..................... Bollywood News Live singham again advance box office hina khan scuba diving in cancer - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर बवाल, कैंसर में हिना खान का खतरनाक स्टंट

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अजय देवगन की सिंघम अगेन की रिलीज को अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी हैं। फिल्म को लेकर इंडिया में जितना बज है उतना ही विदेशों में रहने वाले भारतीयों में भी है। फिल्म ने यूएई और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही भूल भुलैया 3 को पीछे कर दिया है। यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब अमेरिका से जुड़े फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छा रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। कोईमोई के मुताबिक, कल रात के आंकड़ों की बात करें तो सिंघम अगेन ने पहले दिन अमेरिका में 2200 से ज्यादा टिकट बेचीं जिनकी कीमत करीब 33000 डॉलर यानी 28 लाख रुपये के आसपास है। इसमें करीब 298 जगहों में हुई टिकट बिक्री और 700 शो की संख्या शामिल है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन इस बीमारी से जंग लड़ते हुए वो जिंदगी जीना भी सीख गई हैं। कैमरे की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर वो मालदीव में वक्त बिता रही थीं। अब इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग करते, घुड़सवारी करते, ड्राइविंग करते और पूल में नाश्ता करती हुई नजर आ रही हैं। हिना खान का ये अंदाज देख फैंस उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Oct 28, 2024 8:06 PM

    22 साल की अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, किया गृह प्रवेश

    टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने हाल ही में एक अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरें में देखा जा सकता है कि अनुष्का सेन अपने नए घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स भी एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

  • Oct 28, 2024 5:40 PM

    कोलकाता में हजारों की भीड़ के सामने कार्तिक आर्यन ने किया भूल भुलैया 3 के टाइटल सॉन्ग पर डांस

    कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म स्टार्स शहर के अलग-अलग कोने में घूम रहे हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो कोलकाता से वायरल हो रहा है जहां कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे है।

  • Oct 28, 2024 4:28 PM

    निमरत कौर ने दिवाली से पहले शेयर किया वीडियो, लुक्स देख लोग बोले- फुलझड़ी...

    निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने इस तनातनी के बीच हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निमरत कौर बहुत ही खूबसूरत पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत साड़ी के साथ ही उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज कैरी किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने घुंघराले बाल रखे। एक्ट्रेस का ये गजब का अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है।

  • Oct 28, 2024 3:14 PM

    कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने दिखाया दिवाली लुक, बेहद सुंदर लग रही है हसीना!

    हिना खान का अपना अलग स्वैग है और वो जब सामने आती हैं कमाल करती हैं। इस वक्त भी हिना खान अपने कातिलाना लुक से लोगों को दीवाना बना रही हैं। ट्रेडिशनल लुक में हिना खान ने कुछ तस्वीरें साझा हैं। इन तस्वीरों में वो कमाल की लग रही हैं और फैंस लगातार रिएक्ट करते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 28, 2024 2:59 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 की एडवांस बुकिंग में धमाका, पहले ही दिन बिक गए इतने टिकट्स!

    जी हां! रिलीज से सिर्फ चार दिन पहले ही फर्स्ट डे इसके 17,000 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री बहुत अच्छी रही है, पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 48 लाख रुपये की बिक्री रही, जिसमें ब्लॉक्ड सीट्स शामिल नहीं हैं।

  • Oct 28, 2024 2:01 PM

    Trisha Kar Madhu का नया वीडियो कार के अंदर से हुआ वायरल, भोजपुरी एक्ट्रेस कर रही थी ये काम?

    इस वक्त भी एक वीडियो सीधे कार से वायरल हो रहा है जिसमें त्रिशा कर मधु कुछ अलग करती हुईं नजर आ रही हैँ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि कार में 3 शख्स हैं। एक शख्स वीडियो शूट कर रहा है, एक कार चला रहा है और तीसरी खुद त्रिशा हैं जो कि मस्ती करती हुई नजर आ रही है।

  • Oct 28, 2024 1:48 PM

    तमन्ना भाटिया ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, हर एक अदा पर फिदा हुए लोग!

    तमन्ना भाटिया साउथ की एक शानदार अदाकारा है। इस वक्त वो लगातार हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में काम कर रही हैँ। उन्होने अजय देवगन के साथ फिल्म हिम्मतवाला की थी लेकिन ये फिल्म काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अब वो कुछ अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी पसंद की जा रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो बला का खूबसूरत लग रही हैँ।

  • Oct 28, 2024 1:21 PM

    Rashami Desai ने भी भर भर के दिए हैं बोल्ड सीन्स? Viral Video देख लोगों को लगा जोर का झटका!

