Anant Radhika Reception Live- अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद में फिर उमड़ा VVIPs का हजूम

bollywood live updates anant radhika wedding

Bollywood News LIVE In Hindi 13 July- मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राधिका अनंत का दुल्हा दुल्हन लुक काफी पसंद किया जा रहा है और इस दौरान दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। सात फेरे लेने के बाद अनंत और राधिका के लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। आज राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार का हिस्सा बन गईं और उनका एक वीडियो में ससुर मुकेश अंबानी के साथ वायरल हो रहा है।

इसके अलावा राधिका मर्चेंट के विदाई लुक को देखकर आप का दिल खुश हो जाएगा। नेशनल क्रश बन चुकीं नई नवेली अंबानी का आउटफिट किसी महारानी से कम नहीं है। इस रॉयल शादी में ऐसा विदाई लुक हैरान करने वाला है। लोगों ने इस शादी को वेडिंग ऑफ द सेंचुरी बताया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बचपन से एक दूसरे के साथ हैं और अब पति पत्नी बन चुके हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 13, 2024 7:26 PM

    अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का जलवा

    शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंच चुके हैं। शाहिद काले रंग के कुर्ते में काफी जच रहे हैं। वहीं मीरा ने पीले रंग के आउफिट में बेहद खूबसूरत लगीं।

  • Jul 13, 2024 7:25 PM

    अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में बिग बी नातिन नव्या के साथ हुए शामिल

    अंबानी फैमिली के करीबी अमिताभ बच्चन इस इवेंट में अपने दामाद निखिल नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ शिरकत तरने के लिए पहुंचे हैं।

  • Jul 13, 2024 7:23 PM

    अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' में क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की धांसू एंट्री

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं।

  • Jul 13, 2024 7:22 PM

    'शुभ आशीर्वाद' में पति श्रीराम नेने संग माधुरी दीक्षित भी हुईं शामिल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने अपने पति श्रीराम नेने के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुकी हैं.

  • Jul 13, 2024 7:21 PM

    अनंत-राधिका का 'शुभ आशीर्वाद': पत्नी माना शेट्टी के साथ पहुंचे सुनील शेट्टी

    अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में शामिल होने के लिए सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ पहुंच चुके हैं। कपल को रेड कार्पेट पर पोज देते हुए देखा गया।

  • Jul 13, 2024 6:29 PM

    नथनी-बिंदी, लहंगा.. परम सुंदरी बनकर निकली कार्दशियां सिस्टर्स

    कार्दशियां सिस्टर्स ने जिस शानदार तरीके से भारतीय सभ्यता से सबसे पारंपारिक गहने यानि के नथनी और मांग टीका को कैरी किया है उससे देश का हर नागरिक इंप्रेस दिखाई दे रहा है। नीता अंबानी के हर इवेंट में भारतीय परंपरा और संस्कृति को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है। ऐसे में यहां शामिल हुआ हर इंसान भारतीयता में डूबा दिखाई देता है।

  • Jul 13, 2024 6:23 PM

    कैंसर में ऐसे एक दूसरे को संभाल रही हैं मां-बेटी, हिना खान ने शेयर की तस्वीरें

    हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के सीने से चिपकी हुई हैं। दोनों सीढ़ी पर बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देख रहे हैं। हालांकि ये तस्वीरें पुरानी हैं क्योंकि एक्ट्रेस के लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं। अब इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक मां का दिल अपने बच्चों को महफूज जगह, प्यार और आराम देने के लिए दुख और दर्द का सागर पी सकता है।'

  • Jul 13, 2024 5:12 PM

    दुल्हनिया राधिका ने पहने बहन के पुराने गहने

    राधिका ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजायन किया हुआ लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था। बता दे कि ब्राइडल लुक को लेयर्ड ज्वेलरी के साथ में पेयर किया गया और उनके पहनावे में एक शाही टच भी देखा गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका ने अपने इस खास मौके पर बहन अंजलि मर्चेंट के गहने पहने थे। राधिका ने अपनी शादी के लिए पोल्की कुंदन चोकर पहना हुआ था जो कि उनकी बहन अंजलि का था। अंजलि ने साल 2020 में अपनी शादी में इस नेकलेस को पहना था।

