..................... Bollywood News Live mika singh supports salman khan Kapil sharma becomes richest tv star - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: सलमान खान को मीका का मैसेज- फिक्र ना कर.. कपिल शर्मा सबसे अमीर टीवी स्टार

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सलमान के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, अब भाईजान को अपने करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह का साथ मिल गया है। गायक लाइव इवेंट में सलमान खान को अपना समर्थन देते नजर आए हैं।

जान से मारने की धमकियों के बीच, सलमान के करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह ने हाल ही में फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' से अपने हिट ट्रैक 'ए गणपत' के बोल समर्पित करके उन्हें एक संदेश भेजा। एक शो के दौरान उन्होंने कहा, 'सलमान खान के लिए एक लाइन है कि भाई हूं भाई, तू फिकर ना कर। उसकी मां की, उसकी बहन की, जो देखे इधर। अपुन को बता दे कभी हो गयी फंटर। सबकी फटती अपने नाम से अपुन जाए जिधर। थोड़ा कोक-शोक हो तो अपुन के दोस्त को दे ना यार।'

कपिल ने नेटवर्थ के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली प्रति एपिसोड तीन लाख रुपये चार्ज करती हैं, लेकिन कपिल उनसे कई गुना आगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की मेजबानी करने वाले शर्मा कथित तौर पर प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वह टीवी के सबसे अमीर अभिनेता बन चुके हैं।

LIVE Feed
  • Oct 22, 2024 6:46 PM

    Anil Kapoor ने ठुकराया पान मसाला के ऐड का ऑफर

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 67 साल की उम्र में खुद को काफी फिट रखा है. अपनी फिटनेस के लिए मशहूर एक्टर अभी फिल्मों में एक्टिव हैं. अब अनिल कपूर ने कुछ ऐसा काम किया है जिससे उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. दरअसल, अनिल कपूर ने पान मसाला एड करने के ऑफर को ठुकरा दिया है, जिसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे.

  • Oct 22, 2024 4:30 PM

    सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू

    प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।" यह कथन समय पर प्रोडक्शन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो एक गुणवत्तापूर्ण फिल्म देने के लिए टीम के समर्पण को दर्शाता है।

  • Oct 22, 2024 3:38 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 का रोमांटिक गाना 'जाना समझो ना' हुआ रिलीज, देखते रह जाएंगे कार्तिक-तृप्ति की केमिस्ट्री

    'भूल भुलैया 3' साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है और इस दिवाली हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। "भूल भुलैया 3" के ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसने हॉरर-कॉमेडी के लिए बेहतरीन माहौल बना दिया है। बता दें कि फिल्म का दूसरा गाना "जाना समझो ना" रिलीज हो गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की नई और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है। गाने में तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज़ है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 का रोमांटिक गाना 'जाना समझो ना' हुआ रिलीज, देखते रह जाएंगे कार्तिक-तृप्ति की केमिस्ट्री
  • Oct 22, 2024 1:31 PM

    "पुष्पा 2: द रूल" के साथ अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! रिलीज से पहले ही किया ₹1085 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन!

    अल्लू अर्जुन ने "पुष्पा: द राइज" के जरिए से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक नया रिकॉर्ड सेट किया। अब, वह "पुष्पा 2: द रूल" के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं, और इस तरह से यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म अपने रिलीज से पहले ही ₹1085 करोड़ का बड़ा कलेक्शन अपने नाम कर चुकी है।

  • Oct 22, 2024 12:37 PM

    गौरव तनेजा ने पत्नी ऋतु राठी संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर कबूल किया सच

    वहीं इन सभी अफवाहों के बीच गौरव तनेजा ने अपने तलाक और ऋतु संग बिगड़ते अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चुप्पी तोड़ते नजर आ रहे हैं। गौरव कहते हैं गौरव आगे कहते हैं यह तब शुरू हुआ जब ऋतु का प्रेमानंद महाराज वाला वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन जो लोग प्रेमानंद महाराज को नहीं जानते वह इस दोहे का अर्थ नहीं समझ पाएंगे। इसके बाद गौरव ने अपने वीडियो में साफ करते हैं कि ये कंफ्यूजन आखिर कैसे हुई।

  • Oct 22, 2024 12:10 PM

    ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच पैपराजी पर भड़के अभिषेक बच्चन