    इस वीडियो में रश्मि एक गाने में किसी एक्टर के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। रश्मि देसाई ने काफी रिवीलिंग कपड़े पहने हैं और लगातार इंटिमेट होती नजर आ रही हैं। टीवी की संस्कारी बहू का ये अवतार देखकर आपको झटका लगने वाला है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और लोग इसको लेकर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Oct 28, 2024 11:10 AM

    नागा चैतन्य ने सामंथा संग आखिरी तस्वीरों का किया ये हाल

    सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच नागा अपनी पहली शादी की हर याद को मिटा देना चाहते हैं। इसी कड़ी में नागा ने एक और हैरान करने वाला कदम उठाया है। दरअसल, नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से अपनी शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा की आखिरी पोस्ट को हटा दिया है।

  • Oct 28, 2024 10:15 AM

    1000 करोड़ पर अजय देवगन-रोहित शेट्टी की नजर

    अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी जब भी साथ आती है तो खूब धमाल मचाती है। दोनों की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। फिलम में अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा कई और भी स्टार्स हैं। मूवी 1 नवंबर को रिलीज होगी. अभी तक अजय और रोहित की फिल्मों ने टोटल 800 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है और अब सिंघम अगेन के साथ दोनों 1000 करोड़ पर नजर जमाए हुए हैं।

  • Oct 28, 2024 9:16 AM

    Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हुई खूब बद इंतजामी

    जाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने शनिवार रात दिल्ली के खचाखच भरे जेएलएन स्टेडियम में परफॉर्म करके राजधानी में धूम मचा दी। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद, प्रोग्राम पर खराब मैनेजमेंट और अव्यवस्था के कारण फैंस की कड़वाहट का सामना करना पड़ा। शनिवार को कॉन्सर्ट देखने आए कई नेटिजन्स ने बाद में सोशल मीडिया पर अपनी परेशान करने वाली बातें शेयर कीं। कुछ ने कहा कि कॉन्सर्ट अपने निर्धारित समय से बहुत देर से शुरू हुआ, दूसरों ने शिकायत की कि वॉशरूम और पीने के पानी जैसी सुविधाएं बहुत खराबी थीं।

  • Oct 28, 2024 8:55 AM

    ऑरी ने उतारी जया बच्चन की नकल, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

    सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी सोशल मीडिया पर ऐसा ऐसा कंटेंट शेयर करते रहते हैं जो एकदम हटके होता है। एक बार फिर से ऑरी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है। इस बार ऑरी ने अपना टार्गेट बनाया है जया बच्चन को। वीडियो देखने के बाद ये तो साफ है कि ऐसा वीडियो पोस्ट करने के गट्स सिर्फ और सिर्फ ऑरी में ही हो सकते हैं। वीडियो में ऑरी जया बच्चन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरी ने जया बच्चन का वो पुराना वीडियो पोस्ट किया है जब उन्होंने सोनाली बेंद्रे को देखने के बाद अजीब रिएक्शन देकर वहां से हटना मुनासिब समझा था। हालांकि उनकी बेटी जया बच्चन सोनाी बेंद्रे के साथ पोज देती रही थीं।

  • Oct 28, 2024 8:42 AM

    बेटे आहान शेट्टी के साथ मिलकर सुनील शेट्टी ने खरीदी 8.01 करोड़ की प्रॉपर्टी

    सुनील शेट्टी 90 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शुमार थे। उन्होंने सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नवाजा है। अभिनय में तो वह आगे हैं ही, उनका माइंड बिजनेस में भी खूब चलता है। मुंबई में वह एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं और खंडाला में उनका शानदार फार्महाउस है। हाल ही में, उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल में एक और प्रॉपर्टी को एड किया है।

  • Oct 28, 2024 8:09 AM

    'बदो बदी' फेम चाहत फतेह अली खान ने करण जौहर से मांगा काम

    'बदो बदी' गाने से सोशल मीडिया सेंसेशन बने पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने फ्री में करण जौहर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में चाहत फतेह अली खान ने करण जौहर की फिल्म के फेमस सॉन्ग 'तौबा तौबा' को रीक्रिएट किया था। इस गाने का वर्जन सुनकर खुद करण जौहर से भी नहीं रहा गया और उन्होंने भी कॉमेंट किया था। इसके बाद चाहत फतेह अली खान ने करण जौहर से बॉलीवुड में काम मांगा है।

  • Oct 28, 2024 7:21 AM

    सिंघम अगेन में एक्शन शूटिंग के दौरान अजय देवगन को लगी थी चोट, 2-3 महीने के लिए चली गई थी आंखों की रोशनी

    बिग बॉस वीकेंड का वार में सिंघम अगेन की टीम फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंची। सलमान खान से बातचीत में अजय ने एक शॉकिंग खुलासा किया। अजय देवगन ने बताया कि स्टंट की टाइमिंग में कुछ दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से शूटिंग में उन्हें चोट लग गई थी। होस्ट सलमान खान ने बताया कि शूटिंग के दौरान अजय देवगन ने उन्हें एक एक्शन सीक्वेंस दिखाया था और उनकी आंख में चोट लग गई। ये चोट इतनी गंभीर थी कि अजय ने कुछ महीनों के लिए अपना विजन खो दिया था।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X