Bollywood Live: तलाक की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर इस हाल में दिखीं धनाश्री, आमिर खान हुए डिप्रेशन के शिकार

Dhanashree verma

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं कि इन दिनों धनाश्री वर्मा अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। युजवेंद्र चहल के साथ वह दो दिन पहले फैमिली कोर्ट में दिखी थीं। सोर्स के मुताबिक दोनों के तलाक की प्रोसेस आगे बढ़ चुका है। वहीं इन तलाक की खबरों के बीच धनाश्री वर्मा को बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। धनाश्री वर्मा कैजुअल लुक में मुस्कुराती दिखीं जिसके बाद उनके वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने एक्टिंग और अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। दरअसल आमिर खान ने हाल ही खुलासा किया है कि वह महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। जिसमें वह खुद के लिए भी किरदार ढूंढ रहे हैं। आमिर खान ने कहा कि वह पिछली बार वह लाल सिंह चड्ढा में दिखे थे फिल्म में मेहनत की लेकिन नहीं चली। जब ऐसा होता है कि मेरी फिल्में नहीं चलतीं तब मैं दो-तीन सप्ताह के लिए डिप्रेशन में चला जाता हूं।

LIVE Feed
  • Feb 23, 2025 9:53 PM

    IND Vs PAK का मैच देखने पहुंचीं Urvashi Rautela

    Urvashi Rautela at India vs Pak Match: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रविवार को दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच के दौरान नीले रंग के समुद्र में रंग भर दिया। एक्ट्रेस को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में देखा गया, जब टीम इंडिया 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी कर रही थी।

    IND Vs PAK का मैच देखने पहुंचीं Urvashi Rautela
  • Feb 23, 2025 9:51 PM

    Poonam Pandey के KISS इंसिडेंट पर आशिकी एक्ट्रेस Anu Aggarwal का शॉकिंग रिएक्शन

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आशिकी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अनु अग्रवाल पूनम पांडे के साथ हुई KISS घटना को लेकर शॉकिंग बयान देती नजर आ रही हैं। दरअसल, पैपराजी एक्ट्रेस से पूनम पांडे को फैन द्वारा किस किए जाने के मामले पर उनकी राय जानना चाहते थे, जिसका जवाब देते हुए अनु कहती हैं, 'मेरे ख्याल से अगर कोई आपको किस करना चाहता है तो यह कोई विवादित नहीं है। अगर कोई आपके गाल को चूमना चाहता है, तो यह अच्छी फीलिंग है।' शायद ही किसी ने एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन एक्सपेक्ट किया होगा।

  • Feb 23, 2025 9:49 PM

    Elvish Yadav से मिलकर हिचकी बांध-बांधकर रोने लगी फीमेल फैन

    सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एल्विश से मिलने पहुंची एक फीमेल फैन इतनी ज्यादा इमोशनल हो गई, कि वह हिचकी बांध-बांधकर रोने लगी। इस दौरान वह रोते-रोते उनके पैरों तक में गिर पड़ी।

  • Feb 23, 2025 9:13 PM

    ग्रैमी अवॉर्ड्स के हंगामे के बाद भी नहीं माने Kanye West?

    Bianca Censori Goes Naked Again: कान्ये वेस्ट ने अपनी पत्नी बियांका सेंसरी से जुड़े अपने नए प्रोजेक्ट की डिटेल दी है। जैसा कि एक्सपेक्टेड था, उन्होंने एक और चौंकाने वाले और कॉन्ट्रोवर्शियल तरीके से इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया।

    ग्रैमी अवॉर्ड्स के हंगामे के बाद भी नहीं माने Kanye West?
  • Feb 23, 2025 6:47 PM

    किस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद Indian Idol ने Udit Narayan को किया इनवाइट

    Udit Narayan In Indian Idol: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 के मेकर्स को अपने हालिया एपिसोड में दिग्गज सिंगर उदित नारायण और उनकी पत्नी को स्पेशल गेस्ट के रूप में इनवाइट करने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

    किस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद Indian Idol ने Udit Narayan को किया इनवाइट
  • Feb 23, 2025 5:39 PM

    Shraddha Kapoor एक बार फिर से रूमर्ड बॉयफ्रेंड Rahul Mody के साथ आए नजर

    Shraddha Kapoor Rahul Mody Spotted Together: हाल के महीनों में स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर के रिश्ते की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और श्रद्धा ने उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिससे रोमांस की अफवाहों को और हवा मिली है।

    Shraddha Kapoor एक बार फिर से रूमर्ड बॉयफ्रेंड Rahul Mody के साथ आए नजर
  • Feb 23, 2025 4:39 PM

    Udit Narayan के खिलाफ एक्स वाइफ Ranjana Jha ने ठोका केस

    Udit Narayan Controversy: सिंगर उदित नारायण इस समय कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं, क्योंकि उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने उनके खिलाफ भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने उन पर अपने अधिकारों का हनन करने और उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

