Bollywood News Live- चंदू चैंपियन की टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर डटी है मुंज्या!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की जो कि 14 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं किया है। फिल्म ने पहले दिन मात्र 4 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि काफी धीमी शुरुआत है। ऐसा ही रहा था तो फिल्म का बजट तक निकलना काफी मुश्किल होगा। हालांकि फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं और लोगों ने सराहा है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये से कमाई की थी। तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं छठे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी हिसाब से फिल्म ने सात दिनों में 35.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 8वें दिन भी फिल्म ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई 38 करोड़ कर ली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Jun 15, 2024 6:49 PM

    OTT पर रिलीज हो गई ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’

    साउथ की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। कुछ ही दिनों पहले यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। और सिनेमाघरों में रिलीज के महज 15 दिनों के अंदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। गैंग्स ऑफ गोदावरी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 14 जून को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। गैंग्स ऑफ गोदावरी को तमिल, कन्नड़ और मलयालम में इसके मूल तेलुगु वर्जन के साथ रिलीज किया है। 31 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को अभी सिर्फ 15 दिन का समय बीता है और फिल्म रिलीज की जा चुकी है।

  • Jun 15, 2024 4:33 PM

    बढ़ती दोस्ती के बीच मोदी-मेलोनी ने साथ में बनाया ऐसा वीडियो

    रिकॉर्ड तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर इटली गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-7 शिखर सम्मेलन में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए विश्व नेताओं में गजब की बेचैनी देखी गई। हालत यह हो गई कि हर कोई पीएम मोदी को एक सेलिब्रिटी के तौर पर देख रहा था। ज्यादातर विश्व नेता पीएम मोदी से मिलने को बेताब रहे। किसी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी खींची तो कोई गले मिलने लगा। बाद में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ खास सेल्फी ली। उन्होंने इसका एक शॉर्ट वीडियो भी बनाया और अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया।

  • Jun 15, 2024 3:00 PM

    21 साल की होते ही अनुष्का सेन ने अपने अफेयर्स को लेकर किया खुलासा?

    अनुष्का ने अफेयर की बात को पूरी तरह से नकार दिया है। अनुष्का ने कहा कि वो बहुत छोटी थीं जब इंडस्ट्री में काम करना शुरु किया था। जब बड़ी हुई तब भी किसी के साथ उनका अफेयर नहीं रहा है, कभी नहीं रहा। हालांकि अनुष्का ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि उनको किसी पर कभी क्रश नहीं रहा, वो रहा है लेकिन अफेयर नहीं रहा।

  • Jun 15, 2024 2:06 PM

    स्त्री 2 टीजर लीक

    कुछ दिनों से चर्चा थी कि स्त्री 2 आएगी और इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। फिर खबर आई कि मुंज्या के साथ 14 जून को टीजर रिलीज किया गया है। लेकिन अब इसका टीजर लीक हो गया है लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Jun 15, 2024 1:14 PM

    'बर्गर खाएगा..' डॉली चायवाला से सोहेल खान ने पूछा ये सवाल?

    वीडियो को खुद डॉली शूट कर रहे हैं और इसकी शुरुआत प्लेन से होती है। वीडियो में दिखाई देता है कि सोहेल खान प्लेन में हैं और डॉली कहता कि सोहेल खान जी हैं। इसके बाद दोनों बात करते दिखते हैँ। डॉली चायवाला सोहेल खान से कहता है कि, ''मैं आपके भाई सलमान खान जी का बहुत बड़ा फैन हूं।'' इसके बाद सोहेल खान मुस्कुराते हैं और पूछते है, ''बर्गर खाएगा।'' बस ये वीडियो वायरल हो गई और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Jun 15, 2024 12:45 PM

    प्यार के चक्कर में काम मिलना हुआ बंद, अब छलका सबा आजाद का दर्द

    सबा ने बताया है कि कैसे ऋतिक रोशन को डेट करने के दौरान सालों तक उनको किसी ने कोई काम नहीं दिया। लोग सोच रहे थे कि अब वो ये काम क्यों करेगी। गौरतलब है कि सबा आजाद एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं और ये काम वो फिर से शुरु कर चुकी हैं।

  • Jun 15, 2024 12:02 PM

    कमरे के अंदर से वायरल हुआ आयशा खान का वीडियो

    उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि आयशा खान इसमें काफी बोल्ड लग रही हैँ। एक बंद कमरे में अकेले बोल्ड मूव्स करतीं आयशा खान को जिसने भी देखा वो वहीं रुक गया। लोगों ने उनको हॉट बताते हुए वीडियो को साझा करना शुरु कर दिया है।

  • Jun 15, 2024 11:27 AM

    आमिर खान के घर से वायरल हुईं तस्वीरें

    इस मौके पर सभी ने ट्रेडिशन कपड़े पहने थे। इस दौरान कई परिवार के सदस्य, दोस्त और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। ऐसे में आमिर खान और सभी ने मिलकर केक काटा। आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी मां जीनत हुसैन से बेहद प्यार करते हैं, इतना ही नहीं सुपरस्टार उनके साथ एक खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं।

  • Jun 15, 2024 10:41 AM

    रियासी में हुए आतंकी हमले में बाल बाल बचा ये एक्टर

    पंकित ठक्कर बोले, मुझे अनुभव से बाहर आने और इसके बारे में बात करने में कई दिन लग गए। मैंने लोगों को दर्द और भीड़ में देखा है। यह डरावना था। मैं इससे बहुत दुखी और नाराज हूं। जम्मू रियासी में हालिया आतंकी हमला। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा बेहद शर्मनाक है। इसमें निर्दोष लोगों की जान जाना और क्षेत्र में तनाव बढ़ना निराशाजनक है।''

  • Jun 15, 2024 9:56 AM

    मीडिया के सामने किया कुबूल, सरेआम किया Kiss!

    ओरी और उर्फी कैमरे के लिए एक साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उर्फी ओरी के गालों पर किस करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके बाद, पैपराज़ी में से एक ने ओरी से पूछा कि क्या वह उर्फी जावेद से शादी करने के लिए तैयार है।

  • Jun 15, 2024 9:42 AM

    सांसद बनते ही कंगना रनौत के घर बजी शादी की शहनाईयां

    कंगना रनौत हाल ही में एक फैमिली फंक्शन में शामिल हुईं। जहां से अभिनेत्री ने कई सारी फोटो भी शेयर की है। कंगना रनौत के छोटे भाई घोड़ी चढ़ने वाले हैं। हाल ही में उनकी सगाई हुई है। जहां अभिनेत्री भी शामिल हुईं। कंगना रनौत ने सगाई से कपल और अपनी फोटो इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है और इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X