Bollywood News Live: निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, नहीं रहे सिंगर लियाम पायने

Bollywood News 17 October

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

पॉप बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य और सिंगर लियाम पायने अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीतते आए हैं, लेकिन अब उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। सिंगर लियाम पायने के करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया जब उन्होंने सुना कि सिंगर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लियाम पायने का निधन ब्यूनस आयर्स के एक होटल के तीसरी मंजिल से गिरकर हुआ है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सिंगर लियाम पायने के साथ यह हादसा पालेर्मो के कोस्टा रिका स्ट्रीट के एक होटल में हुआ है।

बुधवार को मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। बता दें कि निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं। वहीं पहली रनर अप रेखा पांडे बनीं और सेकंड रनर अप गुजरात की आयुषी ढोलकिया बनी हैं। फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में जज के रूप में 6 नामी हस्तियां थीं। जिसमें से एक एक्ट्रेस और 1980 में फेमिना मिस इंडिया बन चुकीं संगीता बिजलानी भी थीं।

LIVE Feed
  • Oct 17, 2024 4:00 PM

    आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े की राजनीति में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव!

    जी हां, खबरों की मानें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समीर वानखेड़े एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ सकते हैं। पता चला है कि वो धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्यन खान के केस के बाद समीर वानखेडे़ पर आरोप लगे थे कि उन्होने आर्यन को झूठे केस में फंसाया है और इसके बाद उनकी मुसीबतें बढ़ गईं थीँ।

  • Oct 17, 2024 3:33 PM

    अक्षय कुमार की इन फिल्मों का एशिया पर राज, ओटीटी पर बनी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्में!

    बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक, अक्षय ने लगातार ऐसी फिल्में दी हैं जो दर्शकों को पसंद आईं। उनकी हालिया रिलीज सरफिरा और खेल खेल में दोनों ही दर्शकों की पसंदीदा बन गई हैं। सरफिरा, जो जुलाई में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई, ने 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू की, और केवल एक सप्ताह के भीतर दर्शकों की संख्या में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया।

  • Oct 17, 2024 3:02 PM

    Radhika Merchant ने शाहरुख खान के साथ किया धमाकेदार डांस

    शाहरुख खान इस वीडियो में राधिका के साथ थिरकते हुए काफी खुश लग रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए जबकि राधिका मर्चेंट को व्हाइट रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। हालांकि दोनों कि गाने पर डांस कर रहे हैं ये तो पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि बैकग्राउंड में पंजाबी सॉ़न्ग बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

  • Oct 17, 2024 2:31 PM

    ननद के सामने राधिका मर्चेंट ने झुककर जोड़े हाथ, ऐसा था मुकेश अंबानी का रिएक्शन, Video Viral

    राधिका मर्चेंट के पास जैसे ही ननद ईशा अंबानी आती हैं तो वो झुककर उनको प्रणाम करती हैं। ईशा इस दौरान राधिका मर्चेंट को गले से लगा लेती हैं। इस दौरान मुकेश अंबानी सामने खड़े देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद नंबर आता है आकाश अंबानी का और वो राधिका को हग कर लेते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 17, 2024 1:42 PM

    Pushpa 2 ने रिलीज से पहले की 900 करोड़ की कमाई, कैसे हुआ ये कारनामा, जानिए पूरी डिटेल्स!

    दरअसल इस फिल्म ने अपनी प्री-रिलीज पर ही 900 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, ये नंबर्स बिल्कुल सही हैँ। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स मिलाकर 900 करोड़ रुपए की डील हुई है।

  • Oct 17, 2024 1:05 PM

    फैन को अपने जैसी साड़ी पहना देख उतावली हुईं आलिया भट्ट, बीच सड़क पर लड़की को लगाया गले

    हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट से मिलने के लिए उनकी फैन आती है। कार में बैठी आलिया बार-बार लड़की की साड़ी देखती हैं फिर उन्हें याद आता है कि ये साड़ी तो उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पहनी थी। फैन्स से मिल रहे इतने प्यार को देख आलिया भट्ट लड़की को गले से लगा लेती हैं।

  • Oct 17, 2024 11:48 AM

    BIGG BOSS 18 में जाने के बाद अनिरुद्धाचार्य जी के सड़कों पर जले पुतले, ब्रजवासी बोले- भागो यहां से...

    अनिरुद्धाचार्य जी शो से लौट चुके हैं और अपनी कथा और रोज का कामों में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन लगता है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज का बिग बॉस 18 के शो में जाना लोगों को पसंद नहीं आया है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो वृंदावन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्धाचार्य जी का सड़कों पर पुतला जलाया जा रहा है। लोगों के अंदर अनिरुद्धाचार्य जी को लेकर गुस्सा भरा है।

    BIGG BOSS 18 में जाने के बाद अनिरुद्धाचार्य जी के सड़कों पर जले पुतले, ब्रजवासी बोले- भागो यहां से...
  • Oct 17, 2024 10:28 AM

    सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई को किया सीधा मैसेज, सोशल मीडिया पर मांगा नंबर...

    सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा -नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी ज़ूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझे कुछ बातें करनी हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। फिर भी मानिए कि ये आपके फ़ायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे।

  • Oct 17, 2024 10:22 AM

    Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office: छठे दिन हुआ राजकुमार राव की फिल्म का बुरा हाल

    राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-6.4 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 2.4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये और छठे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 1.85 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है और टोटल कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये हुआ है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है।

  • Oct 17, 2024 10:21 AM

    Jigra Box Office: जिगरा का नहीं चला बॉक्स ऑफिस पर जादू, छठे दिन किया बस इतना कलेक्शन

    कलेक्शन की बात करें तो फिल्म जिगरा की हालत काफी खस्ता है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये और छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 21.10 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है

  • Oct 17, 2024 8:45 AM

    शादी के 12 साल बाद मां बनने जा रही हैं राधिका आप्टे, BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    बता दें कि राधिका इस इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म सिस्टर्स मिडनाइट के प्रीमियर के लिए लंदन गई थीं, लेकिन जैसे ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं फैन्स तो खुशी से उतावले हो गए। जी हां, राधिका की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत मुबारक हो राधिका। तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे न्यूली मॉम को।

  • Oct 17, 2024 7:58 AM

    Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

    बुधवार को मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। बता दें कि निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं। वहीं पहली रनर अप रेखा पांडे बनीं और सेकंड रनर अप गुजरात की आयुषी ढोलकिया बनी हैं। फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में जज के रूप में 6 नामी हस्तियां थीं। जिसमें से एक एक्ट्रेस और 1980 में फेमिना मिस इंडिया बन चुकीं संगीता बिजलानी भी थीं।

  • Oct 17, 2024 7:56 AM

    Hollywood News: नहीं रहे 31 साल के ब्रिटिश सिंगर लियाम पायने

    पॉप बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य और सिंगर लियाम पायने अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीतते आए हैं, लेकिन अब उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। सिंगर लियाम पायने के करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया जब उन्होंने सुना कि सिंगर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लियाम पायने का निधन ब्यूनस आयर्स के एक होटल के तीसरी मंजिल से गिरकर हुआ है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सिंगर लियाम पायने के साथ यह हादसा पालेर्मो के कोस्टा रिका स्ट्रीट के एक होटल में हुआ है।

    Hollywood News: नहीं रहे 31 साल के ब्रिटिश सिंगर लियाम पायने

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X