Bollywood News Highlight- कंगना रनौत के थप्पड़ पर करण जौहर का रिएक्शन, मुंज्या की कमाई 30 करोड़ पार!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं फिल्ममेकर करण जौहर की जिन्होने कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर अपना रिएक्शन दिया है। इस दौरान करण जौहर अपनी फिल्म किल के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थे। करण जौहर से पूछे जाने पर उन्होने जवाब किया कि हिंसा चाहे शारीरिक हो या फिर मौखिक वो इसको सपोर्ट नहीं करते हैँ। बता दें कि करण जौहर और कंगना रनौत की बिल्कुल नहीं बनती है।

इसके अलावा फिल्म शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। बॉक्स ऑफिस अपने 6वें दिन भी मुंज्या ने 3.17 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 6वें दिन तक मुंज्या ने 31 करोड़ की कमाई की है और ये लगातार जारी है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म लोगों को कब थिएटर बुलाती रहती है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jun 13, 2024 8:21 PM

    केन्या से उदास लौटीं दलजीत कौर, चेहरा देख फैन्स बोले- चेहरे पर दर्द दिखता है

    दलजीत को हाल ही में केन्या से लौटी हैं। उनके साथ उनके पिता भी नजर आ रहे थे। पहले तो दलजीत पिता के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं मुस्कुराने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाद में वह उदास मालूम पड़ती हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ता के बारे में कुछ नहीं बोला, लेकिन फैन्स ने उनका उदास चेहरा देख लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई थी।

  • Jun 13, 2024 7:50 PM

    सचिन और सीमा की शादी को झूठा बता रहे हैं गुलाम हैदर, बोले- वह जेल जाने के डर से...

    गुलाम हैदर का कहना है कि उनके वकील खुद जाकर तहकीकात कर चुके हैं। दोनों की शादी नहीं हुई है। इससे यह तो साफ हो चुका है कि दोनों नाजायज रिश्ते में रह रहे हैं। दोनों ने ना तो मंदिर में शादी की है और ना ही कोर्ट में शादी की है। गुलाम हैदर ने आगे कहा कि भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक मेरे लिए वीजा का इंतजाम कर रहे हैं। साथ ही में सीमा की खोल भी खोलने का इंतजाम भी चालू है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी और सीमा जल्द ही सलाखों के पीछे जाएंगी। सीमा हमेशा ही झूठ बोलती है। वह जेल जाने के डर से बौखला गई है और अनाप-शनाप बयान दे रही है।

  • Jun 13, 2024 4:52 PM

    जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कह दी ये बात, बोले- वो इकलौती बेटी है मेरी...

    शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी को लेकर कहते हैं कि वह बेहद ही गौरवान्वित पिता हैं। वह पिछले कुछ समय से सोनाक्षी को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर बढ़ते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी को मैंने विकसित होता देखा है। वह एक शानदार एक्ट्रेस बनकर साबित हुई हैं।

  • Jun 13, 2024 4:51 PM

    भारत समेत इन देशों में रिलीज होने वाले है चंदू चैंपियन, कार्तिक आर्यन की होगी यह सबसे बड़ी फिल्म

    पहली बार लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और जॉर्जिया जैसे देशों में कार्तिक आर्यन की फिल्म दिखाई जाएगी। इस तरह से "चंदू चैंपियन" 70 से ज्यादा देशों में 1,000 से ज्यादा स्थानों पर 1,300 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। कार्तिक आर्यन एक योग सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन, "चंदू चैंपियन" उनके लिए एक अनोखी उपलब्धि साबित होने वाली है।

  • Jun 13, 2024 1:27 PM

    सपना चौधरी ने बच्ची के साथ मटकाई इस गाने पर कमर

    सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मी़डिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर (Teri aakhya ka yo kajal) कमर मटका रही हैं। गुलाबी रंग का सूट पहने सपना चौधरी बेधड़क डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ ही एक बच्ची भी नजर आ ही है। जो सपना को बराबर की टक्कर दे रही है। बता दें कि इस डांस को देखने के लिए लाखों की भीड़ जमा हो चुकी है।

  • Jun 13, 2024 12:54 PM

    Shilpa Shinde के बाद अब Khatron Ke Khiladi से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी 14 से शिल्पा शिंदे के बाहर होने की खबर भी सामने आई। वह घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। अब एक और घर से बेघर होने की खबर सामने आई है। यूट्यूब चैनल सनी वरुण टॉक के मुताबिक, घर से बेघर होने का स्टंट गश्मीर, करणवीर, अदिति और अभिषेक ने किया।

  • Jun 13, 2024 12:18 PM

    फैन्स ने की सेल्फी की डिमांड तो फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा

    तापसी पन्नू को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया था। ग्रीन टॉप और स्कर्ट पहने तापसी पन्नू काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उन्हें देखते ही फैन्स खुश हो गए और तापसी के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। तपासी ने उनसे साफ कर दिया था कि वह फोटो नहीं खिंचवाएंगी। इसके बाद फैन्स उनका पीछा करने लगे और उनकी कार के पास पहुंच गए। तापसी पन्नू ने फैन्स को अपना पास आता देख अपना आपा खो दिया और गुस्से से लाला हो गईं। तापसी पन्नू ने गुस्से में कहा हट जाईए यहां से और कार में बैठ गई, लेकिन फिर भी फैन्स उनका इंतजार करते रहे।

  • Jun 13, 2024 11:15 AM

    कंगना रनौत को पड़ा थप्पड़ तो करण जौहर ने दिया ये रिएक्शन

    कंगना रनौत और करण जौहर के बीच फिलहाल तो छत्तीस का आंकड़ा है। कंगना कई बार करण जौहर पर निशाना साध चुकी हैं, लेकिन वहीं हाल ही में एक इवेंट में गए करण जौहर से जब पैपराजी ने कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर रिएक्शन लिया तो जानिए कि क्या कह गए करण जौहर- करण कहते हैं कि मैं किसी भी रूप में किसी की तरह की हिंसा का बर्दाश्त नहीं कर सकता, लेकिन इस दौरान करण के चेहरे पर हल्की हंसी दिखी। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Jun 13, 2024 10:51 AM

    Border 2- सनी देओल ने किया बॉर्डर 2 का ऐलान

    वॉइस ओवर के साथ लिखा, ''एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2 भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित होगी।'' जैसे ही खबर सामने आई लोग खुश हैं।

  • Jun 13, 2024 9:28 AM

    दलजीत कौर के Ex हसबैंड को 200 बिच्छुओ ने ढसा

    रोमानिया में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' की शूटिंग चल रही है। रोहित शेट्टी की देखरेख में सभी कंटेस्टेंट्स स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। पहले तो लड़ाई-झगड़े की खबरें आ रही थीं। मगर अब स्टंट में चोटिल होने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट क्लिप शालीन भनोट की है, जिसमें उन्हें 200 बिच्छुओं ने काट लिया।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X