Bollywood News Live: सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है उनका भाई, इस गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं अर्जुन कपूर

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का चेहरा रिवील हो गया है। जी हां,पिंक पगड़ी, ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे इस नन्हा बच्चे को देख फैन्स बोल रहे हैं कि यह सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है। वहीं दूसरी खबर अर्जुन कपूर की है। जहां वह यह बताते हैं कि वह एक गंभीर बीमार से गुजर रहे हैं।

दिवंगत सिद्धू मूसेवाला आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सिद्धू मूसेवाला के दुनिया से जाने के बाद उनके माता ने नन्हे बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक बच्चे का चेहरे रिवील नहीं किया था, लेकिन अब सिद्धू मूसेवाला के माता पिता ने छोटे सिद्धू मूसेवाला का चेहरा दिखा ही दिया है। पिंक पगड़ी, ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे इस नन्हा बच्चे को देख फैन्स बोल रहे हैं कि यह सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने रिवील किया कि वह एक गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं। जो शारीरिक और मानसिक तौर पर उनका काफी गहरा प्रभाव डाल रही है। एक्टर ने बताया कि उन्हें हाशिमोटो थायरॉयडिटिस ऑटोइम्यून बीमारी है। जो उनकी थायरॉइड ग्रंथि पर अटैक कर रही है। अर्जुन का कहना है कि इससे उनकी लाइफस्टाल पर भी काफी गहरा असर पड़ रहा है।

LIVE Feed
  • Nov 8, 2024 3:54 PM

    प्रभास तीन बड़ी फिल्मों के लिए तैयार, होम्बले फिल्म्स का साथ बड़े पर्दे पर होगा धमाका!

    होम्बले फिल्म्स हाई क्वालिटी वाले प्रोजेक्ट्स की एक मजबूत लाइनअप बना रहा है, जो भारतीय दर्शकों के लिए टॉप लेवल सिनेमा लाने के लिए उनकी कमिटमेंट को दर्शाता है। छोटे से शुरू करके, होम्बले एक बार प्रोडक्शन हाउस के रूप में सामने आ गया है, जो अपनी सफल और सांस्कृतिक रूप से सार्थक फिल्मों के लिए जाना जाता है।

  • Nov 8, 2024 3:20 PM

    Bigg Boss 18- एकता कपूर ने लगाई विवियन डीसेना को लताड़, बोलीं- '8 साल काम किया है तो क्या?'

    एकता कपूर ने इस वीडियो में विवियन से कहा, ''विवियन मुझे इतना तो हक है, आपको लॉन्च करने के बाद कुछ सवाल मैं आपसे खुद कर सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया तो क्या? तो क्या? घर के सारे लोग आपको ऊपर चढ़ा दें।'' विवियन ने कहा, ''ये सब मैने कभी नहीं कहा।'' एकता कपूर- ''तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर के कनवर्सेशन से दूर भागता है। अगर ऐसे ही करना था तो 8 साल बाद आप क्यों आए बिग बॉस पे।''

  • Nov 8, 2024 2:39 PM

    'ऐश्वर्या, अभिषेक और निम्रत मिलकर लोगों को बना रहे हैं बेवकूफ, नहीं हो रहा तलाक..' मशहूर इंफ्लुएंसर का दावा!

    पुनीत ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा, ''अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और निम्रत कौर मिलकर पब्लिक और मीडिया को बेवकूफ बना रहे हैं। इन दोनों का कोई तलाक नहीं हो रहा है। दरअसल अभिषेक बच्चन की एक फिल्म आ रही है 20-25 साल बाद, ये अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहा है। ये सोच रहा है इसको ज्यादा से ज्यादा हाइक मिल जाए।''

  • Nov 8, 2024 2:00 PM

    Puneet Superstar को नाली का पानी पीने से हुआ कैंसर, इंफ्लुएंसर के वीडियोज देखकर आ जाएगी उल्टी!

