..................... bollywood news in hindi live updates 5 January Arjun Malaika Breakup Ileana Druz Postpartum Depression - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi Highlights: अर्जुन मलाइका का हो चुका था ब्रेकअप, डिप्रेशन से जूझ रहीं हैं इलियाना डिक्रूज

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 5 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। रास्ते में कुछ बाधाओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और समर्पण को साबित किया है। हालांकि, यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी जब इस पावर कपल ने कुछ महीने पहले एक-दूसरे से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। वे अपने रिश्ते में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे और उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया। जल्द ही एक-दूसरे के लिए उनका प्यार प्रबल हो गया और उन्हें एहसास हुआ कि वे लंबे समय तक अलग नहीं रह सकते। अफवाह है कि उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहता है, जबकि दूसरा अभी तक इस विचार के बारे में पूरी तरह से निश्चित नहीं है।

इलियाना डिक्रूज इस समय मां बनने का आनंद ले रही हैं, लेकिन इसके साथ ही वो डिप्रेशन से भी गुजर रही हैं। एक्ट्रे, जो बेबी शावर से लेकर मूड स्विंग्स से लेकर आधी रात की क्रेविंग तक की अपनी पूरी जर्नी को शेयर करती रहीं, उन्होंने हाल ही में बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया। एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह अभी भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा- 'मुझे याद है मैं अपने कमरे में थी और रोने लगी। मेरे साथी ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या हुआ और मैंने उनसे कहा, 'मुझे पता है कि यह वास्तव में बेवकूफी भरा लगता है लेकिन मेरा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा है, और मुझे उसकी याद आ रही है।'

LIVE Feed
  • Jan 5, 2024 7:30 PM

    सूर्या ने डीएमडीके मुख्यालय में विजयकांत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    अभिनेता सूर्या, जो विजयकांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने डीएमडीके पार्टी मुख्यालय में दिवंगत अभिनेता को सम्मान दिया, जहां उन्हें दफनाया गया है। अभिनेता ने विजयकांत की कब्र पर समय बिताया और वहां भावुक होते दिखे। सूर्या, विजयकांत को श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त फूट-फूटकर रोने लगे। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। उनके हाव-भाव ने तमाम ऑनलाइन लोगों को प्रभावित किया है। 29 दिसंबर को विजयकांत के अंतिम संस्कार के दौरान सूर्या शहर से बाहर थे क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म 'कंगुवा' की शूटिंग में व्यस्त थे।

  • Jan 5, 2024 7:17 PM

    Dunki Worldwide Collection: 'डंकी' ने तोड़ा 'ब्रह्मास्त्र' का रिकॉर्ड

    फिल्म डंकी का फितूर फैंस के सिर से नीचे उतरना शुरू हो गया है। शाह रुख खान की इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब सिंगिल डिजिट में आना शुरू हो गया है। इसका अंदाजा आप डंकी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट से लगा सकते हैं। शाह रुख खान की 'पठान और जवान' जैसी मूवीज ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ से ज्यादा का रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा पार किया। उसकी तुलना में 'डंकी' पहले दिन दुनियाभर में महज 58 करोड़ के आंकड़े तक ही पहुंच सकी। इस लिहाज से रिलीज के दो सप्ताह बाद ही 'डंकी' की कमाई कम होना तय है। इस बीच शाह रुख खान की 'डंकी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' ने 418 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। ऐसे में अब रिलीज के 15 दिन के भीतर शाह रुख खान की 'डंकी' ने दुनियाभर में कमाई के मामले में इस मूवी को पीछे छोड़ दिया है।

  • Jan 5, 2024 6:52 PM

    Ira Khan Wedding: परिवार संग इरा खान और नुपुर शिखरे पहुंचे उदयपुर, आमिर खान की बेटी की अब होगी शाही शादी!

    Ira Khan Wedding: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी बेटी इरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इरा खान ने 2 दिन पहले ही मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज की है। अब उदयपुर में कपल शाही शादी के लिए पूरा खान परिवार पहुंच चुका है। एयरपोर्ट से नुपुर, इरा, रीना दत्ता समेंत कई लोगों के वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।

  • Jan 5, 2024 6:19 PM

    'गुटर गु' के दूसरे सीजन की हुई घोषणा, ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर ने शुरू की शूटिंग

    गुटर गू का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है, जिसे साकिब पंडोर ने डायरेक्ट किया है और एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। वहीं इस मजेदार वेब सीरीज में बंसल और अश्लेषा ठाकुर अभिनीत जोड़ी रितु और अनुज के साथ एक बार फिर मासूम रोमांस देखने को मिलेगा। बता दें कि गुटर गू के कलाकारों और क्रू ने दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि इसके दूसरे सीजन में छह नए एपिसोड आपको देखने को मिलेंगे। सिख्या एंटरटेनमेंट की निर्माता गुनीत मोंगा कपूर कहती हैं ,-गुटर गू की कहानी हमारे दिलों के बहुत करीब है। रितु और अनुज की शॉर्ट कहानी को मिले अपार प्यार के बाद निर्देशक साकिब पंडोर के साथ वापस आना और कहानी को एक नए तरीके से तलाशना वास्तव में एक रोमांचक अवसर था। आपको एक बार फिर पुरानी यादों की सवारी पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।' बता दें कि गुटर गू सीजन 2 से अमेजॉन मिनीटीवी पर, अमेजॉन के शॉपिंग ऐप, फायर टीवी और प्ले स्टोर पर उपलब्ध होने के लिए 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है।

