Bollywood Highlights: ऐश्वर्या ने दी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई, वीकेंड के वार में मचा हंगामा

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं ऐश्वर्य राय की। जी हां, बीते दिन ऐश ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं दूसरी खबर पर चलें तो बिग बॉस 18 में धूम मच गई है। जी हां, सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट शिल्पा फूट-फूटकर रोई हैं।

ऐश्वर्या राय ने बीती देर रात अमिताभ बच्चन के लिए एक पोस्ट किया है। जी हां, 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। ऐसे में ऐश्वर्या ने काफी लेट लाइट अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं- जन्मदिन मुबारक हो पा- दादा जी। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखें।

बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस के वीकेंड के वार पर जमकर हंगमा हुआ। बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक शिल्पा शिरोडकर शो में बुरी तरह से रोने लगीं। वहीं सलमान खान शिल्पा का सपोर्ट करते दिखे हैं और घर वालों की लताड़ लगाते नजर आए हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट की लताड़ लगाते हुए कहते हैं कि जो दूसरे के खेल पर उंगली उठा रहे हैं वह पहले खुद का गेम देख लें।

LIVE Feed
  • Oct 12, 2024 7:57 PM

    Masaba Gupta के घर गूंजी किलकारी, सत्यदीप मिश्रा ने पोस्ट कर बेबी की पहली तस्वीर!

    नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के घर में आज एक खुशी आई है। जी हां, मसाबा गुप्ता मां बन चुकी हैं और उन्होने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात का ऐलान उन्होने अपने पति के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर किया है और एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में उन्होने अपनी नवजात बेटी के पैर की तस्वीर क्लिक करके साझा की है।

  • Oct 12, 2024 7:21 PM

    काजोल को Kiss करने पर ट्रोल हुए सगे चाचा, जया बच्चन का भी पकड़ा हाथ, लोग बोले- 'ठरकी बुड्ढा..'

    वीडियोज में देखा जाता है कि काजोल के अंकल उनको काफी पसंद करते हैं और उनके पास ही रहते हैं। कई बार उनको हग और किस करते हुए भी देखा जाता है। लेकिन लोगों को अब पिता समान चाचा से उनकी भतीजी का ऐसा करना भी नागवार गुजर रहा है।

  • Oct 12, 2024 6:42 PM

    Aamir Khan की फिल्म लापता लेडीज के मुरीद हुए Amitabh Bachchan, कह डाली ऐसी बात?

    हाल ही में जब आमिर खान कौन बनेगा करोड़पति में गए, तो अमिताभ बच्चन दर्शकों को संबोधित करते हुए कहते दिखे, "आमिर खान द्वारा निर्मित हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म लापता लेडीज़ को ऑस्कर के लिए चुना गया है। आमिर, मेरी तरफ़ से आपको बहुत-बहुत बधाई। मैंने फ़िल्म देखी है- दरअसल, मैंने इसे दो बार देखा है। जया, जो बहुत समझदार हैं और अक्सर कहती हैं, 'नहीं, मुझे यह या वह पसंद नहीं आया,' उन्हें आपकी फ़िल्म बहुत पसंद आई।"

  • Oct 12, 2024 4:36 PM

    Seema Haider के साथ गंदा बर्ताव करते हैं मुसलमान?

    सीमा हैदर कह रही हैं, ''मैं आपको बता दूं, मैं आज तक कहती नहीं थी लेकिन आज मैं कह रही हूं। मेरे यूट्यूब पर जो भी गलत कमेंट करते हैं सिर्फ वो मुस्लिम होते हैं, पाकिस्तानी ही होते हैं। यहां के मुसलमान हमसे अच्छे से मिलते हैं हमारे पास भी आते हैँ। सिर्फ अदनान होगा इस्लाम होगा.. सिर्फ ऐसे नाम ही होंगे, मुसलमान ही है जो मेरे खिलाफ है। क्योंकि उनको लगता है मैं गलत हूं।'' सीमा हैदर का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

  • Oct 12, 2024 4:16 PM

    करीना कपूर ने खोल दी Karisma Kapoor की पोल पट्टी, इस खान सुपरस्टार पर फिदा थीं बड़ी बहन?

    इस वीडियो करिश्मा और करीना से बात करते कपिल ने पूछा, करिश्मा कपूर का पहला क्रश कौन था? करीना कपूर ने बिना किसी देरी के जबाब दिया, मुझे लगता है सलमान खान। इसके बाद करीना शॉक्ड हो गईं। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों के ढेरों कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।

  • Oct 12, 2024 3:26 PM

    'शांतनु नायडू की जांच हो..' मशहूर इंफ्लुएंसर ने लगाए आरोप, बोले- 'रतन टाटा की डेड बॉडी के पास स्टाइल..'

