Bollywood News Live: आज सिनेमाघरों में होगी आलिया और राजकुमार राव की टक्कर, रावण दहन करेंगे अजय-करीना

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सिनेमाघरों में होने वाले महा क्लैश की जी हां, आज आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा रिलीज हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ राज कुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज हो रही है अब देखना होगा कि किस फिल्म की किस्मत चमकती है।

आलिया भट्ट ने फिल्म का प्रमोशन काफी शानदार किया है जिसका रिजल्ट उन्हें एडवांस बुकिंग में देखने को मिला है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर धांसू कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म जिगरा पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांत रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धुलिपाला, मनोज पाहवा और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

राजकुमार के लिए साल 2024 बेहद ही शानदार रहा है। स्त्री 2 से वह जबरदस्त कमाई कर चुके हैं अब देखना होगा कि क्या वह विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म से आलिया भट्ट की फिल्म को टक्कर दे पाएंगे ? खैर इस फिल्म की भविष्यवाणी करें तो आपको बता दें कि फिल्म राज शांडिल्य ने बनाई है और इन्होंने ही आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल डायरेक्ट की थी। प्रिडिक्शन की बात करें तो यह फिल्म भी 6 से 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

LIVE Feed
  • Oct 11, 2024 4:47 PM

    Alia Bhatt कई बार बनना चाहती हैं मां? एक बेटी के बाद कह डाली चौकाने वाली बात!

    आलिया भट्ट बोलीं, “वो ई फिल्में करना चाहती हैं, सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करना चाहती हैं। अधिक बच्चे, ढेर सारी यात्राएँ, और बस एक स्वस्थ, खुश, सरल, शांत, शांत, नेचर से भरपूर जीवन।” आलिया भट्ट का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग उनके बेबी वाले बयान को लेकर बातें कर रहे हैँ। रणबीर कपूर भी अक्सर अपने और आलिया को लेकर चर्चा करते है। कई बार देखा जाता है कि आलिया भट्ट एक्साइटेड होकर अजीब अजीब बातें कर देती हैं।

  • Oct 11, 2024 3:54 PM

    परफेक्ट फैमिली फोटो के चक्कर में काजोल ने नकोचा पति अजय देवगन को,

    लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल अष्टमी के मौके पर दुर्गा पंडाल जाती हैं। खूबसूरत साड़ी में काजोल बहुत ही प्यारी लगती हैं, लेकिन जैसे ही उनके पति अजय देवगन आते हैं वह उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उतावली हो जाती हैं और दुर्गा मां की मूर्ती के पास बेटे और पति के साथ पोज देती हैं।

  • Oct 11, 2024 2:59 PM

    Viral Video- मासूम बच्चों से मसाज कराती महिला टीचर का वीडियो वायरल, स्कूल में हुई शर्मनाक हरकत!

    महिला टीचर मासूम छात्रों से अपने शरीर की मसाज करवाती नजर आ रही है। बच्चे उसके शरीर पर चढ़कर पैरों मैडम की थकान और दर्द का इलाज करते दिख रहे हैं। शिक्षा के मंदिर से ऐसे वीडियो के सामने आते ही बवाल मचा हुआ है और लोग इस महिला टीचर पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

  • Oct 11, 2024 1:58 PM

    बड़े बेटे-बहू के साथ रतन टाटा के घर पहुंचे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, नहीं नजर आए अनंत-राधिका!

    इस दौरान पूरा अंबानी परिवार सिंपल लुक में नजर आया था। बहू श्लोका ने सफेद रंग के सिंपल से कपड़े पहने थे तो वहीं आकाश ने जींस और शर्ट पहनी हुई थी। मुकेश और नीता भी सिंपल लुक में नजर आए थे। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग सवाल पूछने लगे और अनंत-राधिका की गैर मौजूदगी लोगों को परेशान कर रही थी।

  • Oct 11, 2024 1:36 PM

    VIRAL VIDEO: साइकल चलाकर Bigg Boss के घर चले सलमान खान, वीडियो देख लोग बोले- 60 करोड़ लेने के बाद भी...

