Bollywood Highlights- पत्नी ने किया शाहिद कपूर की फिल्म का रिव्यू, 12वीं फेल ने रचा इतिहास

bollywood live updates,

Bollywood Latest News in Hindi Today- मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की.. जो कि आज ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर सबस पहले रिव्यू शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की तरफ से आया है। उन्होने इस फिल्म को देखकर इसकी तारीफ की है। मीरा का कहना है कि फिल्म शानदार है और पूरी फिल्म में आपको हंसाती रहेगी। हंसी का हैवी डोज फिल्म से मिलने वाला है।

इसके अलावा विक्रांत मैसी अपनी हालिया फिल्म 12वीं फेल को लेकर फिर खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है और मेकर्स इस बात से फूले नहीं समा रहे हैं। खबर आई है कि IMDB की 250 फिल्मों की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्मों के साथ इस फिल्म का नाम आ गया है। ये बॉलीवुड की एकलौती फिल्म है जो इस लिस्ट के 50वें पायदान पर आकर खड़ी हो गई है। इसके बाद लोग उनको बधाई दे रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 9, 2024 8:10 PM

    राखी गुलजार ने बंगाली फिल्म 'अमर बॉस' की शूटिंग की पूरी

    बंगाली सिनेमा में वापसी कर रहीं अभिनेत्री राखी गुलजार ने बंगाली फिल्‍म 'आमार बॉस' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक शिबोप्रसाद मुखर्जी ने राखी के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त करते हुए उनकी प्रशंसा की। राखी गुलजार ने रैप-अप पर अपने विचार रखते हुए कहा, "मैंने उनकी फिल्में देखी थीं और मुझे वे पसंद आईं। इसलिए जब वे इस स्क्रिप्ट के साथ मेरे पास आए, तो मुझे यह ताज़ा लगी। इसमें नए चेहरे हैं, मुझे वास्तव में इस टीम के साथ काम करके आनंद आया। उन्होंने मुझे कुछ नया शुरू करने की प्रेरणा दी।"

  • Feb 9, 2024 7:32 PM

    पत्नी शूरा खान के साथ सौदा लेने मुंबई की बाजारों में पहुंचे अरबाज खान, फैन्स बोले- प्यार सबको बदल देता है

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान की हाल ही में शूरा खान से शादी हुई है। कपल की जब से शादी हुई है तब से आए दिनों दोनों पब्लिक एरिया में स्पॉट होते हैं। वहीं हाल ही में अरबाज खान को मुंबई की बाजारों में सौदा खरीदते देखा गया। इस दौरान अरबाज खान पत्नी शूरा को शॉपिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ही कपल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फैन्स तो दोनों को यूं साथ में घूमता देख काफी खुश हैं। इतना ही नहीं फैन्स तो यह भी कह रहे हैं कि प्यार सबको बदल देता है। क्योंकि आज से पहले कभी भी अरबाज खान को यूं मुंबई की बाजारों में कभी स्पॉट नहीं किया गया।

  • Feb 9, 2024 7:31 PM

    पत्नी शूरा खान के साथ सौदा लेने मुंबई की बाजारों में पहुंचे अरबाज खान, फैन्स बोले- प्यार सबको बदल देता है

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान की हाल ही में शूरा खान से शादी हुई है। कपल की जब से शादी हुई है तब से आए दिनों दोनों पब्लिक एरिया में स्पॉट होते हैं। वहीं हाल ही में अरबाज खान को मुंबई की बाजारों में सौदा खरीदते देखा गया। इस दौरान अरबाज खान पत्नी शूरा को शॉपिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ही कपल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फैन्स तो दोनों को यूं साथ में घूमता देख काफी खुश हैं। इतना ही नहीं फैन्स तो यह भी कह रहे हैं कि प्यार सबको बदल देता है। क्योंकि आज से पहले कभी भी अरबाज खान को यूं मुंबई की बाजारों में कभी स्पॉट नहीं किया गया।

