Bollywood News: दिवाली पार्टी में ग्लैमर बिखेरते दिखे ये सितारे, सुरभि ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी

27 oct bollywood live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करके सभी को हैरान कर दिया था। इतना ही कम नहीं था कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी की भी घोषणा कर दी। हाल ही में सुरभि ने अपने इंस्टा एकाउंट पर अपनी मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरभि अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुरभि की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

जाने माने फैशल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बाद अब फिल्म मेकर रमेश तौरानी ने अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन रखा था, इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे एक छत के नीचे ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आए। बता दें कि इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अलाया एफ, आयुष शर्मा, अर्पिता खान, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तमाम सितारों को एक छत के नीचे देखा गया।

LIVE Feed
  • Oct 27, 2024 2:58 PM

    2 दिन बाद रिलीज होगा वनवास का टीजर, नाना पाटेकर ने काउंट डाउन किया शुरू

    ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा का नया परिवारिक ड्रामा, वनवास, अपनी इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में, नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा का एक प्रभावशाली पोस्टर सामने आया था, जिसने सबको फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्साह से भर दिया। बता दें कि फिल्म का टीजर 2 दिन बाद रिलीज होने जा रहा है।

  • Oct 27, 2024 1:06 PM

    सुरभि ज्योति की धूमधाम से हुई हल्दी सेरेमनी, तस्वीरें छू लेंगी आपका दिल

    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की हाल ही में हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरभि ज्योति येलो कलर के खूबसूरत अटायर में नजर आ रही हैं वहीं उनके पति सुमित सूरी बेबी पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। कपल की ये खूबसूरत तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

  • Oct 27, 2024 12:31 PM

    VIRAL VIDEO: दिवाली की सफाई करते-करते सीमा हैदर का हुआ बुरा हाल, वीडियो शेयर कर बताई कंडीशन

    सीमा हैदर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर घर की लिपाई पुताई करवाती नजर आती हैं। सीमा हैदर द्वारा हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सचिन की ओर कैमरा घुमाती हैं जहां सचिन छत की पुताई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सीमा खुद को दिखाती हैं और कहती हैं कि ऐसे में उनकी हालत भी कैसी हो गई है।

    VIRAL VIDEO: दिवाली की सफाई करते-करते सीमा हैदर का हुआ बुरा हाल, वीडियो शेयर कर बताई कंडीशन
  • Oct 27, 2024 11:17 AM

    शरारा सूट में दिवाली पार्टी में पहुंचीं उर्फी जावेद, लुक देख हैरान रह गए लोग

    अपने अतरंगी लुक्स की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बनी रहने वाली हसीना उर्फी जावेद को हाल ही में दीवाली पार्टी में देखा। जहां वह खूबसूरत लाल रंग का सूट पहने नजर आईं। उर्फी जावेद के इस लुक को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए।

  • Oct 27, 2024 10:43 AM

    रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को दोस्तों से मिलवाते दिखे इब्राहिम अली खान

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी जींस और डीप नेक बॉडीकॉन टॉप पहने इब्राहिम अली खान से मिलने के लिए जाती हैं। दरअसल बीती रात संदीप खोसला के घर दीवाली पार्टी का आयोजन रखा गया था। इस पार्टी में तमाम सितारे सजे-धजे नजर आए, लेकिन सिंपल साजा लुक में पलक तिवारी दिखीं जो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम से मिलने के लिए आई थीं।

    रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को दोस्तों से मिलवाते दिखे इब्राहिम अली खान
  • Oct 27, 2024 9:49 AM

    पंजाब की रेचल गुप्ता ने रचा इतिहास, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज पहनने वाली बनी पहली भारतीय महिला

    बता दें कि विनर की घोषणा से पहले ही पूरे हॉल में रचेल का नाम जोरो-शोरों से लोग चिल्ला रहे थे। पूरे हॉल में इंडिया के नाम के नारे लग रहे थे। इन उत्साहित आवाजों ने रचेल में और जोश और जुनून भर दिया था। इस कम्पटीशन में जीत हांसिल कर रचेल ने हर एक के दिल में खास जगह बना ली है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के बैंकॉक में की गई थी। इस प्रतियोगिता में 60 देशों की 60 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। रचेल ने पोलैंड की वेरोनिका नोवाक के साथ ताज शेयर किया था। क्योंकि इस प्रतियोगिता में दोनों के अंक ही सेम थे।

  • Oct 27, 2024 9:13 AM

    मनीष मल्होत्रा के बाद अब रमेश तौरानी के घर लगा सितारों का मेला, दिवाली पार्टी में जमी रौनक

    बीती रात रमेश तौरानी के घर पर सितारों का जमावड़ा देखा गया। इस खास मौके पर एक नहीं बल्कि तमाम बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं। इस खास मौके पर कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने जमकर रौनक बिखेरी। जहां तमन्ना भाटिया डीप नेक चोली और लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेरती नजर आईं। वहीं विजय वर्मा ब्राउन कलर की शेरवानी पहने दिखे।

  • Oct 27, 2024 8:16 AM

    कौन हैं सुमित सूरी जिसके साथ सुरभि ज्योति लेने जा रही हैं 7 फेरे

    सुमित सूरी बॉलीवुड एक्टर हैं वह वार्निंग, क्या बकवास है, बबलू हैप्पी है, 14 फेरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह वेब शोज और टीवी रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 का हिस्सा रह चुके हैं। इसी के साथ ही सुमित सूरी कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चके हैं।

  • Oct 27, 2024 7:35 AM

    सुरभि ने लगाई पिया सुमित सूरी के नाम की मेहंदी, तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल

    टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करके सभी को हैरान कर दिया था। इतना ही कम नहीं था कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी की भी घोषणा कर दी। हाल ही में सुरभि ने अपने इंस्टा एकाउंट पर अपनी मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरभि अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सुरभि की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X