Bollywood News: आलिया ने इंस्टा से डिलीट कीं राहा की सभी तस्वीरें, दूसरी बार शादी रचाने जा रही हैं पूनम पांडे!

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं आलिया भट्ट की बता दें कि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। वहीं दूसरी ओर पूनम पांडे दूसरी बार अपना घर बसाने के बारे में विचार कर रही हैं।

आलिया भट्ट की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं। इसके पीछे का कारण लोग सेफ्टी मान रहे हैं आलिया ने राहा की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया होगा। बता दें कि कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने बच्चे का चेहरे आज तक सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है। फैन्स आलिया के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूं तो पूनम पांडे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पूनम पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आती हैं। फिलहाल तो पूनम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे दूसरी बार शादी करने जा रही है। पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी शादी कुछ दिन ही चली। वहीं अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर अपने विचार रखे हैं एक्ट्रेस कहती हैं कि दो साल से मैं सिंगल हूं। मेरे पास एक सुंदर परिवार और सुंदर करियर है। मैं इसमें खुश हूं। अब फिलहाल शादी से मुझे डर लगता है मुझे ट्रस्ट इशूज़ हैं।

LIVE Feed
  • Mar 2, 2025 8:08 PM

    Govinda के बेटे ने Raveena Tandon की बेटी के साथ खूब मटकाई कमर

    Yashvardhan Rasha Video: बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक गोविंदा और रवीना टंडन ने तहलका मचा दिया था। 2000 के दशक की शुरुआत में अपने मशहूर गाने अखियों से गोली मारे से धमाल मचा दिया था, वहीं दशकों बाद अब उनके बच्चों ने अपने माता-पिता के हिट डांस स्टेप्स को फिर से बनाकर इंटरनेट पर तहलका मचाया है।

    Govinda के बेटे ने Raveena Tandon की बेटी के साथ खूब मटकाई कमर
  • Mar 2, 2025 7:25 PM

    11 रन पर थमा Virat Kohli का जलवा

    आज न्यूजीलैंड के खिलाफ जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो फैंस को उम्मीद थी कि वो अपने 300वें मैच में कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका. वो सिर्फ 14 गेंदों में 11 रन बना पाए और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया. जैसे ही विराट कैच आउट हुए, सारी निगाहें स्टैंड में बैठी अनुष्का पर गईं. इस दौरान अनुष्का ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Mar 2, 2025 6:08 PM

    मीका सिंह के बयान पर Bipasha Basu का तगड़ा पलटवार

    मीका सिंह के बयान पर अब बिपाशा बसु ने करारा जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है. हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिया है, लेकिन सिंगर के बयान के बाद उनका इस तरह का पोस्ट इसी तरफ इशारा करता है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'जहरीले लोग अराजकता पैदा करते हैं, उंगली उठाते हैं, दोष मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं.' उनका ये बयान साफ तौर पर मीका की ओर इशारा करता है.

    मीका सिंह के बयान पर Bipasha Basu का तगड़ा पलटवार
  • Mar 2, 2025 4:47 PM

    Honey Singh के गानें पर विदेशी धरती पर महाकुंभ की Monalisa का स्वैग

    महाकुंभ मेले में माला बेंचने गई मोनालिसा भोसले ने अपनी खूबसूरत कत्थई आंखों से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. मध्य प्रदेश की ये साधारण सी लड़की अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है. वहीं इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) होने के बाद वायरल गर्ल की जिंदगी ने ऐसी करवट ली है कि अब उन्हें फिल्मों में काम करने मौका मिला है. इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हनी सिंह के एक गाने पर बोल्ड डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

  • Mar 2, 2025 4:43 PM

    पूनम पांडे ने दूसरी शादी को लेकर कही ये बात

    पूनम पांडे ने 'इस्टैंट बॉलीवुड' के साथ दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है. पूनम पांडे ने कहा, 'मैं दो साल से सिंगल हूं और जिंदगी मैं बहुत खुश हूं. पर्सनली मैं उस एरिया में अनलकी रही हूं. लेकिन मैं बहुत खुश हूं. मेरे पास अच्छी फैमिली है, अच्छा करियर है माशाल्लाह. मैं खुश हूं. शादी के लिए ओपन हूं मगर अभी भी डर लगता है. मुझे ट्रस्ट इश्यू हैं और मैं अभी इस सब में नहीं पड़ना चाहती.'

