Bollywood News Live: वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं करीना कपूर, भारत छोड़कर नहीं जाएंगी नताशा स्तांकोविक

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं करीना कपूर खान की। जी हां, जहां सिंघम 200 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है वहीं करीना कपूर खान इस सफलता का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर गई हैं। वहीं दूसरी खबर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ की है। दरअसल नताशा कहती हैं कि वह भारत छोड़कर नहीं जाएंगी।

जहां सिंघम 200 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है वहीं करीना कपूर खान इस सफलता का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर गई हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां देखा जा सकता है कि करीना कपूर पति संग मालदीव गई हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर लोकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह बहुत एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक इन दिनों जमकर चर्चे में बनी हुई हैं। उनका स्टाइल और फैशन तो उन्हें अलग बना ही रहा है साथ ही में उनके और उनके दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ भी उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां वह भी उन्हें साड़ी पहनाते नजर आते हैं तो कभी वह उनके साथ इवेंट का हिस्सा बनते हैं। वहीं हाल ही में एक अफवाह सामने आई थी कि नताशा सब छोड़-छाड़कर विदेश चली जाएगी, लेकिन अब नताशा ने यह बताया है कि वह भारत छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।

LIVE Feed
  • Nov 10, 2024 3:39 PM

    ईशा वर्मा ने शेयर किया वीडियो साधा रुपाली गांगुली पर निशाना

    ईशा कहती हैं कि मैं अभी 26 साल की हूं पर जो दर्द है पुरानी यादें हैं वह अभी भी ताजा हैं। जो भी गलत चीजें बचपन में होती हैं वह आपके भविष्य और आज पर असर जरूर डालती हैं। कुछ लोगों ने मुझे ही नहीं मेरी मां को भी हर्ट किया है। उन्होंने मुझे थोड़ दिया उन्होंने मेरी इन्सिक्योरिटी को कुरेदा। इसके लिए उन्होंने कभी भी मुझसे माफी नहीं मांगी। मुझे सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगा कि मेरे खुद के पिता ने मेरी मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाया।

    ईशा वर्मा ने शेयर किया वीडियो साधा रुपाली गांगुली पर निशाना
  • Nov 10, 2024 1:42 PM

    अंकिता लोखंडे ने ट्रेडिशनल पूजा की शेयर कीं तस्वीरें, सास संग दिखा खास बॉन्ड

    अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंकिता पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। कभी वह पति विक्की जैन संग तस्वीर खिचवाती नजर आ रही हैं तो कभी अंकिता सास संग डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता की इन तस्वीरों ने धूम मचा दी है।

  • Nov 10, 2024 12:07 PM

    रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को दिया ये खास तोहफा, गिफ्ट देख तारीफ करते नहीं थके एक्टर

    अल्लू अर्जुन ने एक खूबसूरत नोट और प्यारे गिफ्ट की झलक शेयर की है, जो उन्हें रश्मिका से मिला है। अपने पोस्ट में उन्होंने रश्मिका को धन्यवाद देते हुए उनके इस जेस्टर की सराहना की है। उन्होंने इस तरह से यह भी बताया है कि उनके बीच ऑफ-स्क्रीन भी एक गहरी दोस्ती है।

  • Nov 10, 2024 11:19 AM

    Donald Trump ने जीता चुनाव तो रूस मीडिया ने टीवी पर दिखाईं ट्रंप की पत्नी ऐसी तस्वीरें, मचा बवाल

    रूस के एक सरकारी मीडिया आउटलेट ने लाइव टेलीविजन पर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की नग्न तस्वीरें प्रसारित कर दीं। रूस मीडिया मॉनिटर जूलिया डेविस द्वारा एक्स पर शेयर की गई क्लिप के अनुसार ट्रंप और उनकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें रूस-1 नेटवर्क के 60 मिनट के प्राइम टाइम प्रोगाम में दिखाई गई थीं। जिसकी एक क्लिप सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया गया है।

  • Nov 10, 2024 10:28 AM

    Delhi Ganesh Passes Away: तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का 80 साल की उम्र में निधन, 400 फिल्मों में किया था काम

    Delhi Ganesh Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दिल्ली गणेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की माने तो वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिस वजह से उनकी हेल्थ पर काफी गहरा असर पड़ा था।

    Delhi Ganesh Passes Away: तमिल एक्टर दिल्ली गणेश का 80 साल की उम्र में निधन, 400 फिल्मों में किया था काम
  • Nov 10, 2024 8:50 AM

    Singham Again Box Office: 'सिंघम अगेन' ने दूसरे हफ्ते में मारी दहाड़, भूल भुलैया 3 को चटाई धूल

    नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने नवें दिन 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल अर्निंग की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 192.5 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है। यानी की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने जा रही है।

    Singham Again Box Office: 'सिंघम अगेन' ने दूसरे हफ्ते में मारी दहाड़, भूल भुलैया 3 को चटाई धूल
  • Nov 10, 2024 8:48 AM

    Bhool Bhulaiyaa 3 BOC: दूसरे शनिवार कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, की अंधाधुंध कमाई

    नवें दिन की बात करें तो भूल भुलैया 3 ने नवें दिन फिल्म ने एक बार फिर चौक छक्के लगा दिए हैं। जी हां, दूसरे शनिवार को फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 BOC: दूसरे शनिवार कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, की अंधाधुंध कमाई
  • Nov 10, 2024 8:47 AM

    भारत में ही रहना चाहती हैं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा, लिया से बड़ा फैसला

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक इन दिनों जमकर चर्चे में बनी हुई हैं। उनका स्टाइल और फैशन तो उन्हें अलग बना ही रहा है साथ ही में उनके और उनके दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ भी उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां वह भी उन्हें साड़ी पहनाते नजर आते हैं तो कभी वह उनके साथ इवेंट का हिस्सा बनते हैं। वहीं हाल ही में एक अफवाह सामने आई थी कि नताशा सब छोड़-छाड़कर विदेश चली जाएगी, लेकिन अब नताशा ने यह बताया है कि वह भारत छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।

  • Nov 10, 2024 7:41 AM

    सिंघम की सफलता के बाद वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं करीना कपूर

    जहां सिंघम 200 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है वहीं करीना कपूर खान इस सफलता का जश्न मनाने के लिए वेकेशन पर गई हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां देखा जा सकता है कि करीना कपूर पति संग मालदीव गई हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर लोकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह बहुत एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

    सिंघम की सफलता के बाद वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं करीना कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X