Bollywood News: कंगना की इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, कार्तिक आर्यन ने साइन की भूल भुलैया 4

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत लंबे समय से अपनी फिल्म इमरजेंसी रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन कभी सेंसर बोर्ड हाथ खींच लेता है तो कभी सड़कों पर धरना प्रदर्शन होने लगते हैं। जिस वजह से कंगना अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर पा रही हैं, लेकिन लगता है कि अब कंगना की फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रही है। जी हां, सेंसर बोर्ड ने इमरजेंसी को हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही कंगना फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगी।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है ऐसे में बताया जा रहा है कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 4 को साइन कर चुके हैं। जी हां, खबरों की माने तो कार्तिक फिल्म के चौथे पार्ट में भी होंगे, जैसे ही तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा चौथे पार्ट की शूटिंग तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

LIVE Feed
  • Oct 18, 2024 4:05 PM

    बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय ने क्यों नहीं किया वजन कम

    ऐश्वर्या ने अपने प्रेगनेंसी के वेट पर बात करते हुए कहा कि "मेरे केस में देखा जाए तो सब नॉर्मल था। मेरी बॉडी ने नेचुरल तरीके से यह आकार लिया था और अब चाहे वजन बढ़ाना हो या शरीर में वाटर रिटेंशन हो, जो भी था सब नेचुरल ही था। मैं अपने शरीर में पूरी तरीके से कंफर्टेबल थी और जो मैं थी मैं वही रही।"

  • Oct 18, 2024 2:47 PM

    करिश्मा कपूर की वेडिंग में शादीशुदा महिला की तरह हरकतें कर रही थीं करीना कपूर? Video Viral!

    इस वीडियो के सामने आने के बाद करीना कपूर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। करीना बार बार अपना घूंघट सेट रही हैं और इससे लोगों ने उनको ट्रोल किया है। लोगों का कहना है कि करीना कपूर करिश्मा की शादी के दौरान किसी शादीशुदा महिला की तरह क्यों हरकतें कर रही हैं? वायरल हो रहे इस वीडियो में करिश्मा कपूर और उनके पति आगे बैठे हैं और पीछे करीना कपूर शांति से बैठी नजर आ रही हैं।

  • Oct 18, 2024 1:49 PM

    सलमान खान ने फुटपाथ पर दौड़ाई थी कार, पुलिस ने पकड़ लिया.. मशहूर एक्टर का खुलासा!

    आसिफ ने कहा, ''सलमान खान उस दौरान बंधन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सलमान के पास एक एस्टीम कार थी। सलमान मस्ती में कहीं फुटपाथ पर तो कहीं रोड पर गाड़ी चला रहे थे। मैने रोका कि यार पकड़े जाएंगे तो सलमान खान ने कहा, पकड़े जाएंगे तो यार सलमान खान है।''

  • Oct 18, 2024 12:57 PM

    अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ घूमती दिखीं नताशा, तो लोगों ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल

    नताशा स्तांकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा अपने दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ घूमने निकलती हैं, लेकिन जैसे ही दोनों को साथ में देखते हैं लोग जमकर नताशा को ट्रोल करने लगते हैं। खैर सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Oct 18, 2024 11:49 AM

    BOLLYWOOD NEWS: एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आए अक्षय कुमार, स्माइल देख क्रेज हुए फैन्स

    अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर जाते नजर आ रहे हैं। उनका कूल लुक और स्माइल फैन्स का दिल जीत रही है।

  • Oct 18, 2024 10:46 AM

    BOX OFFICE: राज कुमार राव की फिल्म का भी हुआ बुरा हाल- 7वें दिन की इतनी कमाई

    राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की बात करें तो इस बात तो राज कुमार और तृप्ति के सुहागरात का वीडियो भी कमाल नहीं दिखा पाया है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-6.4 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 2.4 पांचवें दिन-2.1 करोड़ रुपये, छठे दिन- 1.9 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक सिर्फ 26.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह कमाई का आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

  • Oct 18, 2024 10:04 AM

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई पछतावा नहीं...

    मलाइका ने ग्लोबल स्पा मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी चुना है उसने मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। मैं आज बिना किसी पछतावे के जी रही हूं। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई पछतावा नहीं...
  • Oct 18, 2024 9:39 AM

    BOX OFFICE: बॉक्स ऑफिस पर ठप पड़ी जिगरा, किया बस इतना कलेक्शन

    जिगरा के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन - 1.35 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 22.45 करोड़ रुपये हुई है। बता दें कि यह कलेक्शन Sacnilk.Com के मुताबिक है।

  • Oct 18, 2024 8:21 AM

    सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग ने ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा मैसेज

    बाबा सिद्दीकी के जाने का गम सलमान खान अभी भूल नहीं पाए थे कि अब सलमान खान को एक बड़ा झटका लग गया है। जी हां, सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को उन्हें व्हाइस ऐप के जरिए भेजी गई है। मैसेज भेजने वाले से खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

    सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग ने ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा मैसेज
  • Oct 18, 2024 7:26 AM

    कंगना की इमरजेंसी को मिला सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज डेट की घोषणा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत लंबे समय से अपनी फिल्म इमरजेंसी रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन कभी सेंसर बोर्ड हाथ खींच लेता है तो कभी सड़कों पर धरना प्रदर्शन होने लगते हैं। जिस वजह से कंगना अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर पा रही हैं, लेकिन लगता है कि अब कंगना की फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रही है। जी हां, सेंसर बोर्ड ने इमरजेंसी को हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही कंगना फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X