  • Jul 13, 2024 3:58 PM

    अंबानी फैमिली ने छोटी बहू का एंटीलिया में यूं किया स्वागत

    शादी के बाद न्यूली वेड कपल अनंत और राधिका पहली बार एंटीलिया पहुंचे तो यहां अंबानी फैमिली ने अपनी नई नवेली छोटी बहू का ग्रैंड गृह प्रवेश किया। इस दौरान अनंत राधिका पर गुलाब के फूलों की बारिश की गई। इस दौरान एंटीलिया का स्टाफ बैकग्राउंड में मालिक की जय कहते हुए सुने जा सकते हैं।

  • Jul 13, 2024 2:38 PM

    जया बच्चन की कमर तक झूलती ज्वेलरी देख लोगों की आंखें चौंधिया गई

    अनंत-राधिका की शादी में पूरा बॉलीवुड भी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आया। वहीं हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और नाती-नातिन के साथ अंबानी फैमिली की शादी में पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान जया बच्चन अपनी जूलरी की वजह से ट्रोल हो गईं।

  • Jul 13, 2024 1:06 PM

    Anant Radhika Varmala Video: अनंत- राधिका का वरमाला वीडियो वायरल

    अनंत अंबानी और राधिका को ऊपर उठाकर ये रश्म करती हुई देखी जा रही सकती है। इसका अलावा वरमाला के बाद अनंत अंबानी का लुक कैसा था उसकी भी पहली तस्वीर सामने आई है। दुल्हा दुल्हन काफी खुश लग रहे हैं और राधिका मर्चेंट की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है।

  • Jul 13, 2024 12:23 PM

    अनन्या पांडे ने कभी किया बेतहाशा डांस, कभी निक को मारा धक्का

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बारात कितनी धूम धाम से उठी है ये बात सभी जानते हैं। ऐसे में दूल्हे राजा अनंत की बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी चौंक गए हैँ। इस बीच अनन्या पांडे काफी बेतहाशा नाचते हुए दिख रही हैँ। इसको लेकर भी उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अनन्या पांडे भयंकर नशे में हैँ?

  • Jul 13, 2024 11:34 AM

    Anant Radhika Wedding- शाहरुख खान ने छुए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर

    दरअसल बच्चन परिवार से मिलने के बाद उन्होने कुछ ऐसा किया है जिसकी शादी हो रही है। मेहमानों की भीड़ के बीच शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छू लिए। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग शाहरुख खान के इस काम को लेकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Jul 13, 2024 10:15 AM

    Indian2 vs Sarfira BOC Day 1- अक्षय कुमार फेल, कमल हासन ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया खेल!

    खराब रिव्यू के बावजूद इंडियन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 से कोसों दूर है। खराब रिव्यू के बावजूद इंडियन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 से कोसों दूर है। खराब रिव्यू के बावजूद इंडियन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 से कोसों दूर है।

  • Jul 13, 2024 9:47 AM

    7 फेरों से पहले Anant-Radhika ने किया धमाकेदार डांस,

    दरअसल यह वीडियो तब का है जब अनंत अंबानी घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करके स्टेज की तरफ आते हैं। वहीं राधिका मर्चेंट आती हैं और अनंत के साथ बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आती हैं। पहले तो अनंत राधिका जमकर डांस करते हैं फिर वह दोनों एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं। दोनों को इतने क्लोज देख दोनों के बीच इतनी अच्छी केमिस्ट्री देख लोग दोनों को देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि नई दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

  • Jul 13, 2024 9:27 AM

    Anant-Radhika की शादी में दिख गया कटरीना कैफ का बेबी बंप! फैन्स बोले- सच में प्रेग्नेंट है...

    लेकिन कैटरीना कैफ के लुक्स से ज्यादा तो उनके बेबी बंप के चर्चे हो रहे हैं। जी हां, जैसे ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वीडियो आया फैन्स ने तो कमेंट्स की लाइन ही लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा सच में कैट प्रेग्नेंट है। तो वहीं दूसरे ने कहा चेहरा सब बता देता है और अब तो हल्का बेबी बंप भी दिख रहा है। बता दें कि फैन्स तो कैटरीना को देखते ही खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि अभी भी फैन्स कपल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X