Bollywood News Live- बॉबी देओल ने पत्नी पर लुटाया प्यार, 'राक्षस' पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live 31 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता बॉबी देओल की जो अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। उन्होने पत्नी तानिया देओल को लेकर एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है। इस पोस्ट में जो तस्वीर है उसमे भूरे रंग के को-ऑर्ड सेट में वो शानदार लग रही हैं। बॉबी ने अपनी प्यारी अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी माय जान, तुम मुझे पूरा करती हो।" इसके बाद लोग लगातार उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली राक्षस की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होने कहा, ''प्रशांत एक बहुत ही खास प्रतिभा हैं। हम मिले और साथ मिलकर एक फिल्म के बारे में विचार किया। उम्मीद है कि हम भविष्य में किसी रोमांचक चीज़ पर सहयोग करेंगे।'' इसके मतलब ये है कि रणवीर सिंह अभी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं है।

इस तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप लगातार बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • May 31, 2024 6:16 PM

    रिंकू धवन और ईशा मालवीय में छिड़ी जंग

    रिंकू धवन और ईशा मालवीय के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे के लिए बोल रही हैं। हाल ही में ईशा ने रिंकू की मैरिड लाइफ और तलाक पर सवाल उठाया था। इस पर जवाब देते हुए रिंकू ने कहा कि मैंने आपको महत्वकांक्षी बताया था। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन जिस तरह आपने मेरी मैरिड लाइफ और तलाक पर कमेंट किया, वो आपकी सेंसिब्लिटी को दर्शाता है।

  • May 31, 2024 6:15 PM

    सुंबुल तौकीर खान को नहीं मिला अब्दू की शादी का न्योता

    टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक की गैंग की सदस्य रही हैं, लेकिन अब तक अब्दू ने सुंबुल को अपनी शादी का न्योता नहीं भेजा है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया और बताया कि वह अपने दोस्त की शादी के लिए काफी खुश हैं।

  • May 31, 2024 6:14 PM

    साउथ सुपरस्टार पर भड़के नकुल मेहता

    टीवी एक्टर नकुल मेहता ने साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को खरी खोटी सुनाई है। एक्टर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह साउथ की एक्ट्रेस को एक अवॉर्ड शो के स्टेज पर धक्का देते दिख रहे हैं। ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • May 31, 2024 4:57 PM

    एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी

    एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने पोस्ट में लिखा था, "मैं किसी भी धर्म के लोगों की हत्या की निंदा करता हूं लेकिन फिर भी मेरी आंखें पीओके की तरफ हैं।" हालांकि एल्विश यादव के इस पोस्ट को देखकर जहां कुछ लोग यूट्यूबर का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को उनके पोस्ट से मिर्ची लग गई है। केवल इतना ही नहीं कई लोग सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "तुझे क्या लगता है कि तू राफा की जगह पीओके लिखेगा तो कूल लगेगा।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "कुर्बानी आ रही है।" एल्विश यादव ने धमकी के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "अभी से डेथ थ्रेट्स मिलने लगी हैं मतलब कुछ तो बात है तो मिर्ची लग गई इनको।"

  • May 31, 2024 4:55 PM

    Anant Radhika के प्री वेडिंग वाले क्रूज की कीमत सुन निकलेगी हवा

    TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस क्रूज की कीमत 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसे भारतीय रुपये में बदलने पर 74,96,97,30,000 रुपये (लगभग 7,500 करोड़) हो जाती है। हर सुइट की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है और इसमें स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और अन्य जैसी शानदार सुविधाएं हैं।

    Anant Radhika के प्री वेडिंग वाले क्रूज की कीमत सुन निकलेगी हवा
  • May 31, 2024 3:35 PM

    अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट इस दिन लेंगे सात फेरे

    इस वेडिंग कार्ड के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 जुलाई को होगी। कार्ड के मुताबिक शादी का यह फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी होगी, जिसमें ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का फंक्शन रखा गया है, इसका ड्रेस कोड भी इंडियन फॉर्मल होगा। वहीं 14 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

  • May 31, 2024 3:34 PM

    जय देवगन ने शेयर किया 'औरों में कहां दम था' का फर्स्ट पोस्टर

    इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन की साल 2024 में दो फिल्म 'शैतान' और 'मैदान' रिलीज हो चुकी हैं। अब इस साल की अजय देवगन की तीसरी फिल्म 'औरों में कहां दम था' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं, हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस फिल्म का टीजर भी शुक्रवार को आ गया है। अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट आते ही अजय देवगन के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