  • Mar 2, 2025 4:42 PM

    Katrina Kaif के संगम स्नान का लडकों ने बनाया वीडियो

    कटरीना कैफ महाकुंभ में गई थीं और संगम में स्नान किया था. वह स्वामी चिदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. उनके साथ उनके पति विक्की कौशल की मां वीना कौशल नजर आई थीं. वहीं, अब महाकुंभ के समापन के बाद कटरीना कैफ चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, कटरीना कैफ के संगम स्नान का कुछ लड़कों ने वीडियो बनाया और वायरल किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़के कहते नजर आ रहे हैं, 'ये मैं हूं, ये मेरा भाी है और ये कटरीना कैफ हैं.' इस पर तमाम यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं, रवीना टंडन ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है, 'ये बहुत ही घिनौना है. इस तरह के लोग एक ऐसे पल को खराब कर देते हैं तो शांतिपूर्वक और सार्थक माना जाता है.'

  • Mar 2, 2025 2:55 PM

    युजवेंद्र चहल से अलग होते ही धनाश्री वर्मा ने किया इस गाने पर डांस, वीडियो देख भड़क उठे फैन्स, सुना दीं खरी-खोटी

    धनाश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री वर्मा धूम 2 के गाना 'डोंट टच मी ' पर डांस करती नजर आ रही हैं। धनाश्री के एक्सप्रेशन और एनर्जी हर बार की तरह फर्स्ट क्लास है। धनाश्री वर्मा अपने एनर्जेटिक डांस से फैन्स का दिल जीतती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- बस यूंही संडे मूड। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

  • Mar 2, 2025 2:34 PM

    सचिन मीणा ने लगाया DJ तो बीच सड़क पर नाचीं Seema Haider, 9वें महीने में ऐसा डांस देख हैरान रह गए मोहल्ले वाले

    जी हां, वायरल हो रहे सीमा हैदर के इस वीडियो में देख सकते हैं कि सीमा हैदर सड़क पर खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर के इंस्टा हैडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा अपनी जेठानी के कुआं पूजन में जाती हैं। वह लाल साड़ी और डार्क मेकअप में नजर आ रही हैं। घर में हो रहीं रस्मों को लेकर सीमा हैदर बेहद खुश नजर आ रही हैं। सीमा हैदर यह सब पहली बार देख रही हैं इसीलिए वह उत्साहित होती दिख रही हैं।

    सचिन मीणा ने लगाया DJ तो बीच सड़क पर नाचीं Seema Haider, 9वें महीने में ऐसा डांस देख हैरान रह गए मोहल्ले वाले
  • Mar 2, 2025 12:27 PM

    गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने किया पहला पोस्ट, तस्वीर देख लोग बोले-लो अब सिंदूर लगाया भी...

    गोविंदा संग तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का पहला पोस्ट आ चुका है। जी हां, बीते दिन सुनीता ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि सुनीता अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। सुनीता अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं।

  • Mar 2, 2025 11:07 AM

    सुनीता संग तलाक की खबरों के बीच इकलौते बेटे के जन्मदिन पर नहीं आए गोविंदा! इस वायरल वीडियो को देख हैरान रह गए फैन्स

    हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा के इकलौते बेटे यशवर्धन 1 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे थे। इस खास मौके पर मां सुनीता ने बेटे के लिए एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारे और स्टार किड्स नजर आए। पार्टी से कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कभी यशवर्धन डांस करते नजर आते हैं तो कभी केक कटिंग सेलिब्रेशन चलता है।

  • Mar 2, 2025 9:54 AM

    Bollywood News: सैम बॉम्बे संग तलाक के बाद अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं पूनम पांडे

    यूं तो पूनम पांडे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पूनम पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आती हैं। फिलहाल तो पूनम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे दूसरी बार शादी करने जा रही है। पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी शादी कुछ दिन ही चली। वहीं अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर अपने विचार रखे हैं एक्ट्रेस कहती हैं कि दो साल से मैं सिंगल हूं। मेरे पास एक सुंदर परिवार और सुंदर करियर है। मैं इसमें खुश हूं। अब फिलहाल शादी से मुझे डर लगता है मुझे ट्रस्ट इशूज़ हैं।

  • Mar 2, 2025 8:30 AM

    Chhaava Box Office: 16 वें दिन भी जारी है छावा का टशन, विक्की कौशल की फिल्म के आगे यश की फिल्म ने टेके घुटने

    छावा के सोलहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 16वें दिन धूम मचा दी है। फिल्म ने सोलहवें दिन 21 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 433.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

    Chhaava Box Office: 16 वें दिन भी जारी है छावा का टशन, विक्की कौशल की फिल्म के आगे यश की फिल्म ने टेके घुटने
  • Mar 2, 2025 8:00 AM

    Latest News: आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं बेटी राहा की सभी तस्वीरें

    आलिया भट्ट की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं। इसके पीछे का कारण लोग सेफ्टी मान रहे हैं आलिया ने राहा की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया होगा। बता दें कि कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने बच्चे का चेहरे आज तक सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है। फैन्स आलिया के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X