Bollywood Highlights: करवाचौथ पर दुल्हन सी सजी हीरोइने, बॉक्स ऑफिस पर 'जिगरा' और 'VVKWWV' का हाल

Bollywood Latest News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

देश को हिला देने वाले बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनके हत्यारों को टार्गेट करते हुए अपने दिल का दर्द लिखा है। जीशान सिद्दीनी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जीशान सिद्दीकी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को"

वहीं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म 'जिगरा' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्लो है। पहले हफ्ते 22.45 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने आठवें दिन सबसे कम यानी 1.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब दूसरे शनिवार (नवें दिन) 'जिगरा' की रफ्तार थोड़ी तेज हुई और इसने 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बता दें कि 'जिगरा' ने 9 दिन में कुल 25.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

30.65 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म 'जिगरा' से आगे चल रही है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 40 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और फिल्म अब अपना बजट निकालने के करीब नजर आ रही है। जबकि 'जिगरा' का बजट 80 करोड़ रुपए है और फिल्म अब तक अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई है।

LIVE Feed
  • Oct 20, 2024 7:41 PM

    Karwa Chauth लुक पर ट्रोल हुईं Ankita Lokhande, विक्की जैन ने लगाया ये आरोप!

    सामने आए वीडियो में अंकिता लोखंडे को किसी दुल्हन की तरह सजे देखा जा सकता है और विक्की जैन ने शेरवानी पहनी हुई है। अंकिता लोखंडे ने सिर खोला हुआ था और उनकी हेयरस्टाइल भी लोगों को अजीब लगी है। इसके अलावा इस वीडियो में विक्की जैन अंकिता लोखंडे की खिंचाई करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वो व्रत हैं और उनको जबरदस्ती रखवाया गया है।

  • Oct 20, 2024 7:00 PM

    अबराम ने पैपराजी की इस बात पर दिया ऐसा जवाब, देखिए Video

    वायरल हो रहे वीडियो में क्यूट अबराम जैसे ही कार में बैठते हैं कोई भीड़ में से कहता है, 'शाहरुख सर सलाम बोलना।' इसपर अबराम कहते हैं, 'ओके।' अब इसको काफी पसंद किया जा रहा है। अबराम से लोग और भी कई तरह की बातें कर रहे है जिसमें वो एक शब्द में रिएक्ट कर रहे हैँ। अब ये शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैँ।

  • Oct 20, 2024 5:23 PM

    Prince Narula के घर गूंजी किलकारी, मां बन गईं Yuvika Chaudhary, बेटी हुई या बेटा जानिए डिटेल्स!

    जी हां, युविका चौधरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है और प्रिंस पापा बन गए है। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके चाहने वाले लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Oct 20, 2024 4:39 PM

    शबाना आज़मी को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में इस अवॉर्ड से किया गया सम्मानित!

    आज़मी की शानदार यात्रा, जो श्याम बेनेगल की अंकुर में उनकी भूमिका से शुरू हुई, उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण को उजागर करती है। पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाया है, और पाँच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित अनगिनत पुरस्कार जीते हैं। अपने साहसिक विकल्पों और सम्मोहक चित्रणों के लिए जानी जाने वाली, वह अभिनेताओं और दर्शकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करती रहती हैं।

  • Oct 20, 2024 3:59 PM

    जया बच्चन को अवॉर्ड मिलता देख इमोशनल हुईं श्वेता नंदा, ऐसा था बहू ऐश्वर्या राय का रिएक्शन?

    जैसे ही जया बच्चन स्टेज पर पहुंचकर अवॉर्ड लेती हैं और स्पीच देने लगती हैं तो सभी इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता नंदा को रोते हुई भी देखा जा सकता है। इस दौरान पहले ऐश्वर्या भी खुश होती हैं और धीरे धीरे इमोशनल होती चली जाती हैं। उनकी आखों से आंसू निकल आते हैँ। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। एक दूसरे की खुशी के मौके पर इमोशनल होने वाला बच्चन परिवार अब साथ नहीं दिखता।

  • Oct 20, 2024 3:19 PM

    POSCO: 'वेब सीरीज में नाबालिग के दिखाए अश्लील सीन', बुरी फंसी एकता कपूर बचना मुश्किल

    'गंदी बात' के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने का आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POSCO में मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं, वहीं शोभा कपूर इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

  • Oct 20, 2024 2:22 PM

    सैफ अली खान को लेकर करीना कपूर का खुलासा, ये है कारण, Video Viral!

