Bollywood News Live: एसएस राजामौली की SSMB29 से कमबैक करेंगी प्रियंका!इस दिन होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

हाल ही में ऐसी खबर आ रही है कि प्रियंका हिंदी फिल्मों में जल्द ही कमबैक करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली की बिग बजट मूवी SSMB29 में प्रियंका चौपड़ा नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल तो फैन्स इस खबर के बाद बहुत ही एक्साइटेड हैं। अगर प्रियंका यह फिल्म साइन करती हैं तो यह उनकी कैमबैक फिल्म होगी।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं और दस दिनों में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन 62.3 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 824.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

LIVE Feed
  • Dec 15, 2024 2:20 PM

    बॉयफ्रेंड संग लंच पर गईं भाभी 2 उर्फ तृप्ति डिमरी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    जब से तृप्ति डिमरी एनिमल फिल्म में नजर आई हैं तब से तृप्ति की पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि इन दिनों तृप्ति को पब्लिक एरिया में भी काफी स्पॉट किया जाता है। जहां वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आती हैं। वहीं हाल ही में तृप्ति डिमरी को पब्लिक एरिया में देखा गया। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लंच करने आई थीं। इस दौरान तृप्ति सिंगर टीशर्ट और जींस पहने दिखाई दीं।

  • Dec 15, 2024 12:35 PM

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को प्रोटेक्ट करते दिखे जैकी दादा, लोग बोले- रियल जेंटरमैन...

    सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल बीते दिन सुहाना खान एक इवेंट के लिए गईं। वहां सुहाना बहुत ही खूबसूरत ब्लैक कलर का ड्रेस पहने दिखीं। जिसके बाद पैपराजी जमकर सुहाना की तस्वीरें खींचने लगे जिसकी लाइट उनकी आंखों पर पड़ रही थी। यह सब देख जैकी श्रॉफ खुद को रोक नहीं पाते हैं और वह पैपराजी से कह देते हैं ठीक है इसकी आंखों पर ज्यादा लाइट मत मारना। जिसके बाद सुहाना खान झटपट इवेंट के लिए निकल जाती हैं।

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को प्रोटेक्ट करते दिखे जैकी दादा, लोग बोले- रियल जेंटरमैन...
  • Dec 15, 2024 12:32 PM

    Haryanvi Dance: हरियाणवी भाभी ने घाघरा पहन किया '52 गज का दामन' गाने पर जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

    रेणुका पावर के कई गाने फेमस हैं, लेकिन उनका मोस्ट पॉपुलर गाना है 52 गज का दामन जी हां, इस गाने के बजते ही लोग तो पैर थिरकाने से खुद को रोक ही नहीं पाते हैं। वहीं हाल ही में रेणुका पवार के पॉपुलर गाने पर एक वायरल भाभी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। जी हां, अलीशा नाम की एक लड़की ने अपने यूट्यूब चैनल पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

    Haryanvi Dance: हरियाणवी भाभी ने घाघरा पहन किया '52 गज का दामन' गाने पर जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर छा गया वीडियो
  • Dec 15, 2024 11:30 AM

    झुकेगा नहीं साला...दिलजीत दोसांझ ने लाइव कॉन्सर्ट में दी चेतावनी! बोले- जब साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा

    दिलजीत दोसांझ स्टेज जमा फैन्स की भीड़ को पंजाबी कहकर पुकारते हैं। इसके बाद वह वर्ल्ड चेस चैंपियनड मुकेश को बधाई देते हैं। इसके बाद दिलजीत कहते हैं कि पुष्पा फिल्म है एक। अब तो दूसरा पार्ट भी आ गया है, लेकिन मैंने पहला देखा है। जिसमें वह कहता है 'झुकेगा नहीं साला' ये डायलॉग बहुत पॉपुलर है। तो जब साला नहीं झुक रहा तो जीजा झुक जाएगा। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के इतना कहने पर फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो छा गया है।

    झुकेगा नहीं साला...दिलजीत दोसांझ ने लाइव कॉन्सर्ट में दी चेतावनी! बोले- जब साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा
  • Dec 15, 2024 11:27 AM

    'वनवास' स्टार्स उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

    वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को आधुनिक दौर के दृष्टिकोण से पेश करता है। इसमें बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी को दर्शाया गया है, जो आज की पीढ़ी से गहराई से जुड़ती है। इस नई सोच और अनोखे विजन के चलते दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।

    'वनवास' स्टार्स उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद
  • Dec 15, 2024 8:02 AM

    एसएस राजामौली की SSMB29 से कमबैक करेंगी प्रियंका प्रोपड़ा, महेश बाबू साथ आएंगे नजर

    हाल ही में ऐसी खबर आ रही है कि प्रियंका हिंदी फिल्मों में जल्द ही कमबैक करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली की बिग बजट मूवी SSMB29 में प्रियंका चौपड़ा नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल तो फैन्स इस खबर के बाद बहुत ही एक्साइटेड हैं। अगर प्रियंका यह फिल्म साइन करती हैं तो यह उनकी कैमबैक फिल्म होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X