..................... Bollywood News Live: Richa Chadha trolled for maternity photoshoot, siddhant chaturvedi Yudhra BOC day 3 - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: बिग बॉस का धांसू प्रोमो हुआ आउट, रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा गोल्डन कलर की साड़ी लपेटे नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी इस तरह लपेटी है कि उनका बेबी बंप साथ नजर आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वह था उनके बेबी बंप और चेस्ट पर बना काले रंग का डिजाइन। ऋचा की इन तस्वीरों को देख लोग तो भड़क गए हैं और उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युध्रा 20 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म अपना जलवा बिखेर नहीं पा रही है। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये और वहीं तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 8.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

LIVE Feed
  • Sep 23, 2024 2:59 PM

    BIGG BOSS 18: बिग बॉस में नजर आएंगे ये सितारे, चेक करें ये नई लिस्ट

    अगर आप बिग बॉस के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है बता दें कि इस बार बिग बॉस में निया शर्मा, शहजादा धामी, करम राजपाल, नायरा बनर्जी, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा नजर आ सकते हैं।

  • Sep 23, 2024 2:51 PM

    अदनान शेख करने जा रहे हैं शादी, सामने आईं हल्दी की तस्वीरें

    सोशल मीडिया इन्फलुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अदनान शेख शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी हल्दी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में अदनान ने अपनी हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदनान अपने माता पिता और अपनी होने वाली पत्नी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैन्स अदनान को जकमर बधाइयां दे रहे हैं।

  • Sep 23, 2024 1:26 PM

    ऑस्कर के लिए चुनी गई लापता लेडीज, देश से भेजी गईं 29 फिल्में

    आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 में इंडिया से एंट्री मिली है। फिल्म को फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। बता दें कि इस साल ऑस्कर के लिए 29 फिल्में भेजी गई हैं। 12 हिंदी, 6 तमिल, 4 मलयालम।

  • Sep 23, 2024 12:26 PM

    आम्रपाली दुबे बढ़ते वजन को लेकर हुईं ट्रोल, चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस बोलीं- जब मुझे ठीक लगेगा तब मैं करूंगी

    आम्रपाली दुबे आगे अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर भी चुप्पी तोड़ती हैं। वह कहती हैं कि अगर किसी को लगता है कि मैं बतौर एक्टर उनके पैरामीटर में फिट नहीं बैठ रही तो मुझे इससे कोई मतलब नहीं। जो फिट बैठ रही हैं उन्हें कास्ट करिए। मैं मेरे शरीर के साथ बदलाव तभी करूंगी जब मुझे सही लगेगा ना कि उन लोगों की वजह से।

  • Sep 23, 2024 11:52 AM

    अक्षरा सिंह के ठुमके लगाते ही कटा बवाल, आजमगढ़ में चले जूते चप्पल, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो

    अक्षरा सिंह को एक डांस परफॉर्मेंस के लिए आजमगढ़ बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह ने नाचना शुरू किया जूते चप्पलों की बारिश होने लगी। इतना ही नहीं लोगों ने तो स्टेज पर पानी की बोतलें भी फेंकनी शुरू कर दीं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों में लोगों पर लाठी बरसानी शुरू की, लेकिन इतने में ही अफरा तफरी मच गई और कई लोगों ने तो पुलिसकर्मियों पर ही जूते बरसाने शुरू कर दिए।

  • Sep 23, 2024 11:07 AM

    मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में हनुमानकाइंड की शानदार परफॉर्मेंस देख पीएम मोदी भी हुए मुरीद, रैपर को लगाया गले..

    पीएम मोदी इन समय यूएस दौरे पर हैं। वहीं इस यात्रा के दौरान उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। यहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस खास मौके पर देव श्री प्रसाद, हनुमानकाइंड और आदित्य गढ़वी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आर्टिस्ट की शानदार परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। हनुमान काइंड के गाने सुनते ही मौजूदा भीड़ तो झूमने ही लगी। साथ ही में पीएम मोदी भी रैपर के मुरीद हो गए।

  • Sep 23, 2024 10:15 AM

    Miss Universe India 2024: रिया सिंघा के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा ने जीता है। रिया ने खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन कर दिया है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में जीत अपने नाम दर्ज की है। 22 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगित में में रिया को ताज एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया। इस ताज को पहनने के बाद रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    Miss Universe India 2024: रिया सिंघा के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब
  • Sep 23, 2024 9:25 AM

    BIGG BOSS 18 PROMO: बिग बॉस का धांसू प्रोमो हुआ आउट, सलमान खान करते दिखेंगे टाइम का तांडव

    सलमान खान इस बार नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बार वह सिर्फ कंटेस्टेंट की लताड़ ही नहीं लगाएंगे बल्कि इस सलमान खान कंटेस्टेंट का भविष्य भी देखने वाले हैं। इस प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी... सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी ऐसी आंख लिखा जाएगा इतिहास का पल। देखेगी यह आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय। खुलेगी स्वंय काल की आंख। ये देखेगी हर साजिश। ये जानेगी हर नीयत, जो कल बिगड़ेगी। इस बार बिग बॉस देखेंगे घर वालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी किस्मत ? देखो अब होगा टाइम का तांडव।

  • Sep 23, 2024 8:24 AM

    दोस्तों के साथ पार्टी करने गईं श्रद्धा कपूर, भीड़ से बचाने के लिए फ्रेंड ने किया ये काम

    स्त्री 2 की वजह से इन दिनों श्रद्धा कपूर जमकर चर्चाओं में बनी हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म अभी भी तगड़ा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि बीते दिन श्रद्धा कपूर दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं। रेड ड्रेस में श्रद्धा काफी खूबसूरत दिखीं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा को प्रोटेक्ट करने के लिए दोस्त अपने हाथों का घेरा बनाते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 23, 2024 7:54 AM

    फैन्स को नहीं पसंद आया ऋचा चड्ढा का मैटरनिटी फोटोशूट, बोले- ये क्या काला जादू...

    ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा गोल्डन कलर की साड़ी लपेटे नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी इस तरह लपेटी है कि उनका बेबी बंप साथ नजर आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा किसी चीज ने ध्यान खींचा तो वह था उनके बेबी बंप और चेस्ट पर बना काले रंग का डिजाइन। ऋचा की इन तस्वीरों को देख लोग तो भड़क गए हैं और उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

    फैन्स को नहीं पसंद आया ऋचा चड्ढा का मैटरनिटी फोटोशूट, बोले- ये क्या काला जादू...
  • Sep 23, 2024 7:21 AM

    BOX OFFICE: सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युध्रा ने तीसरे दिन की बस इतनी कमाई, जानें कलेक्शन

    सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युध्रा 20 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म अपना जलवा बिखेर नहीं पा रही है। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये और वहीं तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 8.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X