    Udit Narayan के खिलाफ एक्स वाइफ Ranjana Jha ने ठोका केस
  • Feb 23, 2025 3:50 PM

    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए IIT Baba ने दिया चौंकाने वाला बयान

    IIT Baba on India Pakistan Match: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस एक्साइटेड हैं क्योंकि आज 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तान को जीतने के लिए बहुत दबाव का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए IIT Baba ने दिया चौंकाने वाला बयान
  • Feb 23, 2025 2:12 PM

    'आर्टिकल 370' के 1 साल पूरे, यामी गौतम की नेशनल अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस ने जीता है लोगों का दिल

    Article 370 1 year completed: साल 2024 यामी गौतम धर के लिए सच में कमाल का रहा। उन्होंने हर बार अपने किरदारों में गहराई दिखाई और बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। हर फिल्म के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग स्किल को और ऊंचे स्तर पर पहुंचाया। पिछले साल आई आर्टिकल 370 ने उनकी झोली में एक और शानदार फिल्म जोड़ दी। आज जब ये फिल्म अपनी पहली सालगिरह मना रही है।

  • Feb 23, 2025 1:59 PM

    इस वजह से डिप्रेशन का शिकार हुए आमिर खान, बोले- जब फिल्में कमाई नहीं कर पाती हैं तब...

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने एक्टिंग और अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। दरअसल आमिर खान ने हाल ही खुलासा किया है कि वह महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। जिसमें वह खुद के लिए भी किरदार ढूंढ रहे हैं। आमिर खान ने कहा कि वह पिछली बार वह लाल सिंह चड्ढा में दिखे थे फिल्म में मेहनत की लेकिन नहीं चली। जब ऐसा होता है कि मेरी फिल्में नहीं चलतीं तब मैं दो-तीन सप्ताह के लिए डिप्रेशन में चला जाता हूं।

  • Feb 23, 2025 12:30 PM

    Fact Check: मोनालिसा ने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त मटकाई कमर, साड़ी पहन किया ऐसा डांस कि लोग भी हुए फिदा

    Mahakumbh Monalisa dance on Bhojpuri Song: महाकुंभ की मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि मोनालिसा का यह वीडियो एआई द्वारा जनरेट किया गया है।

    Fact Check: मोनालिसा ने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त मटकाई कमर, साड़ी पहन किया ऐसा डांस कि लोग भी हुए फिदा
  • Feb 23, 2025 11:48 AM

    एक्टिंग के साथ मोनालिसा ने शुरू की डांस क्लास, 'चूड़ियां खनक गईं' गाने पर मटकाई ऐसी कमर की लोग हुए दीवाने

    Mahakumbh Viral Girl Monalisa dance on Chudiyan khanak gayeen song: मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा 'चूड़ियां खनक गईं' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के साथ ही मोनालिसा के एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

    एक्टिंग के साथ मोनालिसा ने शुरू की डांस क्लास, 'चूड़ियां खनक गईं' गाने पर मटकाई ऐसी कमर की लोग हुए दीवाने
  • Feb 23, 2025 10:29 AM

    BOX OFFICE: छावा के सामने फीकी पड़ी अर्जुन, भूमि की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी', खाते में आए बस इतने रुपये

    मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के पहले दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हलांकि वीकेंड पर फिल्म में जरा की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन फिर भी छावा की तुलना में फिल्म का कलेक्शन काफी फीका नजर आ रहा है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

  • Feb 23, 2025 9:33 AM

    'अब तुझे फिर से कमबैक करना पड़ेगा...' Honey Singh ने बिना नाम लिया कसा बादशाह पर तंज, VIDEO VIRAL

    खासतौर पर बादशाह और हनी सिंह के बीच में आई दरार तो आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन बन जाती है। वहीं एक बार लाइफ कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने फिर से कुछ ऐसा कह दिया है जिसका सीधा-सीधा नाता लोग बादशाह से जोड़ रहे हैं। दरअसल कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने बादशाह का बिना नाम लिए कहा- कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते हैं और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे।

  • Feb 23, 2025 9:04 AM

    पूनम पांडे के किस वाले वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा की छूटी हंसी फिर बोलीं- वो बेचारी तो...

    Sherlyn Chopra reaction on Poonam Pandey kiss video: पूनम पाडें के इस वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा का बयान आया है। इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टा एकाउंट ने हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान पैपराजी ने शर्लिन से पूनम पांडे के उस हादसे के बारे में पूछा जब शख्स उन्हें किस करने आ रहा था। वहीं पैपराजी का जवाब सुन शर्लिन ने कहा- वो बेचारी तो मर गई थी न

    पूनम पांडे के किस वाले वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा की छूटी हंसी फिर बोलीं- वो बेचारी तो...
  • Feb 23, 2025 7:52 AM

    Chhaava Box Office Collection: नवें दिन'छावा' की दहाड़, जारी है बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

    नवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो नवें दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 45 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बंपर कलेक्शन किया है। यह फिल्म का इस हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाला आंकड़ा रहा है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 287.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X