..................... Bollywood news live allu arjun reaction on fan died in pushpa 2 stampede Ranbir Kapoor saif ali khan fight video - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: बच्चे की हालत पर फटा अल्लू अर्जुन का कलेजा, सैफ अली खान से भिड़े रणबीर कपूर

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरा हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का 8 साल का बेटा भी गंभीर होने की वजह से आईसीयू में एडमिट किया गया था। वो अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है। अब अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से उस बच्चे को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में बच्चे के ठीक होने की कामना करते हुए दुख भी व्यक्त किया है।

सैफ अली खान और रणबीर कपूर ने मुंबई में आयोजित राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस इवेंट में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ और अन्य सितारे भी पहुंचे। इस फेस्टिवल से स्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर पर सैफ अली खान गुस्सा होते हुए दिख रहे हैं।

LIVE Feed
  • Dec 16, 2024 9:25 PM

    शोभिता धुलिपाला ने छुए नागा चैतन्य के पैर तो फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- खुद को भगवान समझ रहे हो...

    शोभिता और नागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शोभिता शादी के बाद पति नागा चैतन्य के पैर छूती नजर आ रही हैं। शोभिता रीति रिवाज के मुताबित अपने पति से आशीर्वाद ले रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

    शोभिता धुलिपाला ने छुए नागा चैतन्य के पैर तो फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- खुद को भगवान समझ रहे हो...
  • Dec 16, 2024 6:14 PM

    India में परफॉर्म नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ, रखी ये शर्त

    पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में परफॉर्म किया था, लेकिन सरकार ने उन्हें गाना गाने पर कई पाबंदियां लगा रखी थीं। वह शराब और हथियार पर गाना नहीं गा सकते हैं। जिसके बाद दिलजीत ने बड़ा बयान जारी किया है। दिलजीत का कहना है कि वह भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे जब तक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं सुधरेगा।

  • Dec 16, 2024 5:22 PM

    सासु मां संग साईं बाबा के दर्शन करने गईं Katrina Kaif, वीडियो देख फैन्स बोले- दिल जीत लिया आपने...

    हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना साईं बाबा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स का दिल खुश हो गया है।

    सासु मां संग साईं बाबा के दर्शन करने गईं Katrina Kaif, वीडियो देख फैन्स बोले- दिल जीत लिया आपने...
  • Dec 16, 2024 3:46 PM

    Kolkata Metro के बेसमेंट में कपल ने की अश्लील हरकत

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कोलकाता मेट्रो के किसी स्टेशन पर बेसमेंट कपल कोजी होता दिख रहा है। इस दौरान वीडियो में कपल को किसिंग करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके सामने से एक महिला भी गुजरती है लेकिन इस कपल को फर्क नहीं पड़ता है। वीडियो के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह से भड़क रहे हैं कोलकाता मेट्रो से कार्यवाही की उम्मीद कर रहे हैं।

  • Dec 16, 2024 3:26 PM

    Jitendra Wedding Anniversary: जितेंद्र की शादी के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर हुई जयमाला की रस्म

    दिग्गज अभिनेता जितेंद्न आज अपनी शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गोल्डन जुबली के मौके पर जितेंद्र और शोभा ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान उनके दोस्त करीबी और परिवार भी जश्न में डूबा दिखाई दिया।

  • Dec 16, 2024 2:48 PM

    शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई अनंत राधिका की गोद भराई? बेबी बंप के फैक्ट चेक के बाद बधाईयां...

    अगर हम राधिका और दूसरे कपल की तस्वीर पर नजर डालें तो इससे साफ पता चलता है कि राधिका और अनंत की यह तस्वीर पूरी तरीके से फेक है। किसी सॉफ्टवेयर की सहायता से अनंत और राधिका के चेहरे को एडिट करके इस तस्वीर में जोड़ दिया गया है। इस मुताबिक यह साफ हो जाता है कि यह तस्वीर पूरी तरीके से झूठी है।

  • Dec 16, 2024 2:06 PM

    Alia Bhatt को सास Nitu Kapoor ने भरी महफिल में किया इग्नोर? हैरान कर देगा ये Video!

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि नीतू कपूर की एंट्री हो रही है और रणबीर कपूर की नजर पड़ जाती है। इस दौरान रणबीर कपूर आलिया भट्ट को अपनी मां को वेलकम करने के लिए भेजते हैं। आलिया जाती हैं लेकिन नीतू कपूर एक बार उनकी तरफ देखती भी नहीं हैं। आलिया उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी करती हैं लेकिन नीतू कपूर सीधे निकल जाती हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। यकीनन ये वीडियो आपके मन में कई सवाल खड़ा करने के लिए काफी है।

  • Dec 16, 2024 1:33 PM

    Seema Haider के हाथ में दिखे दो नवजात बच्चे, घर की छत पर बनाया आशियाना!

