Bollywood News Live: रुपाली ने ईशा को भेजा 50 करोड़ का मानहानि का नोटिस, हिमांश कोहली के मेहंदी फोटोज वायरल

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले बात करने जा रहे हैं हिमांश कोहली की। बता दें कि हिमांश कोहली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीती रात उनकी मेहंदी हुई थी। जिसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। वहीं दूसरी खबर टीवी की दुनिया से है। जी हां, बता दें कि पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया है।
हिमांश कोहली जाने माने एक्टर हैं, लेकिन लंबे समय से वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से ज्यादा लाइमलाइट बटोर नहीं पा रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ खास चर्चाओं में रही है। पहले नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिश्ता ब्रेक और अब वह अपनी ड्रीम गर्ल के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। हाल ही में उनके मेहंदी फोटोज वायरल हुए हैं। जिसे देख फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। उनको यह नोटिस रुपाली गांगुली की वकील सना रईस खास की तरफ से भेजा गया है। नोटिस में लिखा गया है कि ईशा की वजह से रुपाली को मानसिक आघात हुआ है। जिस वजह से उन्हें चिकित्सा का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा भी नोटिस में कई दावे किए गए हैं।
- Nov 12, 2024 3:40 PM
दूसरी बार मां बनी Sapna Choudhary, नामकरण में शामिल हुए 30 हज़ार लोग, जानें क्या रखा बेटे का नाम?

- Nov 12, 2024 2:13 PM
कौन हैं उड़ीसा की कॉलेज स्टूडेंट Trishna Ray ? जिसने जीता Miss Teen Universe का खिताब

- Nov 12, 2024 12:53 PM
सलमान खान की टाइगर 3: स्पाई यूनिवर्स की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के पूरे हुए शानदार एक साल साल!

- Nov 12, 2024 11:09 AM
Manoj Mitra Death: 85 साल के बंगाली एक्टर मनोज मित्रा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

- Nov 12, 2024 10:07 AM
Sanjay Banger का लड़का बना लड़की तो छोड़ना पड़ा क्रिकेट, अब करती हैं ये काम

- Nov 12, 2024 8:40 AM
BOX OFFICE: सिंघम अगेन 11वें दिन रही फ्लॉप, की बस इतनी कमाई

- Nov 12, 2024 8:37 AM
Hemansh Kohli Mehendi: घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं नेहा कक्कड़ के एक्स हिमांश कोहली, शेयर की मेहंदी फोटो

- Nov 12, 2024 7:34 AM
रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा को भेजा 50 करोड़ का मानहानि का नोटिस


Click it and Unblock the Notifications