    जी हां, हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की जो कि सोशल मीडिया पर अपने अजीबो गरीब वीडियोज के लिए जाने जाते हैं और सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में रतन टाटा के निधन वाले दिन शांतनु अपने बाल सेट करते नजर आ रहे हैँ। इसी को लेकर पुनीत सुपरस्टार ने कई आरोप लगाए और जांच की मांग कर डाली।

  • Oct 12, 2024 1:24 PM

    दुर्गा पूजा में बंगाली लुक में नजर आईं काजोल, लुक देख फैन्स ने की तारीफ

    एक्ट्रेस काजोल इन दिनों लगातार दुर्गा पंडाल में नजर आ रही हैं। हर दिन का काजोल के लुक की तारीफ हो रही है। वहीं आज आखिरी दिन देवी पूजा के मौके पर काजोल बंगाली लुक में नजर आईं। सफेद और लाल साड़ी में काजोल का लुक देखने लायक है। फैन्स भी काजोल की जमकर तारीफ कर रहे है।

  • Oct 12, 2024 11:58 AM

    Bollywood Latest News: रावण दहन करने के लिए दिल्ली रवाना हुए अजय देवगन

    अजय देवगन को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान देखा जा सकता है कि अजय देवगन सफेद टी शर्ट और लोअर में नजर आ रहे हैं। बता दें कि अजय दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। आज दिल्ली में वह अपनी सिंघम अगेन टीम के साथ मिलकर रावण दहन करेंगे।

  • Oct 12, 2024 11:13 AM

    BIGG BOSS 18: गधराज को शो में रखना पड़ा मेकर्स को भारी, बिग बॉस के घर से निकालकर सौंप PETA को

    वहीं बता दें PETA के इस आग्रह पर अब बिग बॉस की टीम ने फैसला कर लिया है कि गधेराज को जल्द ही बिग बॉस के घर से बाहर निकालकर संगठन को सौंप दिया जाएगा। एक ऑफिशियल पोस्ट में लिखा गया है कि- 'हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिग बॉस की टीम से हमें खबर आई है कि वह गधे को रिहा कर रहे हैं। यह सफलता सभी के प्रयासों का प्रणाम है जिसने इस अभियान का समर्थन किया और हमारे साथ शामिल हुए। हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।'

    BIGG BOSS 18: गधराज को शो में रखना पड़ा मेकर्स को भारी, बिग बॉस के घर से निकालकर सौंप PETA को
  • Oct 12, 2024 10:24 AM

    विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने जिगरा को दी टक्कर, की इतनी कमाई

    वहीं जिगरा को टक्कर देने उतरी राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर पैर पसार लिए हैं। रोमांस कॉमेडी से भरी ये फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बोर नहीं होने देगी। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी थिएटर में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

  • Oct 12, 2024 9:56 AM

    बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही आलिया की 'जिगरा', हाथ आया बस इतना कलेक्शन

    जिगरा की कमाई की बात करें तो फिल्म ने हिंदी में 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं तेलुगू में फिल्म ने 0.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही आलिया की 'जिगरा', हाथ आया बस इतना कलेक्शन
  • Oct 12, 2024 9:55 AM

    Vettaiyan BO Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'Vettaiyan' कर रही है धुंआधार कमाई, दूसरे दिन मारी हाफ सेंचुरी

    वेट्टैयन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (तमिल में 27.7 करोड़ रुपये, तेलुगू में 3.3 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.6 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये) वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 23. 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। (तमिल में 21.35 करोड़ रुपये, तेलुगू में 2 करोड़ रुपये, हिंदी में 0.4 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपये) इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 55.5 करोड़ रुपये। हालांकि पहले दिन की कमाई से दूसरे दिन की कमाई में 24% की गिरावट दर्द की गई है। बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सकती है।

    Vettaiyan BO Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'Vettaiyan' कर रही है धुंआधार कमाई, दूसरे दिन मारी हाफ सेंचुरी
  • Oct 12, 2024 9:11 AM

    ऐश्वर्या राय ने दी ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई, देर रात किया ये इमोशनल पोस्ट

    तलाक की खबरों और तनातनी के बाद भी ऐश्वर्या राय ने बीती देर रात अमिताभ बच्चन के लिए पोस्ट किया है। जी हां, 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। ऐसे में ऐश्वर्या ने काफी लेट लाइट अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं- जन्मदिन मुबारक हो पा- दादा जी। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखें।

    ऐश्वर्या राय ने दी ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई, देर रात किया ये इमोशनल पोस्ट
  • Oct 12, 2024 9:10 AM

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने दिया सरप्राइज, एल्विश यादव की गाड़ी में ऐसे हुईं स्पॉट

    नताशा स्तांकोविक प्रिंटेड टॉप जींस खुले बालों के साथ एल्विश के साथ मॉल जाती नजर आ रही हैं। पहले तो नताशा स्तांकोविक कैमरे की ओर देखती हैं और फिर वह फटाफट मॉल में चली जाती हैं। इसी के साथ ही नताशा स्तांकोविक और एल्विश का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें नताशा स्तांकोविक और एल्विश साथ में वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नताशा अपने लेटेस्ट गाना बैकग्राउंड में बजाती नजर आ रही है।

    हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने दिया सरप्राइज, एल्विश यादव की गाड़ी में ऐसे हुईं स्पॉट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X