    इस वीडियो में देखा जा सकता कि सलमान खान शॉर्ट्स, हुडी और सिर पर कैप लगाए नजर आ रहे हैं। पैपराजी तो सलमान खान को हैल्लो भी बोलते हैं, लेकिन सलमान खान सभी को इंग्नोर कर देते हैं। बात दें कि सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

  • Oct 11, 2024 1:00 PM

    मुंबई की सड़कों पर साइकल चलाते दिखे समलान खान, फैन्स बोले- सर बिग बॉस के घर जा रहे हो

    सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी सलमान खान का पीछा कर रहे होते हैं। सलमान खान साइकल पर होते हैं तो पैपराजी ऑटो में बैठकर समलान खान का वीडियो बनाते है।

    मुंबई की सड़कों पर साइकल चलाते दिखे समलान खान, फैन्स बोले- सर बिग बॉस के घर जा रहे हो
  • Oct 11, 2024 11:33 AM

    नहीं हो रहा गौरव तनेजा और ऋतु राठी का तलाक ? यूट्यूबर ने पत्नी संग की दूर्गा पूजा, शेयर की तस्वीर

    तलाक की इन खबरों के बीच गौरव तनेजा ने नवरात्रि में अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरव अपनी बेटी के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरव अपनी पत्नी ऋतु के साथ सेल्फी लेती दिख रहे हैं।

    नहीं हो रहा गौरव तनेजा और ऋतु राठी का तलाक ? यूट्यूबर ने पत्नी संग की दूर्गा पूजा, शेयर की तस्वीर
  • Oct 11, 2024 10:35 AM

    आलिया भट्ट की जिगरा देख, लोगों के ऐसे आए रिएक्शन, कमेंट में लिख दीं ये बातें...

    आलिया भट्ट की जिगरा फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में लाइन लग चुकी है। बता दें कि फिल्म दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हालांकि अभी फिल्म पूरी नहीं हुई है, लेकिन लोगों ने इंटरवल में ट्वीटर पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

  • Oct 11, 2024 9:56 AM

    Made In Heaven के एक्टर अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर...

    अर्जुन माथुर ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल ने अपनी गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल से गुपचुप शादी रचा ली है। जिसकी तस्वीर रेडिट पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीरे में देखा जा सकता है कि टिया तेजपाल पीली और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और अर्जुन माथुर लाल रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला है और दोनों अपने शादी के वचन लेते दिख रहे है। दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

    Made In Heaven के एक्टर अर्जुन माथुर ने तलाक के 12 साल बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर...
  • Oct 11, 2024 9:12 AM

    Vettaiyan BO Day 1: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

    फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 26.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं स्टेट अर्निंग देखें तो तमिल सिनेमा में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगू में 3.2 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.6 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी कि फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने एंट्री मारते ही यह बता दिया है कि फिल्म सिर्फ चलने नहीं बल्कि दहाड़ मारने आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सकती है।

    Vettaiyan BO Day 1: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट
  • Oct 11, 2024 8:24 AM

    Bollywood News Live: जिगरा को टक्कर दे पाएगी राज कुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

    राजकुमार के लिए साल 2024 बेहद ही शानदार रहा है। स्त्री 2 से वह जबरदस्त कमाई कर चुके हैं अब देखना होगा कि क्या वह विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म से आलिया भट्ट की फिल्म को टक्कर दे पाएंगे ? खैर इस फिल्म की भविष्यवाणी करें तो आपको बता दें कि फिल्म राज शांडिल्य ने बनाई है और इन्होंने ही आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल डायरेक्ट की थी। प्रिडिक्शन की बात करें तो यह फिल्म भी 6 से 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

  • Oct 11, 2024 8:00 AM

    Bollywood News Live: आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा, जानें कितनी करेगी कमाई

    आलिया भट्ट ने फिल्म का प्रमोशन काफी शानदार किया है जिसका रिजल्ट उन्हें एडवांस बुकिंग में देखने को मिला है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर धांसू कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म जिगरा पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांत रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धुलिपाला, मनोज पाहवा और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X