Bollywood News Live: गोविंदा के बयान से संतुष्ट नहीं पुलिस, सामंथा के तलाक पर तेलंगाना मंत्री का बड़ा बयान

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं गोविंदा के बारे में बता दें कि गोविंदा के बारे में तो बता दें कि गोविंदा का बयान पुलिस ने लिया है, लेकिन पुलिस गोविंदा के बयान से संतुष्ट नहीं है। वह उन्हें समन भेज सकती है। वहीं दूसरी खबर साउथ से है। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक को लेकर तेलंगाना मंत्री ने बयान दिया है जिसे सुन एक्टर भड़क गए हैं।

1 अक्तूबर की सुबह गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी वो भी उनकी ही बंदूक से। अधिक खून बह जाने की वजह से गोविंदा को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि पुलिस ने एक्टर का बयान अस्पताल जाकर ही लिया। इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी दया नायक कर रहे हैं। उन्होंने एक्टर से पूछताछ की है, लेकिन अधिकारी को वह संतुष्ट जवाब नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें समन भेजकर दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और साल 2021 में उन्होंने तलाक ले लिया था। वहीं अब नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में तेलंगाना की मंत्री ने सामंथा और नागा के तलाक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर दोनों ही एक्टर भड़क गए हैं। जहां एक तरफ सामंथा नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं वहीं नागा ने भी ट्विट कर उनके पर्सनल मुद्दे को राजनीति से दूर रखने की सलाह दी है।

LIVE Feed
  • Oct 3, 2024 7:14 PM

    प्रमोशन में Rajkummar Rao-Tripti Dimri ने किया भांगड़ा

    एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जमकर डांस कर रहे हैं. कल का इवेंट पूरा फेस्टिवल वाइब को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इवेंट में ढोल, मेहंदी और डांस सब कुछ था. पहले वीडियो में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव जमकर भांगड़ा करते दिखे हैं. इस दौरान दोनों ही एक्टर के आसपास सभी फैंस डांस कर रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में राजकुमार राव वहां मौजूद लड़कियों के हाथ में मेहंदी लगाते हैं. एक्टर इस मौके पर तृप्ति के हाथ पर भी मेहंदी लगाते हैं. इन वीडियोज को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

  • Oct 3, 2024 7:13 PM

    Dhoom 4 में हुई Ayan Mukerji की एंट्री

    खबरों की मानें तो फिल्म 'धूम 4' में जल्द ही बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर अयान मुखर्जी की एंट्री होने वाली है. इस फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स ने विजय कृष्ण आचार्य की जगह अयान मुखर्जी पर भरोसा जताया है.

  • Oct 3, 2024 7:12 PM

    बीवी Sunita ने दिया Govinda का हेल्थ अपडेट

    सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा का हेल्थ अपडेट बताते हुए कहा, 'वो हीरो है वैसे भी जल्दी ठीक हो जाएगा.' उन्होंने आगे कहा, 'गोविंदा की तबियत पहले से काफी ठीक है, हो सकता है कि वो आज शाम तक या फिर कल सुबह डिस्चार्ज हो जाएगा. अभी पहले से बहुत ठीक है वो.' सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि वह अपने पति के लिए प्रार्थना करके आई है. उन्होंने कहा, 'मैं पूजा करके आई हूं' सुनीता के इस बयान के सामने आने के बाद लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

  • Oct 3, 2024 7:11 PM

    Sunny Deol की फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

    सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) से अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का नाम जुड़ गया है. बता दें कि 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने अपनी एक्टिंग से फैंस का खूब दिल जीता था. वहीं अब 'बॉर्डर 2' में सुनील के बेटे अहान शेट्टी दिखेंगे

  • Oct 3, 2024 7:10 PM

    'स्त्री 2' डायरेक्टर संग जमेगी Shah Rukh Khan की जोड़ी

    शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक संग हाथ मिलाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपनी अगली मूवी के लिए स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक संग शाह रुख की बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि भविष्य में सिनेमा के ये दो महारथी एक साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

  • Oct 3, 2024 7:09 PM

    'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट OUT

    3 अक्टूबर 2024 को विवेक अग्निहोत्री ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए द दिल्ली फाइल्स को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सालों की रिसर्च के बाद द दिल्ली फाइल्स की कहानी पहले पार्ट में बहुत मजबूत होने वाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर प्रस्तुत करने को लेकर उत्साहित हैं। यह दो भागों में से पहला भाग है, जो हमारे इतिहास के एक महत्वपूर्ण चैप्टर का खुलासा करेगी।"