    करीना कपूर खान ने कहा, ''मेरे पति जो हैं वो लोलो (करिश्मा कपूर) से सबसे ज्यादा जलते हैं। उसका कहना है कि तुम मुझसे ज्यादा लोलो से बात करती हो। कभी कभी लगता है तुम मेरे साथ नहीं बल्कि लोलो के साथ रहती हो। क्योंकि हम बहुत क्लोज हैं और दिन में कम से कम 4-5 बार बात करते हैं। कभी पैरेंट्स के बारे में तो कुछ मुझे इनके साथ शेयर करना हो तो, बच्चों के बारे में, कुक के बारे में खाने के बारे में कई टॉपिक्स पर बात करते हैं।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।

  • Oct 20, 2024 1:49 PM

    पैपराजी का कैमरा देखते ही Taapsee Pannu का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'कहां से आ जाते हैं यार'

    तापसी पन्नू, जिन्होंने अक्सर पपराजी के साथ अपने गलत बर्ताव को स्वीकार किया है, हाल ही में मुंबई में अपने 'खेल खेल में' के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ मीटिंग के बाद देखी गईं। जैसे ही वह अपनी कार की ओर जा रही थीं, अचानक पैपराजी ने उन्हें देख लिया, जिससे वह काफी नाराज दिखीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, पैपराजी बार-बार पन्नू का नाम पुकार रहे थे। उन्हें देखकर नाराज होकर उन्होंने कहा, "भाईसाहब, कहां से आ जाते हैं यार।"

  • Oct 20, 2024 1:04 PM

    'गंदी बात' ने बढ़ाईं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज

    ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में धड़ल्ले से बोल्ड कंटेंट परोसा गया। सीरीज को लेकर काफी विवाद भी हुआ। वहीं, अब इसकी निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुसीबतों में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 'गंदी बात सीजन 6' के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए। इसी कारण एप की पुरानी निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

  • Oct 20, 2024 11:54 AM

    मीडिया के सामने उर्फी जावेद ने मानुषी छिल्लर से कहा I HATE YOU

    वीडियो में उर्फी वहां मौजूद पैपराजी के सामने मानुषी को 'आई हेट यू' कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की डीवाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वायरल वीडियो में मानुषी छिल्लर भी गोल्डन कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ है और हैवी मेकअप के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसी बीच उर्फी मानुषी से मिलती हैं और प्यार से उनको 'आई हेट यू यार' कहती हैं। इसके बाद वो मानुषी से कहती हैं कि सॉरी वो उनको गले नहीं लगा सकतीं, क्योंकि उनकी ड्रेस ऐसी है।

  • Oct 20, 2024 11:02 AM

    शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक, हाथों पर लगाई करवाचौथ की मेहंदी

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सारे फेस्टिवल बहुत धूमधाम से मनाती हैं। गणपति सेलिब्रेशन से लेकर करवा चौथ तक शिल्पा सबकुछ सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी की करवा चौथ हर बार चर्चा में रहती हैं। वो हर बार पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। शिल्पा शेट्टी के करवा चौथ लुक भी वायरल रहते हैं। इस बार भी शिल्पा ने करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने अपनी सरगी और मेहंदी की झलक शेयर की है।

    शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक, हाथों पर लगाई करवाचौथ की मेहंदी
  • Oct 20, 2024 9:59 AM

    सलमान खान को धमकियों के बीच बहन अर्पिता ने बेचा घर

    सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने अपने फेमस प्रॉपर्टी को बेचने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्हें डील भी मिल गई है। उन्होंने 22 करोड़ रुपये में ये सौदा किया है। बताया जा रहा है कि अब शर्मा फैमिली नए घर में शिफ्ट होंगे। इसलिए ही आयुष ने ये बड़ा फैसला लिया है।

  • Oct 20, 2024 9:13 AM

    सोनम कपूर ने रचाई करवाचौथ की मेहंदी, लेकिन नहीं रखा वृत

    अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही हसीना ने बेटे वायु और पति आनंद के नाम की मेहंदी लगाई लेकिन एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने वृत नहीं रखा है।

    सोनम कपूर ने रचाई करवाचौथ की मेहंदी, लेकिन नहीं रखा वृत
  • Oct 20, 2024 8:45 AM

    कैंसर ट्रीटमेंट के बीच मालदीव्स पहुंचीं हिना खान

    ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रहीं हिना खान बहुत बहादुरी के साथ अपनी बीमारी से लड़ रही हैं। एक्ट्रेस मालदीव्स गई हैं जहां से उन्होंने कुछ खास झलकियां शेयर किया है। पर्पल कलर का सूट पहने हिना खान अपना ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसे उन्होंने हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था।

  • Oct 20, 2024 7:58 AM

    सोनम कपूर ने रचाई करवाचौथ की मेहंदी, लेकिन नहीं रखा वृत

    अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही हसीना ने बेटे वायु और पति आनंद के नाम की मेहंदी लगाई लेकिन एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने वृत नहीं रखा है।

    सोनम कपूर ने रचाई करवाचौथ की मेहंदी, लेकिन नहीं रखा वृत
  • Oct 20, 2024 7:35 AM

    ससुराल पहुंची परीणिती चोपड़ा ने करवाचौथ पर लगाई मेहंदी

    अभिनेत्री परीणिती चोपड़ा का ये दूसरा करवाचौथ है जिसके के लिए वो काफी एक्साइटेड है। करवाचौथ मनाने के लिए परीणिती चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली पहुंची है। एक्ट्रेस के स्वागत में राघव चड्डा ने अपना पूरा घर दुल्हन की तरह सजा दिया है वहीं हसीना ने अपनी खूबसूरत ही मेहंदी फ्लॉन्ट की है।

    ससुराल पहुंची परीणिती चोपड़ा ने करवाचौथ पर लगाई मेहंदी

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X