  • Jan 5, 2024 5:28 PM

    Indian Idol 14: मां नरगिस को यादक कर भावुक हुए संजय दत्त

    टीवी के पॉपुलर सिंगिंग शो इंडियन आइडल 14 इस समय दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रेटी गेस्ट शिरकत करता है। इस बार शो में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर संजय दत्त नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें संजू बाबा अपनी दिवंगत मां नरगिस दत्त को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jan 5, 2024 5:09 PM

    Bigg Boss 17: अंकिता से लड़ाई के बीच विक्की ने की अपनी मां की बात रिपीट कहा,- "मैं तुझे छूट देता हूं..."

    Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में दर्शकों का मनोरंजन का हो रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि फिर से एक बार अंकिता और विक्की की लड़ाई हो गई है और दोनों एक-दूसरे पर इल्जाम लग रहे हैं।

  • Jan 5, 2024 4:16 PM

    Indian Police Force Trailer: कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ संग दिल्ली पुलिस की धमाकेदार एंट्री, रिलीज हुआ ट्रेलर

    जिस पल का फैंस को बेसब्री का इंतजार था वो फाइनली आ चुका है। लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी की डेब्यू सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर दर्शकों के लिए मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। अपनी डेब्यू सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

  • Jan 5, 2024 4:03 PM

    जब कंगना रनौत ने किया दीपिका पादुकोण पर सीधा वार, बोलीं- मेंटल अवेयरनेस के नाम पर चला रहीं धंधा...

    फिल्म इंडस्ट्री में दुश्मन तो कई है पर दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत इंडस्ट्री की कट्टर दुश्मनों की लिस्ट में आती हैं। कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर वार करने का कभी कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया। एक बार बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के दौरान कंगना रनौत ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर जमकर तंज कसे थे। इस दौरान कंगना ने दीपिका पादुकोण के मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम को 'धंधा' बताया था। लेकिन इस सबकी शुरुआत कहीं और से हुई थी।

    जब कंगना रनौत ने किया दीपिका पादुकोण पर सीधा वार, बोलीं- मेंटल अवेयरनेस के नाम पर चला रहीं धंधा...
  • Jan 5, 2024 3:53 PM

    Qubool Hai फेम सुरभि ज्योति बनने जा रहीं दुल्हनिया

    सुरभि ज्योति ने वैसे तो पर्दे पर कई बार शादी की है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि वह सच में सात फेरे लेने वाली है। खबरों के अनुसार वह जल्दी ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ में शादी करने वाली है। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि रही हुई है।

  • Jan 5, 2024 2:49 PM

    Bobby Deol को देखते ही उमड़ पड़ी भीड़

    'एनिमल' में अपने कैरेक्टर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे बॉबी देओल को दुनिया भर से जबरदस्त प्यार मिला है। एक्टर को हाल ही में गुरुवार रात पैपराजी द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, उस वक्त फैंस ने बॉबी देओल को बुरी तरह से घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे।

  • Jan 5, 2024 2:11 PM

    अयोध्या मंदिर में राम की मूर्ति रखे जाने से दुखी हैं 'सीता' दीपिका चिखलिया

    दीपिका ने कहा, पीएम मोदी जी से मेरी ये गुजारिश है कि आप रामजी के साथ माता सीता को भी विराजमान करें। उस पूरे मंदिर में कोई ना कोई कोना जरूर होगा जहां आप माता सीता को राम के साथ विराजमान कर सकते हैं। इसलिए मैं पीएम से रिक्वेस्ट करती हूं कि रामजी को अकेले मत रखिएगा। मुझे पता है कि अयोध्या में राम जी का बाल स्वरूप रखा जाएगा लेकिन सीता मां को भी जगह दिया जाए।

  • Jan 5, 2024 1:37 PM

    ट्रोल हो गईं अजय देवगन की लाडली

    निसा को अक्सर किसी न किसी कारण से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ। 4 जनवरी, 2024 को निसा देवगन को लोगों ने मुंबई में एक पार्टी में जाते हुए देखा। स्टार किड को स्ट्राइप्ड बॉडीकॉन ड्रेस पहने देखा गया और वह बहुत सुंदर भी लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए ग्लैम मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, निसा को अपनी कार से बाहर निकलते हुए और लोगों को इग्नोर करते हुए सीधे पार्टी के अंदर जाते हुए देखा गया।