    ऐश्वर्या अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन एयरपोर्ट से बाहर आते हैं। वह थोड़े नाराज भी दिखते हैं। पैपराजी भी अभिषेक बच्चन से कई सवाल जवाब करते हैं, लेकिन लगता है कि अभिषेक बच्चन को यह पसंद नहीं आता है। अभिषेक पैपराजी पर भड़ते हुए कहते हैं 'बस हो गया'

  • Oct 22, 2024 10:34 AM

    सुरभि ज्योति बनने जा रही हैं दुल्हनिया

    ‘कुबूल है फेम’ सुरभि ज्योति अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ा मार्च 2024 में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन फिर किन्हीं वजहों से इन्होंने अपनी शादी पोस्टपोन्ड कर दी। लेकिन अब फाइनली सुरभि और सुमित ने 27 अक्टूबर 2024 को अपनी शादी की तारीख तय कर ली है।

  • Oct 22, 2024 10:28 AM

    41 महीनों से प्रेग्नेंट हसीना डिलिवरी को तड़पी

    अभिनेत्री दृष्टि धामी ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि बच्चा अभी भी आने में देरी हो रही है। दृष्टि धामी धामी अपनी प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में एंटर चुकी हैं और अभी उनकी डिलिवरी नहीं हुई है। इसे लेकर ही उन्होंने अपना ये पोस्ट शेयर किया है। दृष्टि धामी ने अपने लेटेस्ट आईजी पोस्ट में लोकप्रिय सिटकॉम, फ्रेंड्स के एक मशहूर सिच्यूएशन के साथ रिलेट किया है: "यह सही है, अभी भी कोई बच्चा नहीं है"। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बेबी अब मुझे सच में चिढ़ा रहा है. राचेल वाइब्स"।

  • Oct 22, 2024 9:33 AM

    हॉस्पिटल में बेटी को गोद में लिए दिखे Prince Narula, युविका चौधरी

    टीवी के पावर कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया है। 19 अक्टूबर को प्रिंस और युविका ने बेटी का वेलकम किया। अब कपल ने अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के बैकग्राउंड में सॉन्ग 'मेरे घर आई नन्ही परी' चल रहा है।

  • Oct 22, 2024 9:11 AM

    Naseeruddin Shah संग हुए मतभेद पर अनुपम ने किया रिएक्ट

    अनुपम खेर ने कहा, ''मैंने कभी किसी से पर्सनल रिलेशन खराब नहीं किए हैं। नसीर सर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। पर जब नसीर सर ने मेरे बारे में उल्टा सीधा बोला तो मुझे भी जवाब देना ही था, मैंने भगवत गीता पढ़ी है। उसमें जब कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि ये तुम्हारा परिवार नहीं है, तुम्हें करना पड़ेगा। फिर मुझे सत्य बोलना पड़ा।''

  • Oct 22, 2024 8:36 AM

    सलमान खान का लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज देते AI वीडियो वायरल

    बाबा सिद्दीकी की हत्या हो जाने के बाद सलमान खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कह रहे हैं कि मान लिया कि आप बहुत ताकतवर हो, बहुत बहादुर भी हो, आप इतने बहादुर इतने ताकतवर हो कि आप अपने परिवार वालों को कंधा दोगे। सलमान खान ने वायरल वीडियो में आगे कहा कि उनकी अर्थी उठाओगे। इतना जिगर है आप में, क्यों आप ऐसी मौत मरना चाहते हो। क्यों आप परिवार की मौत पर राम नाम सत्य है पढ़ना चाहते हो। जानकारी के लिए आपको बता देंगे सलमान खान का यह वीडियो AI जेनरेटेड है। जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। काफी सारे लोग तो खूब मजे लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

  • Oct 22, 2024 7:30 AM

    बुजुर्ग शख्स ने मीया खलीफा की तस्वीर के साथ मनाया करवाचौथ, वीडियो वायरल

    एक बूढ़े शख्स ने करवा चौथ का वृत सिर्फ और सिर्फ अपनी पसंदीदा महिला पूर्व पोर्न स्टार मीया खलीफा के लिए रखा है। बायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा के लिए करवा चौथ पूजा करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो यूजर गुरु जी द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है, जो अपने मजेदार कंटेंट के लिए जाना जाता है। वीडियो में बुजुर्ग एक पारंपरिक थाली और चलनी के साथ मिया खलीफा की तस्वीर को देखकर पूजा कर रहा है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X