Bollywood News Live: IIFA 2024 में शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ब्लैक में बिके कोल्डप्ले के टिकट

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले बात करने जा रहे हैं IIFA AWARDS की लिस्ट आ गई है। बता दें कि शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। चलिए देखते हैं पूरी विनर लिस्ट। वहीं दूसरी ओर कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। 3500 के टिकट की कीमत 3 लाख से भी ऊपर है।
IIFA AWARDS की नाइट में काफी रौनक देखने को मिली। ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, अनन्या पांडे, बॉबी देओल, रेखा समेत कई सितारों ने अबू धाबी में शिरकत कर ली है। इस अवॉर्ड फंक्शन की विनर लिस्ट आ चुकी है। बता दें कि शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म जवान के लिए मिला है। वहीं सपोर्टिंग एक्टर के रोल के लिए अनिल कपूर (एनिमल) को मिला है।
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। कोल्डप्ले के शो का इतनी हाइप है कि हर कोई बस इस शो को देखना चाहता है। चाहने वालों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कोल्डप्ले के शो के टिकट की कालाबाजारी होनी शुरू हो गई है। जी हां, जो टिकट 3500 का बिकता है अब वही टिकट ब्लैक में 3 लाख का बिक रहा है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो के सीईओ से पूछताछ की। जिसमें प्रवक्ता कहना है कि किसी अनऑथोराइज्ड प्लेटफॉर्म से उनका संबंध नहीं है।
- Sep 29, 2024 12:18 PM
रणबीर कपूर के घर घुस आया बंदर, लोग बोले- आशीर्वाद देने आए होंगे...
- Sep 29, 2024 11:11 AM
कमाई के मामले में Kalki 2898 AD से पिछड़ी 'देवरा पार्ट-1', जानें कितनी की कमाई
- Sep 29, 2024 11:09 AM
IIFA 2024: शाहरुख खान ने विक्की कौशल संग किया ऊ अंटावा गाने पर डांस, वीडियो देख चौंक गए फैन्स
- Sep 29, 2024 11:08 AM
IIFA 2024: गुलाबी लहंगा पहन रेखा ने 'परदेसिया' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख उड़े फैन्स के होश
- Sep 29, 2024 9:22 AM
IIFA 2024 Full Winner List: रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
- Sep 29, 2024 7:55 AM
IIFA 2024: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, किया फैन्स का शुक्रिया


Click it and Unblock the Notifications











