Bollywood News Live- सिकंदर में हुई एक और तगड़ी एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई बड़े मियां छोटे मियां

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 17 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं मेगास्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर के बारे में जो कि ईद 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए सलमान खान और मेकर्स ने तैयारियां पूरी कर ली हैँ। अब कुछ ऐसा सामने आया जिससे ये साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म को लेकर किसी तरह की कोई गलती नहीं होने वाली है। दरअसल सलमान खान की इस फिल्म में मशहूर संगीतकार प्रीतम की एंट्री हुई है। सिकंदर में प्रीतम अपने म्यूजिक से धमाका करेंगे।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड चर्चा में हैं। दरअसल 6वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने महज 2.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जो कि बेहद कम है। इससे इतना तय है कि फिल्म अपने बजट तक निकालने में कामयाब नहीं होने वाली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 17, 2024 6:24 PM

    राघव चड्ढा से शादी के बाद राजनीति में शामिल होंगी परिणीति चोपड़ा ?

    परिणीति चोपड़ा की अमर सिंह चमकीला हाल ही में रिलीज हुई है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में वो एक इंटरव्यू का भी हिस्सा बनीं। जहां परिणीति चोपड़ा ने पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। इस दौरान बताया कि राघव चड्ढा से शादी करने के बाद वो पॉलिटिक्स को फॉलो करने लगी हैं।

  • Apr 17, 2024 6:23 PM

    Bushra Ansari ने 67 साल की उम्र में रचाया दूसरा निकाह

    पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस बुशरा अंसारी को कई फेसम शोज में देखा जा चुका है। एक्ट्रेस ने 60 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अब अभिनेत्री एक खास वजह से सुर्खियों में है।

  • Apr 17, 2024 6:21 PM

    'बिग बॉस' मेकर्स ने की ऐसी हरकत, नाराज हो जाएंगे शो के फैंस

    मेकर्स ने हाल ही में कन्फर्म किया कि ओटीटी वर्जन की तैयारी चल रही है, ये जल्द आने वाला है। बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स में शामिल एंडेमोल शाइन इंडिया ने 16 अप्रैल को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही मेकर्स की तरफ से बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को कन्फर्म किया गया था। वहीं, अब एंडेमोल शाइन इंडिया ने अपने हैंडल से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

  • Apr 17, 2024 6:20 PM

    Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो

    जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि शादी करने के पहले कपल्स को लिव इन में जरूर रहना चाहिए। अभिनेत्री की इस मॉडर्न सोच पर उनके यंग फैंस ने खूब वाहवाही की थी। हालांकि, ये मजा कुछ देर में ही किरकिरा हो गया थी, क्योंकि मुमताज ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर कमेंट कर दिया था। सायरा बानो ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा इस बारे में नहीं पढ़ रहा हूं और मैं सच में वो फॉलो नहीं कर रहीं हूं, जो वो (मुमताज और जीनत) कह रही हूं, लेकिन हम बहुत पुराने जमाने के लोग हैं। हमारा ट्रेंड 40-50 साल पहले का है। लिव इन की बात से मैं तो सहमत नहीं हो सकती।

  • Apr 17, 2024 6:17 PM

    टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने पूल साइड बैठकर मारे बोल्ड पोज

    बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। कृष्णा श्रॉफ की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देती हैं। कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ पूल साइड बैठकर नाइटी में बोल्ड तस्वीरें क्लिक करवाती दिखीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही हर किसी का ध्यान खींच लिया।

  • Apr 17, 2024 6:15 PM

    'वॉर 2' के सेट से सामने आईं पहली तस्वीरें

    बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज है। इस फिल्म का मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। मगर मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके लिए बीते दिनों तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी मुंबई पहुंच चुके थे। अब इस शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। दोनों सुपरस्टार मुंबई में एक अहम सीन की शूटिंग कर रहे थे। जहां से इन दोनों सितारों के लीक हुए फर्स्ट लुक ने ट्विटर की दुनिया में तहलका मचा दिया है। जिसे देख लोग इस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड होने लगे हैं।

  • Apr 17, 2024 3:03 PM

    फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट आउट

    राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट आउट हो चुकी है। दोनों स्टार्स की ये फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनने वाली 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज डेट सामने आने के बाद राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Apr 17, 2024 3:02 PM

    बेटे अकाय संग लंदन से वापस लौटी अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा ने बीती 15 फरवरी में बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया था और वह अब भारत वापस आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक फैन पेज से जानकारी दी है कि अनुष्का शर्मा बेटे अकाय संग मुंबई वापस लौट चुकी हैं। रिपोर्ट में बताया जा रह है कि अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर पैपराजी से से वादा किया कि वह जल्द अकाय से मिलाएंगी।

  • Apr 17, 2024 2:58 PM

    रजनीकांत से भिड़ेगा 'भल्लालदेव'?

    सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर मूवी 'जेलर' की बंपर सक्सेस के बाद अगली फिल्मों में बिजी हैं। फिल्म स्टार ने अपनी अगली फिल्म 'वेट्टियान' के लिए 'जय भीम' निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म को लेकर तमिल सिनेमा में लगातार बज बना हुआ है। जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत धमाकेदार अवतार में नजर आएंगे। इस बीच चर्चा है कि सुपरस्टार रजनीकांत से भिड़ने के लिए मेकर्स ने मेन विलेन तलाश लिया है। ये विलेन कोई और नहीं बल्कि 'बाहुबली' का भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती है।

  • Apr 17, 2024 1:08 PM

    सीमा हैदर ने पाकिस्तान वापस भेजे जाने को लेकर कही ये बात!

    वीडियो में रिपोर्टर पूंछता है, ''अभी नागरिकता नहीं मिली ना, पाकिस्तान भेजा जा सकता है आपको।'' इसके बाद सीमा कहती हैं, ''शादी तो हो गई फेरे तो हो गए ना, मांग में सिंदूर भर दिया उन्होने, ये रहा मंगलसूत्र। मुझे विश्वास है ऐसा नहीं होगा, मैं भारत की बहू हूं और कौन अपनी बहू को निकालेगा। मैं सचिन की पत्नी हूं, इस देश की बहू हूँ।''

  • Apr 17, 2024 12:31 PM

    रसिका दुग्गल ने बाबूजी के साथ इंटीमेट सीन पर तोड़ी चुप्पी

    रसिका दुग्गल ने ऑन स्क्रीन ससुर के साथ इंटीमेट सीन देने को लेकर बात करते हुए कहा कि वह इस सीन को बोल्ड की तरह नहीं देखी है। जब भी कोई संबंध बनाया जाता है तो उसे एक आदमी और औरत के बीच बनाया जाता है जो कि बहुत आम बात है। इंटिमेट सीन बहुत प्रोफेशनल तरीके से शूट होता है और यह सीन भी उसी तरीके से शूट हुआ था।

  • Apr 17, 2024 12:19 PM

    हारने के बाद भी शाहरुख खान ने जीता दिल

    बीती रात आईपीएल के एक मुकाबले में शाहरुख खान की केकेआर को राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। इस दौरान जॉस बटलर ने तगड़ी पारी खेली। हारने के बाद भी जॉस बटलर को गले लगाकर शबाशी देते हुए शाहरुख खान की एक तस्वीर सामने आई है। इस दौरान लोग काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Apr 17, 2024 11:52 AM

    आएशा खान और अभिषेक का वीडियो वायरल

    बिग बॉस से निकलकर आएशा खान और अभिषेक कुमार इस वक्त छाए हुए हैं। दोनों का एक वीडियो चर्चा में हैं जिसमें वो मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ये दोनों एक म्यूजिक वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त प्रमोशन कर रहे हैं।

  • Apr 17, 2024 10:57 AM

    6ठवें दिन कैसा रहा मैदान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    छठे दिन मैदान में कुल मिलाकर 11.47 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई। मुंबई में, जहां फिल्म के 444 शो थे, ऑक्यूपेंसी 16.60 प्रतिशत थी, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में, 589 शो के साथ, ऑक्यूपेंसी 11.25 प्रतिशत थी। कोलकाता में, जहां फिल्म सेट है, 179 शो के साथ ऑक्यूपेंसी 12.75 प्रतिशत थी।

  • Apr 17, 2024 10:12 AM

    बेटे से इतना पर्सनल सवाल पूछकर बुरा फंसी मलाइका अरोड़ा

    अरहान खान इस दौरान अपनी मां मलाइका अरोड़ा से बात कर रहे थे। वायरल हो रहे टीजर में आप देखेंगे कि मलाइका ने अरहान से पूछ लिया कि आपने कब अपनी 'वर्जिनिटी' लूज की थी? जाहिर है कि इस सवाल के बाद अरहान पूरी तरह से हैरान थे।

  • Apr 17, 2024 9:34 AM

    ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हुआ ब्रेकअप

    समर्थ जुरेल के करीबी सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप की खबरों पर कब मुहर लग गई जब समर्थ और ईशा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। लोगों के लिए ये काफी चौकाने वाला था।

  • Apr 17, 2024 8:58 AM

    दुबई की बाढ़ में फंसे राहुल वैद्य

    वीडियो में आपको सिंगर राहुल वैद्य नजर आएंगे जो कि हाथ में जूते लेकर पानी के बीचों बीच से जाते हुए नजर आने वाले हैं। ये वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि दुबई का है। जी हां, सिंगर के घुटनों तक पानी से गुजरते हुए एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दुबई की बाढ़ में फंसे राहुल वैद्य

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X