Bollywood News Live- मलाइका को टेरेंस ने भीड़ से निकाला, वैंपायर बनना चाहते हैं दिव्येंदु शर्मा!

bollywood live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा की जिनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो भीड़ में काफी बुरी तरह से फंस गई हैँ। इस दौरान उनको निकालने के लिए उनके दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने काफी मेहनत की। वो मलाइका को भीड़ से निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है।

मिर्जापुर में मुन्ना भइया के किरदार से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा को लेकर इस वक्त चर्चा है। लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अभिनेता ने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है जो कि हैरान करने वाली है। दिव्येंदु का कहना है कि वो वैंपायर बनना चाहते हैं। जी हां, उन्होने इस किरदार की इच्छा जाहिर की है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 30, 2024 8:58 PM

    शोभिता धुलिपाला को लगी पिया के नाम की हल्दी, खूबसूरत तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- वाह...

    शोभिता की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी। जी हां, शोभिता ने हाल ही में अपनी हेल्दी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि शोभिता हल्दी रंग की ही साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। गोल्ड की ज्वैलरी और न्यूड मेकअप में शोभिता बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शोभिता धुलिपाला के सभी मेहमान और नागा चैतन्य की फैमिली पेली राता रस्म करने के लिए पहुंचे हैं।

    शोभिता धुलिपाला को लगी पिया के नाम की हल्दी, खूबसूरत तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- वाह...
  • Nov 30, 2024 5:59 PM

    'काम के बहाने घर बुलाया और फिर बेडरूम में...' जोश एक्टर शरद कपूर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

    न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने खार पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि एक्टर ने उन्हें प्रोफेशनल काम के लिए घर बुलाया था। उसके बाद वह उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार करने लगे और उन्हें जबरदस्ती छूने लगे। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट माने तो महिला ने एक्टर को फेसबुक के जरिए संपर्क किया था। चैट और ऑडियो कॉल पर बात करने के बाद दोनों ने वीडियो कॉल पर भी बात की थी।

    'काम के बहाने घर बुलाया और फिर बेडरूम में...' जोश एक्टर शरद कपूर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज
  • Nov 30, 2024 4:33 PM

    Uorfi Javed बेच रही हैं अपनी मैजिकल ड्रेस, रखी है इतनी कीमत की खरीद लेंगे मुंबई में एक घर

    उर्फी जावेद अपनी मैजिकल ड्रेस बेचने जा रही हैं। जी हां, उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक इस खूबसूरत ड्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही उर्फी जावेद लिखती हैं- मेरे प्यार दोस्तों, मैंने अपनी बटरफ्लाई ड्रेस बेचने का फैसला किया है। जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि इस ड्रेस की कीमत मात्र 36690000 आरपीएस (3 करोड़ 66 लाख 99 हजार रुपये) है। जो भी लोग इस ड्रेस को खरीदने के लिए इच्छुक हैं वह मुझे DM करें।

    Uorfi Javed बेच रही हैं अपनी मैजिकल ड्रेस, रखी है इतनी कीमत की खरीद लेंगे मुंबई में एक घर
  • Nov 30, 2024 3:36 PM

    शादी के 3 साल बाद 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने की तलाक की घोषणा, बोले- बेटी की भलाई के लिए...

    हाल ही में पांड्या स्टोर फेम एक्टर अक्षय खरोदिया ने अलग होने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी दिव्या संग तलाक की घोषणा की है। अक्षय खरोदिया ने साल 2021 में दिव्या पुनेठा से शादी रचाई थी और अप्रैल साल 2022 में दोनों की बेटी हुई। दोनों ही अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। बता दें कि अक्षय खरोदिया ने तालक की घोषणा के साथ ही अपने इंस्टा हैंडल पर एक लंबा पोस्ट भी किया है।

    शादी के 3 साल बाद 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने की तलाक की घोषणा, बोले- बेटी की भलाई के लिए...
  • Nov 30, 2024 1:54 PM

    चंकी पांडे ने की अनन्या के एक्स बॉयफ्रेंड की फोटो लाइक तो आग बबूला हुईं एक्ट्रेस! बोलीं- इंस्टा डिलीट करो...