  • Jan 5, 2024 12:54 PM

    प्राइवेट पार्ट्स के साथ ऐसी हरकत कर रहीं थीं उर्फी जावेद

    दरअसल उर्फी जावेद ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होने सामने से पूरी खुली हुई ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस दिल के आकार में दो जगहों से कटी हुई थी। इसके अलावा उर्फी जावेद ने अपने प्राइवेट पार्ट्स को पकड़कर जोर से उठाया और ड्रेस को ए़डजस्ट करने केल लिए ऐसी हरकत की।

  • Jan 5, 2024 12:32 PM

    लाइव शो में दिखा नेहा भसीन का बिंदास अंदाज

    फेमस सिंगर नेहा भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हसीना ने हाल ही में एक बार फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिखा रही हैं कि उनका लाइव शो कितना बेहतरीन गया था। नेहा भसीन ने अपने इस लाइव शो में काफी हॉटनेस भी बिखेरी थी, उनका अंदाज फैंस को उनका दिवाना बना रहा है।

  • Jan 5, 2024 12:20 PM

    मौनी रॉय के नए म्यूजिक वीडियो की झलक आई सामने

    मौनी रॉय का नए साल के मौके पर नया म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो दलजीत दोसांझ के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। अभी इस गाने की सिर्फ एक झलक ही देखने को मिली है और ये गाना लगता है कल सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा।

  • Jan 5, 2024 12:13 PM

    55 साल की उम्र में मिसेज इंडिया बनी रुपिका ग्रोवर

    अगर आपके अंदर टैलेंट है तो उम्र कोई बाधा नहीं बनती है। जी हां, हाल ही में रुपिका ग्रोवर नाम की महिला ने 55 साल की उम्र में मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है और उनका ये जज्बा देखकर लोग काफी प्रेरित हो रहे हैं।

  • Jan 5, 2024 12:09 PM

    इमरान हाशमी की फिजीक फैंस को कर रही है हैरान

    बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी पिछले काफी समय से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जब से टाइगर 3 का हिस्सा बने हैं, तभी से वो अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं और उनका ये जुनून फिल्म के बाद भी खत्म नहीं हुआ है और अब उनकी धांसू बॉडी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं।

  • Jan 5, 2024 11:47 AM

    अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप पर खुशी कपूर ने कही ये बात

    जान्हवी कपूर बहन ख़ुशी कपूर के साथ कॉफ़ी विद करण 8 में शामिल हुईं, तो उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ अपने इक्वेशन के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा गया और कहा, "ज्यादातर लोग हमारा समर्थन करेंगे जो हमेशा अच्छा होता है"। इस पर ख़ुशी ने कहा, "यह अच्छा लगता है कि मेरे पास अधिक लोग हैं जिन्हें मैं कॉल कर सकती हूं और हर समय बेवकूफी भरे सवाल पूछ सकती हूं। पापा और जान्हवी के अलावा, उन्होंने मुझे सब कुछ एक साथ रखने में मदद की। वे मुझे एक निश्चित तरीके से सेंटर्ड करते हैं। मैं इसके लिए अंशुला के पास जाती हूं। और मैं कुछ चीजों के लिए अर्जुन भैया के पास जाती हूं।"

  • Jan 5, 2024 11:44 AM

    बॉबी देओल को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा

    अपनी हालिया रिलीज एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे बॉबी देओल को हाल ही में एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने घेर लिया था। मिल रहे प्यार से अभिभूत होकर, वह प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते नजर आए और उनका यह अंदाज दिल जीत रहा है।

  • Jan 5, 2024 10:26 AM

    अंकिता ने कर दिया अभिषेक को बेघर? थप्पड़ कांड का सहारा लेकर अपनी फेवरेट का दिया साथ

    हालिया चर्चा पर विश्वास किया जाए, तो अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया है। बीबी 17 घर की कप्तान होने के नाते, अंकिता लोखंडे को शो में अभिषेक की किस्मत का फैसला करने की विशेष शक्ति दी गई थी। खबरी के मुताबिक, उन्होंने उसे बीबी 17 हाउस से बेदखल करने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने शो का एक महत्वपूर्ण नियम तोड़ा और समर्थ पर हाथ उठाया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं।

    अंकिता ने कर दिया अभिषेक को बेघर? थप्पड़ कांड का सहारा लेकर अपनी फेवरेट का दिया साथ
  • Jan 5, 2024 10:25 AM

    राज कुंद्रा - शिल्पा शेट्टी की व्हाट्सएप चैट लीक? प्यार में भी व्यापारी वाला दिमाग चलाते है मास्क मैन!

    Raj Kundra On Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक माने जाते हैं। सोशल मीडिया हो या कोई भी इंटरव्यू, ये कपल कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटता। अब हाल ही में, राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ हुई मजेदार बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो शिल्पा शेट्टी से कितना प्यार करते हैं।

    राज कुंद्रा - शिल्पा शेट्टी की व्हाट्सएप चैट लीक? प्यार में भी व्यापारी वाला दिमाग चलाते है मास्क मैन!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X