  • Oct 3, 2024 7:07 PM

    Nextion को करीना कपूर के सॉन्ग पर नाचते देखना Karishma Kapoor को नहीं लगा अच्छा

    हाल ही में इसी सेट से एक क्लिपिंग वायरल हुई थी जिसमें करीना ने लोलो के लिए एक खास मैसेज भेजा था जिसे सुनकर वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। करिश्मा ने कहा था कि करीना उनकी पहली बेटी हैं। अब सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्मा नाराज नजर आईं। इस वीडियो में दो कंटेस्टेंट करीना कपूर और शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म अशोका के गाने रोशिनी से भरे नैना तेरे गाने पर डांस करते नजर आए। एक तरफ जहां दूसरे जज उनकी इस परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए करिश्मा को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वो कहती हैं - 'आई डोंट लाइक इट'एक तरफ जहां साजिद खान, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की,करिश्मा ने वहां से चले जाने का फैसला किया।

  • Oct 3, 2024 3:56 PM

    अदनान शेख ने भी की अपनी बहन के खिलाफ FIR! बोले- जो गलत करेगा वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा...

    बता दें कि अदनान की बहन लंबे समय से मीडिया में बनी हुई हैं, लेकिन अदनान ने इस बारे में एक भी बार पब्लिक में आकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में अदनान ने इस मामले पर स्टेंटमेंट दिया है। विरल भियानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अदनान इस मुद्दे पर खुलकर बात करते नजर आते हैं।

  • Oct 3, 2024 3:25 PM

    Navratri के पहले दिन श्रद्धा कपूर ने मनाया 'स्त्री शक्ति' का जश्न, फैन्स के लिए कही ये बात?

    उन्होंने लिखा"मेरी और मेरी छोटी कंचका की तरफ से आप सभी को हैप्पी नवरात्रि।" श्रद्धा को "स्त्री 2" की जबरदस्त सफलता में महत्वपूर्ण श्रेय दिया जाना चाहिए। "स्त्री शक्ति" का जश्न मनाने के लिए उन्होंने अपनी ज़िंदगी की सबसे प्रेरणादायक और अद्भुत महिलाओं के साथ "स्त्री 2" की सफलता का जश्न मनाया, जिन्हें वह प्यार से "मैजिक गर्ल्स" कहती हैं।

  • Oct 3, 2024 2:59 PM

    Rashmika Mandanna के बेहद करीब आ गया फैन, बॉडीगार्ड ने मरोड़ा हाथ और.. Video Viral!

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि रश्मिका मंदाना एक स्टेज पर हैं और उनके पीछे बॉडीगार्ड खड़ा हुआ है। इतने में एक फैन आता है और वो रश्मिका के साथ सेल्फी लेना चाहता था। बॉडीगार्ड को लगता है कि वो रश्मिका के ज्यादा करीब आ गया है और शायद हाथ रखने वाला है। इतने में ही बॉडीगार्ड ने फैन का हाथ पकड़ा और पीछे ही तरफ मोड़ दिया। हालांकि रश्मिका मंदाना ने मुस्कुराकर फैन के साथ सेल्फी ली है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 3, 2024 2:26 PM

    Bigg Boss में पाकिस्तानी हसीना को देख बहका ये एक्टर, धोने लगा था एक्ट्रेस के अंडरवेयर, सैंडल से मार भी खाई

    बिग बॉस शुरू से ही विवादित कंटेस्टेंट को अपने घर में पनाह देता है ताकि दर्शकों को मसालेदार कंटेंट देखने को मिल सके। लेकिन कई बार मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और ऐसा ही तब हुआ जब पाकिस्तान की हॉट एक्ट्रेस वीना मलिक ने बिग बॉस के चौथे सीजन में एंट्री ली। उनकी खूबसूरती ने घर में कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया लेकिन अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल तो कुछ ज्यादा ही बहक गए थे।

  • Oct 3, 2024 1:49 PM

    अमिताभ बच्चन ने इंटर कास्ट मैरेज पर कही ये बात?

    महानायक ने कहा, ''मुझे इंटरकास्ट कहना इसलिए अजीब लगता है क्योंकि मेरे पिता उत्तर प्रदेश से थे और मेरी मां एक सिख परिवार से थीं। मैं ऐसा मानता हूं कि मैं आधा सरदार भी हूं।'' इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि कैसे जब वो पंजाब में अपनी मौसियों के बीच होते थे तो मौसियां उनको 'किन्ना सोना पुत्तर है, साड्डा अमिताभ सिंह' ऐसे कहकर बुलाती थीं। अमिताभ बच्चन का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 3, 2024 1:01 PM

    नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का गाना 'बड़ा भाग मईया अईली' हुआ रिलीज, तेजी से वायरल हो रहा देवी गीत

    अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक अपने लेटेस्ट गाने 'बड़ा भाग मईया अईली' (Bada Bhaag Maiya Aili) गाने का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत सफेद रंग के लिबास में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा किसी देवी से कम नहीं दिख रही हैं। अक्षरा बेहद ही खास अंदाज में मां का गीत गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा को देख आप भी एक्ट्रेस से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

  • Oct 3, 2024 12:58 PM

    बुरी फंसी कोंडा सुरेखा, KTR के बाद अब नागार्जुन लिया लीगल एक्शन

    सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का रिश्ता साल 2021 में खत्म हो गया था, लेकिन जैसे ही तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक की बात छेड़ी है तब से ही यह मामला काफी गर्म होता जा रहा है। बता दें कि कोंडा सुरेखा को KTR ने लीगल नोटिस भेजा है साथ ही में अब नागार्जुन ने भी कोंडा सुरेखा को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

  • Oct 3, 2024 12:54 PM

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'The Delhi Files' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट

    आपको बता दें कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने मच अवेटेड फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया है कि द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'The Delhi Files' इस दिन होगी रिलीज, सामने आई डेट
  • Oct 3, 2024 12:02 PM

    तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने मांगी सामंथा रुथ प्रभु से माफी, KTR ने भेजा लीगल नोटिस

    मंत्री कोंडा सुरेखा ट्विटर पोस्ट पर माफी मांगते हुए लिखती हैं- 'मेरे कमेंट एक नेता द्वारा महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाने के लिए है। ना कि सामंथा आपकी भवानाओं को ठेस पहुंचाने के लिए। आप जिस तरह आत्मबल के साथ बड़ी हुई हैं वह देख मैं ना सिर्फ प्रभावित हूं बल्कि आप मेरी आदर्श भी हैं।'

    तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने मांगी सामंथा रुथ प्रभु से माफी, KTR ने भेजा लीगल नोटिस
  • Oct 3, 2024 10:30 AM

    सामने आया सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक कारण, तेलंगाना मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    मंत्री कोंडा सुरेखा कहती हैं कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर इसके जिम्मेदार हैं। कोंडा सुरेखा का कहना है कि बीआरएस प्रेजिडेंट केटी रामा राव के कारण ही दोनों का तलाक हुआ है। मंत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यह कहती हैं कि केटीआर को हिरोइनों का शोषण करने की आदत है। कई एक्ट्रेसेस को ड्रग्स की आदत लगा दी उन दोनों के फोन भी टैप किए। मंत्री कोंडा सुरेखा ने केटीआर पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं अपना नाम पब्लिक में इस तरह उछलता देख सामंथा काफी नाराज हुई हैं।

    सामने आया सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक कारण, तेलंगाना मंत्री ने दिया बड़ा बयान
  • Oct 3, 2024 9:31 AM

    Ananya Panday ने ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए जला दी थी बॉयफ्रेंड की तस्वीर

    अनन्या आगे कहती हैं कि अपने ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए एक्स की फोटो तक जला दी थी, लेकिन अब वो ये सब नहीं करती हैं। दुनिया में मैं एक अकेली इंसान नहीं हूं जिसने यह सब किया है। या जिसका ब्रेकअप हुआ है लेकिन हां, ये फ्रस्टेशन निकालने का अच्छा तरीका है।

  • Oct 3, 2024 8:24 AM

    South News: तेलंगाना मंत्री ने की सामंथा-नागा के तलाक पर टिप्पणी की है, गुस्साए एक्टर

    सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और साल 2021 में उन्होंने तलाक ले लिया था। वहीं अब नागा चैतन्य दूसरी शादी करने जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में तेलंगाना की मंत्री ने सामंथा और नागा के तलाक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर दोनों ही एक्टर भड़क गए हैं। जहां एक तरफ सामंथा नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं वहीं नागा ने भी ट्विट कर उनके पर्सनल मुद्दे को राजनीति से दूर रखने की सलाह दी है।

  • Oct 3, 2024 7:04 AM

    BOLLYWOOD NEWS: गोविंदा की हालत में है सुधार, एक्टर के बयान से संतुष्ट नहीं है पुलिस भेजा समन

    1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी वो भी उनकी ही बंदूक से। अधिक खून बह जाने की वजह से गोविंदा को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि पुलिस ने एक्टर का बयान अस्पताल जाकर ही लिया। इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी दया नायक कर रहे हैं। उन्होंने एक्टर से पूछताछ की है, लेकिन अधिकारी को वह संतुष्ट जवाब नहीं लग रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें समन भेजकर दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।

    BOLLYWOOD NEWS: गोविंदा की हालत में है सुधार, एक्टर के बयान से संतुष्ट नहीं है पुलिस भेजा समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X