    वी आर युवा के शो 'बी ए पैरेंट यार' पिता चंकी और बेटी आनन्या पांडे साथ नजर आए। जहां दोनों ने ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनन्या पांडे ने पिता को अपना इंस्टाग्राम डिलीट करने की सलाह दे डाली।

    चंकी पांडे ने की अनन्या के एक्स बॉयफ्रेंड की फोटो लाइक तो आग बबूला हुईं एक्ट्रेस! बोलीं- इंस्टा डिलीट करो...
  • Nov 30, 2024 1:01 PM

    Mani Meraj की फिल्म ने रिलीज होकर उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर लीक हुई फिल्म!

    इस फिल्म के लीड रोल में यूट्यूबर और कॉमेडियन मनी मेराज और काजल बेबी नजर आ रहे हैं जो कि काफी मशहूर हैं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होते ही कुछ ऐसा हो गया है कि मेकर्स थोड़े हैरान हैँ। फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है और इंटरनेट पर लीक हो गई अब लोग इसको डाउनलोड कर रहे हैं। जैसे ही ये रिपोर्ट सामने आई फैंस नाखुश हैं और मेकर्स को भी झटका लगने की पूरी उम्मीद है।

  • Nov 30, 2024 12:16 PM

    VIRAL: पांचवीं बार मां बनीं सीमा हैदर ? सोशल मीडिया पर दिखाई बेटे की झलक तो कमेंट में लोगों ने दीं बधाइयां

    सीमा को भारत आए हुए लंबा समय बीत चुका है। इन दिनों खबरें यह भी आ रही थीं कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं। कई वीडियोज़ में तो उनका बेबी बंप भी देखा गया, लेकिन सीमा ने यह खुद सी रिवील नहीं किया कि वह मां बनने वाली हैं। फिलहाल तो सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सीमा हैदर के इंस्टा एकाउंट से शेयर किया गया है।

  • Nov 30, 2024 11:09 AM

    'मैं एक कन्या हूं...'बेटी आराध्या बच्चन की स्पीच सुन इमोशनल हुए पिता अभिषेक बच्चन, छिपकर कैमरे से लिया VIDEO

    जी हां, ऐश्वर्या और अभिषेक के एक ही बच्चा है वह हैं आराध्या। बता दें कि आराध्या बच्चन साल 2011 में पैदा हुई थीं। 13 साल की उम्र में वह इतनी टैलेंटेड हैं कि देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। चाहें डांस हो या गाना। पढ़ाई में अव्वल आना हो या स्कूल फंक्शन में लोगों का ध्यान खींचना आराध्या बच्चन इन सभी चीजों में एक्सपर्ट हैं। जी हां, आराध्या की उम्र अभी बहुत छोटी है, लेकिन आराध्या की पॉपुलेरिटी किसी बड़ी स्टार से कम नहीं है।

  • Nov 30, 2024 10:46 AM

    कबीर खान ने काफी पहले दे दिया था ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन के तलाक का हिंट? वायरल हुआ वीडियो!

    ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है जिसमें पोन्नियन सेलवन को लेकर ऐश्वर्या को अवॉर्ड मिलना है। कबीर खान स्टेज पर आते हैं और सिर्फ 'ऐश्वर्या राय' कहकर बुलाते हैं। गौरतलब है कि इसके पहले किसी भी अवॉर्ड शो में शादी के बाद ऐश को सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन ही कहा जाता था।

  • Nov 30, 2024 9:22 AM

    इस वजह से Sherlyn Chopra के मां बनने का सपना नहीं हो सकता पूरा, कहा- 'मुझे दिन में तीन बार...'

    शर्लिन चोपड़ा ने शेयर किया, "यह आम किडनी फेलियर नहीं है; यह SLE किडनी फेलियर है। SLE एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। आपने ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के बारे में सुना होगा। यह उस तरह का सेहत का मुद्दा है।" इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वो कभी भी मां बनने के बारे में ना सोचें, क्योंकि यह उनके और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है।

  • Nov 30, 2024 9:06 AM

    रिवीलिंग ड्रेस पहनकर इवेंट पर पहुंची अनन्या पांडे बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- 'उर्फी जावेद पार्ट 2'

    ये ड्रेस पीछे और आगे हर तरफ से पूरी तरह खुली हुई थी। जालीदार ड्रेस में मीडिया के सामने पोज देतीं अनन्या पांडे का वीडियो सामने आते ही लोग भड़क गए और उनकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X