  • Feb 9, 2024 7:03 PM

    क्या टूट गई दलजीत कौर की दूसरी शादी ? पति निखिल पटेल के साथ डिलीट करीं सारी तस्वीरें

    टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने 18 मार्च 2023 को बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। जिसके बाद वह भारत छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन एक बार फिर उनकी शादी चर्चाओं में आ गई है। क्योंकि अचानक से दलजीत ने पति निखिल पटेल के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपना सरनेम फिर बदल दिया है। यह देखकर फैन्स को झटका लगा है। ऐसे में फैन्स चिंता में हैं कि कहीं दलजीत तलाक तो नहीं ले रही हैं।

  • Feb 9, 2024 5:29 PM

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Bo Prediction: पहले दिन इतनी कमा सकती है शाहिद-कृति की फिल्म

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Prediction: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैन्स का रिस्पांस काफी अच्छा आ रहा है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करती है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म पहले दिन 6 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।

  • Feb 9, 2024 4:12 PM

    शाहिद कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'देवा' का किया खुलासा, कहा- 'इसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं'

    एक्टर शाहिद कपूर ने अपकमिंग एक्शन फिल्म 'देवा' के बारे में बात की है और फिल्म के बारे में विवरण साझा किया है। इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म के बारे में सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने एक्शन थ्रिलर 'देवा' को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "'देवा' मेरी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं। इसमें मैं एक बहुत ही मुश्किल किरदार निभा रहा हूं और यह 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।"

  • Feb 9, 2024 3:38 PM

    रजनीकांत, कपिल देव ने ऐश्वर्या की 'लाल सलाम' की स्टार वैल्यू बढ़ाई

    तमिल मेगा स्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या की तीसरी फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो कर रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को लेेकर फिल्‍म को सराहना मिल रही है। इस क्रिकेट-केंद्रित फिल्म में टीम इंडिया के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सात साल के अंतराल के बाद एक फिल्म का निर्देशन कर रहीं ऐश्वर्या को उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए सराहना मिल रही है।

  • Feb 9, 2024 2:51 PM

    Anushka Sharma के प्रेग्नेंसी की खबरें झूठीं, क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने मांगी माफी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी। अनुष्का की प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए थे। अनुष्का और विराट के पेरेंट्स बनने की जानकारी साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने दी थी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर दी गलत खबर दी थी। उन्होंने कहा था कि अनुष्का मां बनने वाली हैं इसलिए विराट इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच छोड़कर पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं। अब एबी डिविलियर्स ने गलत खबर देने के लिए फैंस से माफी मांगी है। वह अपने बयान से पीछे हट गए हैं।

  • Feb 9, 2024 2:01 PM

    रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के साथ व्हीलचेयर पर बैठे हुए तस्वीर की शेयर

    तमिल मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' शुक्रवार को रिलीज हुई। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ एक फोटो शेयर की। सोशल मीडिया पर शेेयर की गई फोटो में अभिनेता व्हीलचेयर पर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोटो लेटेस्ट रिलीज की शूटिंग के दौरान क्लिक की गई थी।

  • Feb 9, 2024 1:08 PM

    जावेद अख्तर ने शंकर महादेवन को बताया 'म्यूजिकल जीनियस'

    मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि "सबसे पहले मैं वही कहूंगा जो मैं अंत में भी कहूंगा कि शंकर महादेवन एक म्यूजिकल जीनियस हैं। शंकर के साथ मेरी यात्रा पर विचार करते हुए, यह सब मेरी प्रिय क्रिएटिव दोस्‍त इम्तियाज धारकर के जरिए शुरू हुआ।" उन्‍होंने कहा, "इम्तियाज धारकर मुंबई के सड़कों पर रहने वाले बच्चों पर केंद्रित अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए गीत लिखवाने के लिए मेरे पास पहुंचीं। वह पारंपरिक टिप्पणी के बजाय एक यूनिक गीत के जरिए उनके सार को पकड़ने का लक्ष्य रख रही थीं। मैं ख़ुशी से सहमत हो गया।"

