..................... Bollywood News Live: Ratan Tata died at 86, Pm modi, Mukesh ambani, gautam adani, ammit shah tributes - Hindi Filmibeat

Ratan Tata News Live: रतन टाटा ने 86 की उम्र में कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई

Ratan tata

Ratan Tata News Live: रतन टाटा ने 86 की उम्र में कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई टाटा संस के चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें रात के 2 बजे अस्पताल से घर ले जाया गया। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की जाएगी।

भारतीय उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उम्र की वजह से उन्हें कई गंभीर बीमारियां थीं। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर आ गई है। जैसे ही यह खबर बाहर आई पीएम मोदी ने टाटा के निधन पर शोक जताया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ने शोक जताते हुए कहा कि वह उनके निधन से बेहद दुखी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जाया किया है।

बता दें कि आज सारे की कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। रतन टाटा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की जाएगी। जिस वजह से मुंबई में राज्य सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दी है।

LIVE Feed
  • Oct 10, 2024 3:36 PM

    सिमी ग्रेवाल रतन टाटा का वीडियो वायरल

    रतन टाटा ने शादी के सवाल पर सिमी से कहा था, ''मुझे पता नहीं मुझे क्या मोटिवेट करता है। काफी समय तक मैं काफी अकेला महसूस करता था। मुझे पत्नी और परिवार की कमी महसूस होती थी। लेकिन कभी कभी मैं इसको एंजॉय भी करता था कि मुझे किसी को लेकर चिंता करने वाली कोई फीलिंग्स का सामना नहीं करना पड़ता।'' इस वीडियो के सामने आते ही वो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 10, 2024 2:56 PM

    गुलजार ने ऐसे दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

    गुलजार ने लिखा, आप पर ये देश सदैव गर्व करता रहेगा। युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं आप और आप जैसी सेवा, सादगी, सहजता और सरलता हर इंसान में होनी चाहिए। रतन टाटा जी को विनम्र श्रद्धांजलि

  • Oct 10, 2024 2:33 PM

    रतन टाटा को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह

    रतन टाटा के निधन के बाद लगातार खबरें आ रही हैं कि गृहमंत्री अमित शाह पहुंचने वाले हैं। वो अंतिम संस्कार से पहले उनको श्रद्धांजलि देंगे।

  • Oct 10, 2024 1:05 PM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

    रतन टाटा को सुबह 10 बजे नरीमन प्वाइंट लेकर गए। जहां तमाम सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए आए हैं।

  • Oct 10, 2024 12:26 PM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शांतनु नायडू

    शांतनु नायडू रतन टाटा के करीबी दोस्त थे। बता दें कि शांतनु रतन टाटा से 55 साल छोटे थे। वह टाटा के GM हैं। बता दें कि 31 साल के शांतनु रतन टाटा के अंतिम दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

  • Oct 10, 2024 11:17 AM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए नरीमन प्वाइंट पर पहुंचे तमाम सितारे और राजनेता

    रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए तमाम सितारे, बिजनेसमैन और राजनेता नरीमन प्वाइंट पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर रतन टाटा के अंतिम दर्शन और विदाई का वीडियो सामने आया है।

  • Oct 10, 2024 10:45 AM

    Ratan Tata News Live: शुरू हुआ रतन टाटा का विदाई समारोह

    रतन टाटा का विदाई समारोह शुरू हो चुका है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि रतन टाटा को उनके घर से नरीमन प्वाइंट ले जाया जा रहा है। फूलों से सजी गाड़ी और बैंड बाजे के साथ रतन टाटा की विदाई की जा रही है।

  • Oct 10, 2024 9:28 AM

    Ratan Tata Funeral Date and Time: कहां और कब होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, जानें डीटेल्स

    सोर्स के मुताबिक रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित घर ले जाया गया था। वहीं कुछ ही देर में नीरमन प्वाइंट लेकर आया जाएगा। जिससे सभी लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकें। आज दोपहर 3:30 बजे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लेकर जाया जाएगा। हाल ही में खबर मिली है कि अमित शाह भी रतन टाटा के अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे।

    Ratan Tata Funeral Date and Time: कहां और कब होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, जानें डीटेल्स
  • Oct 10, 2024 8:49 AM

    Ratan Tata News Live: दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के बीच में दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

    जाने माने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर सुनी उन्हें झटका लगा। दिलजीत जर्मनी में कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने लाइव शो के बीच में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

  • Oct 10, 2024 8:44 AM

    Ratan Tata News Live: 86 साल के रतन टाटा का सबसे अच्छा दोस्त था उनसे 55 साल छोटा! निधन पर जताया शोक

    शांतनु ने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर रतन टाटा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'मेरे दोस्त ने मेरे अंदर अब खालीपन पैदा कर दिया है। मैं इस दुख को भरने की कोशिश में पुरी जिंदगी बिता दूंगा। अलविदा मेरे प्यारे लाइटहाउस'।

    Ratan Tata News Live: 86 साल के रतन टाटा का सबसे अच्छा दोस्त था उनसे 55 साल छोटा! निधन पर जताया शोक
  • Oct 10, 2024 7:48 AM

    Ratan Tata News Live: कितनी करोड़ प्रॉपर्टी के मालिक थे रतन टाटा, जानें नेटवर्थ

    रतन टाटा के संपत्ति की बात करें तो वह करीब 3800 करोड़ रुपये के मालिक हैं। हालांकि यह रिपोर्ट आज की नहीं बल्कि दो साल पहले की है। साल 2022 में जब रतन टाटा की संपत्ति का आकलन किया गया था। तब उनकी नेटवर्थ कुल 3800 करोड़ रुपये निकली थी। वह IIFL Wealth Hurun Indian Rich List में 421वें स्थान पर थे। इसके पीछे का कारण यह है कि टाटा ट्रस्ट होल्डिंग कंपनी के तहत फर्मों द्वारा की गई कमाई का 66% योगदान करते हैं।

  • Oct 10, 2024 7:46 AM

    Ratan Tata News Live: कौन होगा रतन टाटा का अगला वारिस ?

    आपको बता दें कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। जिस वजह से उनकी कोई संतान नहीं है और यही कारण है कि लंबे समय से उत्तराधिकारी पर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि अब इतने बड़े कारोबार को कौन संभालेगा। बता दें कि अब रतन टाटा के उत्तराधिकारी में नोएल टाटा का नाम लिस्ट में आता है। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाट। ये तीनों ही टाटा कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों में से ही किसी एक को टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी बनाया जाएगा।

  • Oct 10, 2024 6:44 AM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा के निधन पर PM Modi ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर शोक जताते हुए लिखा- रतन टाटा जी अनोखे थे उनमें बड़े सपने देखना और दूसरे को प्रति कुछ करना ये उनमें जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कई मुद्दों को आगे बढ़ाने में काफी आगे थे। रतन टाटा भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक थे। टाटा को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। वह समाज को बेहतर बनाने में लगे रहे।

  • Oct 10, 2024 6:36 AM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा के निधन पर सभी कार्यक्रमों को किया गया रद्द

    बता दें कि आज सारे की कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। रतन टाटा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की जाएगी। जिस वजह से मुंबई में राज्य सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दी है।

  • Oct 10, 2024 6:35 AM

    Ratan Tata News Live: रतन टाटा का कहां होगा अंतिम संस्कार ?

    भारतीय उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले रतन टाटा की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की जाएगी। उनका पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके घर पर ले जाया गया है। वहीं से वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें ले जाया जाएगा। टाटा को भी वहीं ले जाया जाएगा जहां टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को ले जाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X