    इस बीच सीमा हैदर को लगातार गाने पर लिपसिंक करते हुए भी देखा जा सकता है। ये मासूम पपी काफी क्यूट दिख रहे हैं और लग रहा है कि वो नवजात है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि सीमा हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं।

  • Dec 16, 2024 1:08 PM

    Zakir Hussain Last Post- जाकिर हुसैन ने 73 की उम्र में ली अंतिम सांस, आखिरी बार किया था ये पोस्ट!

    इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन ने शरद ऋतु को लेकर बात की थी। अपने फैंस के लिए उन्होने शानदार मौसम की एक झलक साझा की थी। इसके साथ उन्होने लिखा था, ''बस एक अद्भुत पल शेयर कर रहा हूं।'' अक्तूबर में इस पोस्ट को करने के बाद वो कभी इंस्टा पर नहीं नजर आए।

  • Dec 16, 2024 12:37 PM

    फ्लोरल बिकिनी पहन पूल में उतरीं अवनीत कौर

    टीवी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अवनीत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

  • Dec 16, 2024 10:24 AM

    किसानों के सपोर्ट नें उतरे पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा

    देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है। किसान अपनी मांगो के लिए एक बार फिर आंदोलन करने सड़कों पर उतर आए हैं। देशभर में जगह-जगह पर आंदोलन हो रहे हैं। इनके सपोर्ट में कई सेलेब्स उतरें हैं। अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी किसानों के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सरकार से किसानों से बैठकर बात करने के बारे में लिखा है ताकि ये आंदोलन को खत्म किया जा सके।

  • Dec 16, 2024 9:25 AM

    जैजी बी, हनी सिंह ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में लगाए चार चांद

    पंजाबी संगीत सनसनी एपी ढिल्लों ने अपने ब्राउनप्रिंट इंडिया टूर के तहत दिल्ली में परफॉर्म किया। उनके साथ रैपर यो यो हनी सिंह और जैजी बी ने भी स्टेज पर चार चांद लगा दिए। यह कॉन्सर्ट 14 दिसंबर को नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में हुआ। इसकी शुरुआत वायरल सेंसेशन जोश बरार के शानदार ओपनिंग सेट से हुई। इसके बाद पंजाबी हिटमेकर ने स्टेज पर आकर दो घंटे तक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसने 20 हजार से ज्यादा लोगों का दिल जीत लिया।

  • Dec 16, 2024 8:52 AM

    करीना कपूर ने जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक

    इस बीच, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन के साथ अपनी और रणधीर कपूर की एक तस्वीर साझा की थे। मशहूर तबला वादक के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने लिखा, "मैस्ट्रो फॉरएवर।"

  • Dec 16, 2024 8:51 AM

    अमिताभ बच्चन ने जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि

    अमिताभ बच्चन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "टी 5224 - .. एक बहुत दुखद दिन ..." इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी, और लिखा, "एक प्रतिभा .. एक बेजोड़ उस्ताद .. एक अपूरणीय क्षति .. जाकिर हुसैन .. हमें छोड़कर चले गए ..''

  • Dec 16, 2024 7:59 AM

    ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे संडे भी रचा इतिहास, देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दूसरे वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में रिकॉर्ड 900.5 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ सुकुमार निर्देशित इस फिल्म ने यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के देश में लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को मात दे दी है। बता दें कि 'केजीएफ 2' का इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 859.7 करोड़ रुपये था। इसी के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

  • Dec 16, 2024 7:58 AM

    तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन

    Zakir Hussain Passes Away: तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। दिल तोड़ देने वाली इस खबर को उनके परिवार को कंफर्म किया है। 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण जाहिर हुसैन ने आखिरी सांस ली है। सोमवार को जाकिर हुसैन के निधन पर आधिकारिक बयान में, उनके परिवार ने कहा, "एक शिक्षक, संरक्षक और शिक्षक के रूप में उनके शानदार काम ने अनगिनत संगीतकारों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्हें उम्मीद थी कि वे अगली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वह अपने पीछे एक अद्वितीय छोड़ गए हैं।" एक सांस्कृतिक राजदूत और सभी समय के महानतम संगीतकारों में से एक के रूप में विरासत।"

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X