  • May 31, 2024 3:32 PM

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में पॉपुलर कपल्स में गिने जाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस कपल के ब्रेकअप की खबर आने के बाद उनके फैंस निराश हो गए थे। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते पांच साल से ज्यादा समय से रिश्ते में थे और आए दिन दोनों एक-दूसरे के ऊपर प्यार लुटाते थे। हालांकि, कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के साथ कम ही नजर आते थे और इसके बाद कयासबाजी हो रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

  • May 31, 2024 12:46 PM

    ड्रीम गर्ल 2 के बाद बदली आयुष्मान खुराना की किस्मत

    ड्रीम गर्ल 2 के साथ 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने के बाद युवा बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की इक्विटी आसमान छू रही है! अब, उन्हें करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपनी पहली फिल्म मिल गई है! अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। सफलता की लहर पर सवार होकर, आयुष्मान ने अपने पोर्टफोलियो में 10 नए, बड़े ब्रांड भी साइन किए हैं! आयुष्मान के ब्रांड पोर्टफोलियो में शीर्ष भारतीय विरासत ब्रांड, अंतरराष्ट्रीय फैशन और लक्जरी दिग्गजों का मिश्रण है।

  • May 31, 2024 12:28 PM

    कार्तिक आर्यन की फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने चौंकाया

    लोगों ने ट्विटर पर इंप्रेस करने वाले कॉमेंट्स करते हुए जबरदस्त रिएक्शन पोस्ट की हैं और वे इस ट्रैक के बारे में बात करना बंद नहीं कर पा रहे हैं। यह ट्रैक कमाल का लग रहा है और कार्तिक आर्यन का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन लाजवाब और इंप्रेस करने वाला है। एक फैन ने कहा है, "इस साल का ऑफिशियल जिम एंथम !!!

  • May 31, 2024 11:34 AM

    रिहाना के बाद इस हॉलीवुड स्टार पर बरसेंगे नोट? अनंत- राधिका की शादी पर क्रूज में होगी परफॉर्मेंस!

    अब दूसरी प्री-वेडिंग को लेकर चर्चा है कि इस दौरान गायिका कैटी पेरी को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है। हालाकि ये पता नहीं चल पाया है कि वो कितने पैसे लेकर आईं हैं लेकिन इतना तय है कि फिर से कई करोड़ अंबानी परिवार ने दिए हैं। खबरों की मानें तो कैटी पेरी क्रूज़ पर एक भव्य बहाना बॉल-थीम वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। द सन यूके ने यह भी बताया कि कैटी पेरी शुक्रवार रात जोड़े की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने के लिए 'लाखों रुपये' जुटा रही हैं। देखने वाली बात होगी कि इसका वीडियो कब सामने आता है।

  • May 31, 2024 10:32 AM

    यूट्यूबर अरमान मलिक ने पहली पत्नी पायल को दिया धोखा!

    यूट्यूबर अरमान मलिक के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि लोग मुझसे पूछते हैं कि 'तुम रहते कहां हो। तो मैंने भी कह दिया अपने बाबू के दिल में...'। इसके बाद अरमान कृतिका को अपनी तरफ खींचते हैं और उन्हें लिप्स पर किस कर देते हैं।

  • May 31, 2024 10:13 AM

    प्रियंका चोपड़ा से पहले मधु चोपड़ा को निक जोनस ने किया था प्रपोज

    मधु चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे निक उनको लंच पर ले गए और सारी बातें कर डालीं। मधु ने कहा, ''एक दिन निक मुझसे बोला कि मैं आपको लंच पर ले जाना चाहता हूं। हम दोनों लंच पर गए तो उसने मुझसे पूछा कि आप प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए कैसा लड़का चाहती हैं? इसके बाद मैने पूरी लिस्ट बता दी। निक ने मेरा हाथ पकड़ा और बोले कि मैं वो लड़का हूं। मैं वो सबकुछ करूंगा जो आपकी लिस्ट में है।'' इसके अलावा मधु ने कहा कि, ''इतना सुंदर लड़का ये बात बोल रहा है।''

  • May 31, 2024 9:46 AM

    Mr and Mrs Mahi- एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे निकली जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म!

    PVRInox और Cinepolis 2.15 लाख टिकटों की कुल बिक्री के साथ बीते दिन खिड़की बंद हुई है। मूवीमैक्स में भी करीब 6300 टिकटें बेचीं। इससे इतना तो तय माना जा रहा है कि फिल्म काफी अच्छी ओपनिंग देने वाली है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X