    ये बात कितनी सच है इसको लेकर हम आधिकारिक दावा नहीं करते हैं क्योंकि पुनीत अक्सर इस तरह की बातें लिखते रहते हैं। सभी जानते हैं कि वो कभी जानवरों की पॉटी खाते हैं, कभी नाली और गटर का पानी पी जाते हैं तो कभी किचड़ को ब्रेड में लगाकर खा जाते हैं। इस तरह के घिनौने वीडियोज के लिए पुनीत जाने जाते हैं।

  • Nov 8, 2024 11:22 AM

    स्प्लिट्सविला और क्राइम पेट्रोल के एक्टर नितिन चौहान का निधन, 35 साल की उम्र में कहा अलविदा

    टीवी के जाने माने एक्टर नितिन चौहान की तरह से एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनका निधन हो चुका है। नितिन चौहान सिर्फ 35 वर्ष के थे। वह कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं।

    स्प्लिट्सविला और क्राइम पेट्रोल के एक्टर नितिन चौहान का निधन, 35 साल की उम्र में कहा अलविदा
  • Nov 8, 2024 11:17 AM

    घर की छत पर खड़े होकर शमिता शेट्टी ने किया धमाकेदार डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    शमिता शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी घर की छत पर खड़े होकर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। फैन्स भी शमिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Nov 8, 2024 11:16 AM

    मुंबई के रेस्टोरेंट में डोसा खाने गए विराट- अनुष्का, फैन्स के साथ क्लिक करवाईं तस्वीरें

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में आए हुए हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई के एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में गए जहां उन्होंने फैन्स के साथ मिलकर डोसा खाया और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर कपल की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

  • Nov 8, 2024 8:23 AM

    Bhool Bhulaiyaa 3 box office collection: 150 करोड़ के पार गईं भूल भुलैया 3, 7वें दिन उड़ाई गर्दा

    वहीं भूल भुलैया की बात करें तो फिल्म सिंघम अगेन से काफी पीछे चल रही है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन-18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये, छठे दिन- 10.75 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Nov 8, 2024 7:52 AM

    Singham Again Box Office: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने मचाई धूम, 7वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

    अजय देवगन और करीना कपूर खान की फिल्म सिंघम अगेन की करें तो फिल्म भूल भुलैया 3 को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म भूल भुलैया 3 से दो कदम आगे है। फिल्म ने पहले दिन जहां 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं दूसरे दिन- 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 14 करोड़ रुपये, छठे दिन 10.5 करोड़ रुपये।

  • Nov 8, 2024 7:20 AM

    Bollywood News: इस गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- मेरे शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है...

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने रिवील किया कि वह एक गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं। जो शारीरिक और मानसिक तौर पर उनका काफी गहरा प्रभाव डाल रही है। एक्टर ने बताया कि उन्हें हाशिमोटो थायरॉयडिटिस ऑटोइम्यून बीमारी है। जो उनकी थायरॉइड ग्रंथि पर अटैक कर रही है। अर्जुन का कहना है कि इससे उनकी लाइफस्टाल पर भी काफी गहरा असर पड़ रहा है।

  • Nov 8, 2024 7:18 AM

    Latest News: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का चेहरा देख इमोशनल हुए फैन्स बोले- कार्बन कॉपी

    दिवंगत सिद्धू मूसेवाला आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सिद्धू मूसेवाला के दुनिया से जाने के बाद उनके माता ने नन्हे बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक बच्चे का चेहरे रिवील नहीं किया था, लेकिन अब सिद्धू मूसेवाला के माता पिता ने छोटे सिद्धू मूसेवाला का चेहरा दिखा ही दिया है। पिंक पगड़ी, ब्लू शर्ट और जींस में नजर आ रहे इस नन्हा बच्चे को देख फैन्स बोल रहे हैं कि यह सिद्धू मूसेवाला की कार्बन कॉपी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X