Bollywood Live: दूसरे दिन 'केसरी 2' ने गाड़े झंडे, रश्मि देसाई ने लगाई उर्वशी रौतेला की फटकार

Bollywood News Live 20 April

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, फिल्म की चाल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केसरी 2 अच्छा कलेक्शन कर पाएगी। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने जहां पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये से शुरूआत की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

वहीं दूसरी खबर बॉलीवुड की तरफ से आ रही है। दरअसल उर्वशी रौतेला ने यह दावा किया था कि उत्तराखंड में उनके नाम का एक मंदिर है। वह मंदिर बद्रीनाथ के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित है। और लोग वहां माथा टेकने आते हैं। बता दें कि उर्वशी के इस बयान को सुन कई पुजारी भी भड़क गए हैं। मंदिर के पुजारियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वहीं हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का भी रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने कहा- उर्वशी रौतेला ने कहा था कि उनका मंदिर है। लोग बातों को ध्यान से सुनते भी नहीं है। सिर्फ मंदिर या उर्वशी नाम सुनकर अंदाजा लगा लिया कि लग उनकी पूजा करते हैं।

LIVE Feed
  • Apr 20, 2025 6:34 PM

    12 घंटे के अंदर 1000 मर्दों के साथ संबंध बना चुकी थी हसीना

    ओनली फैंस के कई स्टार आए दिन कोई ना कोई नया बवाल जोड़े रहती हैं। पिछले दिनों, बोनी ब्लू नाम की एक मॉडल ने एक दिन में 1,000 मर्दों के साथ सोने का दावा किया था। लेकिन मौके पार 1057 मॉडल पहुंच गए।

  • Apr 20, 2025 5:19 PM

    हसीना की खूबसूरती देखकर बहका अनजान आदमी

    Malavika Mohanan Assault: एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया है। इस घटना ने एक्ट्रेस के फैंस को हैरान करके रख दिया है। उन्होंने बताया कि जब वो कॉलेज जाती थीं तो उन्हें एक ऐसी घटना का सामना करना पड़ा, जो आजतक उन्हें डराती है।

  • Apr 20, 2025 5:17 PM

    कौन है Arvind Kejriwal का दामाद?

    Arvind Kejriwal Damad: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी हो गई है। शुक्रवार 18 अप्रैल को उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। ये शादी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल के दामाद कौन है?

    कौन है Arvind Kejriwal का दामाद?
  • Apr 20, 2025 5:16 PM

    Mouni Roy शादी के तुरंत बाद पराए मर्द के साथ होने लगी कोजी

    Mouni Roy Video: टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आए दिन चर्चा में रहती हैं। अब मौनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने एक को-एक्टर के काफी करीब नजर आ रही हैं।

    Mouni Roy शादी के तुरंत बाद पराए मर्द के साथ होने लगी कोजी
  • Apr 20, 2025 3:06 PM

    PHOTOS VIRAL: आलिया भट्ट की बहन इस शख्स को कर रही हैं डेट ? जानें क्या करते हैं शाहीन भट्ट के लवर

    शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर किसी शख्स के साथ तस्वीर शेयर की है। इन तीन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहीन भट्ट शख्स को कसके गले लगाए हुए हैं कोजी पोज देती दिख रही हैं। दूसरी फोटो उस शख्स की है जिसके साथ शाहीन काफी क्लोज हो रही हैं। वहीं तीसरे तस्वीर में शाहीन और शख्स का रोमांटिक मोमेंट देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही शाहीन कैप्शन में लिखती हैं-जन्मदिन मुबारक हो सनशाइन।

  • Apr 20, 2025 1:55 PM

    प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म 'NTR-Neel' की शूटिंग के लिए रवाना हुए जूनियर NTR

    दर्शकों के चहेते जूनियर NTR अब प्रशांत नील और माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर एक बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसका फिलहाल नाम 'NTR-Neel' रखा गया है। जूनियर NTR 22 अप्रैल से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का क्रेज़ जबरदस्त है। शूटिंग के लिए रवाना होते हुए जूनियर NTR की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'द हंट बिगिंस… मैन ऑफ मासेस @jrntr 22 अप्रैल से शूटिंग के लिए निकल चुके हैं अब मचने वाला है तगड़ा तूफान'

  • Apr 20, 2025 12:53 PM

    इमरान खान की Ex-वाइफ ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उससे अलग होने पर लगा था जैसे मैं मर जाऊंगी...

    यूट्यूबर Janice Sequeira संग बातचीत करते हुए इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक कहती हैं कि जब तलाक की बातें होनी शुरू हुईं तब उन्हें ऐसा लगा था जैसे कि वह इमरान के बिना जी नहीं पाएंगी। उन्हें लगा था कि वह मर जाएंगी। अवंतिका कहती हैं कि उस समय मुझे ऐसी फीलिंग आ रही थी जैसे किसी की मौत हो गई हो और मैं बुरी तरह डर गई थी। अवंतिका ने कहा कि उन्हें डर था क्योंकि वह कमाती नहीं थीं, हालांकि वह यह अच्छे से जानती थीं कि वह प्रिविलेज हैं और भूखी तो नहीं मरेंगी, लेकिन इमोशनली तौर पर वह पूरी तरह से टूट चुकी थीं, लेकिन मेरा परिवार साथ में था इससे मैं कम से कम सड़क पर नहीं रहूंगी।

  • Apr 20, 2025 11:14 AM

    मेरे नाम का मंदिर है विवाद के बाद उर्वशी रौतेला एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, लोग बोले- देवी जी आ गईं...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां वह काले चश्मे, डेनिम जींस और डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लो आ गईं देवी जी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा कॉन्फिडेंस तो कूट-कूट के भरा है।

  • Apr 20, 2025 10:25 AM

    अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम देगी चाणक्य सेना कहा- सबक सिखाना होगा...

    ब्राह्मण समाज को लेकर कही गईं बातें सुनकर चाणक्य सेना भी गुस्से आक्रोश में है। चाणक्य सेना ने हाल ही में घोषणा की है कि अगर कोई भी व्यक्ति अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा तो उसे 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि शनिवार को चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ ने ऑनलाइन बैठकर मीटिंग की थी। जिसमें कई और संगठनों के पदाधिकारी जुड़े थे।

  • Apr 20, 2025 9:27 AM

    उर्वशी रौतेला पर भड़कीं रश्मि देसाई, बोलीं- हिंदू धर्म का मजाक बनकर रह गया है...

    रश्मि देसाई ने उर्वशी की निंदा करते हुए कहती हैं कि यह दुर्भाग्य है कि इसी चीजों के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया जा रहा है। भारत में हिंदू धर्म का मजाक बनाया जा रहा है। रश्मि आगे कहती हैं कि वैसे वह भी अपना जवाब दोबरा रही हैं और वह सही भी हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जानबूझकर बेतुकी बातें करना। यह बहुत ही दुख की बात है। कृप्या धर्म को लेकर ना खेलें।

  • Apr 20, 2025 7:07 AM

    BOX OFFICE: वीकेंड पर छा गई अक्षय कुमार की केसरी, कर डाली इतनी कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, फिल्म की चाल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केसरी 2 अच्छा कलेक्शन कर पाएगी। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने जहां पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये से शुरूआत की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X