोल्का डॉट दुपट्टा से कलर किया था। आंखों पर चश्मा और होठों पर लाल लाली उनके लुक्स को और भी अट्रैक्टिव बना रही है। बता दें रेखा के इस लुक को देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

  • Sep 26, 2024 9:21 AM

    नीतू कपूर ने राहा को किया इस तरह किस तो भड़क गए लोग, बोले- सारा प्यार बस कैमरे के सामने ही है...

    नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर राहा को किस करती नजर आ रही हैं, लेकिन उनका ये अंदाज उनके फैन्स को पसंद नहीं आया। नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

  • Sep 26, 2024 7:42 AM

    मास्क पहनकर रिसेप्शन में पहुंचीं अदनान शेख की बेगम, फंक्शन में शामिल हुए ये सितारे

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss) में नजर आने वाले अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों अदनान के हल्दी और शादी के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वहीं हाल ही में अदनान शेख ने एक आलीशान रिसेप्शन रखा है जिसमें उनके रिश्तेदार और तमाम दोस्त शामिल हुए हैं। विशाल पांडे, जन्नत जुबैर रहमानी, फैजल शेख, शिवानी कुमारी ने जमकर पार्टी में चार चांद लगाए।

  • Sep 26, 2024 7:41 AM

    वासु भगनानी ने Netflix पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोले- उन्होंने हमारे 47 करोड़ रुपये रोके...

    लंबे समय से विवादों में घिरे वासु भगनानी ने ओटटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने नेटफ्लिक्स पर 47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं नेटफ्लिक्स पर भी पलटवार किया है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि उल्टा वासु भगनानी को उन्हें 47 करोड़ रुपये देने हैं। पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि उनकी तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थीं। जिनका पैसा अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है।

More from Filmibeat

Read more about: vashu bhagnani netflix kbc 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X