  • Feb 9, 2024 12:44 PM

    लीक हुई शाहिद-कृति की लेटेस्ट फिल्म

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (kriti Sanon) की लेटेस्ट फिल्म टोरेंटो, फिल्मीवैप, ऑनलाइन मूवी वॉचेज़, फिल्मी जिला जैसे कई ऐसे चैनल हैं जहां फिल्म HD में लीक हो गई है। फिल्म को तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। फिलहाल तो इस घटना से मेकर्स को झटका तो लगा है। इस पायरेसी को लेकर जल्द ही एक्शन लेने की बात चल रही है।

  • Feb 9, 2024 12:20 PM

    मिर्जापुर के बब्लू पंडित के बाद गुड्डु भैया बनेंगे पापा

    ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं, कैप्शन में कहा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया है और कपल को बधाई दी है।

  • Feb 9, 2024 11:46 AM

    एल्विश यादव ने कुशा कपिला को कहा 'सस्ती करीना कपूर'

    उन्होने कहा कि, ''इसका क्या मतलब है? करीना कपूर खान ने इसके लिए किसी को परमिशन नहीं दी है, वो बेगम हैं। उनका नाम कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए उनकी परमिशन लीजिए। इस तरह से बिना किसी की इजाजत लिए नाम लेना गलत है।''

  • Feb 9, 2024 11:17 AM

    एक्स गर्लफ्रेंड ने सुनाया दुखड़ा तो भड़क गए अरबाज खान

    गुस्साए अरबाज ने कहा, ''इंटरव्यू देखकर ऐसा लग रहा है कि हम दोनों के बीच सब सही था लेकिन बिल्कुल गलत है। मेरा रिश्ता जो साल पहले ही खत्म हो चुका था। अब मुझे यहां पर बैठकर सफाई देनी पड़ रही है। जॉर्जिया और मैं सिर्फ 1 साल के लिए डेटिंग कर रहे थे। इस इंटरव्यू से ऐसा एहसास दिलाया जा रहा है कि मैं एक रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरे में गया हूं। जबकि शूरा से मिलने के डेढ़ साल पहले तक मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं था।''

  • Feb 9, 2024 10:55 AM

    Fighter BOC Day 15: कछुए की चाल से भी धीमी हुई फाइटर की कमाई

    वहीं पंद्रहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ही फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में 41 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 187.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 323.68 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है।

  • Feb 9, 2024 10:17 AM

    ऐश्वर्या राय से तकरार की खबरों के बीच जया बच्चन ने दिया रिलेशनशिप पर ज्ञान

    जया बच्चन ने इसके बाद रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय दी। सांसद और अभिनेत्री जया ने बोलीं- "बुरा व्यवहार मेरे लिए एक रिश्ते को लेकर रेड फ्लैग होगा। मुझे ऐसे लोगों से शख्त नफरत है जो कि 'तू' या 'तुम' कहते हैं। क्या आपने कभी मुझे अपने नाना को 'तुम' कहते हुए सुना है? ये ऐसा है जैसे आप किसी का अपमान कर रहे हैं।''

  • Feb 9, 2024 9:40 AM

    जीडी बक्शी ने ऋतिक रोशन और फाइटर की तारीफ

    ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को लेकर अब मेजर जनरल डीजी बक्शी का पोस्ट सामने आया है। उन्होने फिल्म की तारीफ की है और ऋतिक के अभिनय को सराहा है। ऋतिक रोशन ने भी जवाब देते हुए उनको शुक्रिया कहा है।

  • Feb 9, 2024 9:06 AM

    जान्हवी कपूर का रेड हॉट अंदाज

    जाह्नवी कपूर ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से एक बार फिर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। लेटेस्ट फोटोशूट के लिए जाह्नवी ने रेड डीपनेक गाउन पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस बोल्ड लुक को ओपन हेयर और रेड लिप कलर के साथ पूरा किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X