..................... bollywood news in hindi live updates 4 January Nupu Ira Weird Wedding Samantha In Salman The Bull - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: अतरंगी तरीके से हुई आमिर की बेटी की शादी, इस हसीना ने लपकी सलमान की फिल्म

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 4 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बेटी आइरा खान की शादी बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कर दी है। इस शादी में दुल्हनिया आइरा से ज्यादा आमिर खान के दामाद के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, नूपुर अपनी शादी में बेहद अतरंगी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बनियान में ही कोर्ट मैरिज कर ली। वहीं दूसरी तरफ, आइरा खान के कपड़े भी लोगों को काफी अजीब लगे।

सलमान खान निर्माता करण जौहर के साथ अपनी फिल्म 'द बुल' लेकर आएंगे। खबर है कि इस मूवी को लेकर कास्टिंग जोर-शोर से चल रही है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म स्टार सलमान खान के साथ इस मूवी में तमिल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की धांसू एंट्री होने वाली है। मगर अब सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा तृषा कृष्णन के हाथ ये मूवी फिसल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी जगह इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की धांसू एंट्री हो चुकी है।

LIVE Feed
  • Jan 4, 2024 7:52 PM

    सलमान खान के घर में जाकर इस हसीना का घट गया 7 किलो वजन

    रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को 'बेस्‍ट डाइटीशियन' बोलते हुए पूर्व प्रतियोगी ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने अपनी यात्रा को याद किया। ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में खुलासा किया कि यह शो "बेस्‍ट डाइटीशियन" है। उन्होंने लिखा, 60 किलो से 53 किलो तक का सफर, बिगबॉस "बेस्‍ट डाइटीशियन"।

  • Jan 4, 2024 7:15 PM

    अभिनेत्री गौहर खान ने बेटे जेहान के साथ शेयर की बेहद क्यूट तस्वीरें

    'बिग बॉस 7' की विजेता रही अभिनेत्री गौहर खान इस समय अपने मातृत्व का आनंद ले रही हैं। उन्‍होंने अपने बेटे जेहान के साथ अपनी मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं। गौहर और अभिनेता जैद दरबार दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति का एक बेटा है। जैद म्यूजि‍क डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

  • Jan 4, 2024 6:45 PM

    आमिर खान की बेटी आइरा 8 जनवरी को उदयपुर में नुपुर शिखारे के साथ लेंगी फेरे

    बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान बुधवार को मुंबई में विवाह पंजीकरण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद लेक सिटी उदयपुर में पारंपरिक तरीके से फेरे लेंगी। कानूनी रूप से शादीशुदा यह जोड़ा अब परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह के लिए उदयपुर जाएगा।

  • Jan 4, 2024 6:13 PM

    ठगी का शिकार हुई Anjali Patil, ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर फर्जी अधिकारी ने ऐंठी मोटी रकम

    रजनीकांत और राजकुमार जैसे एक्टर्स के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजलि पाटिल हाल ही में ठगी का शिकार हुईं। दो लोगों ने मिलकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। एक्ट्रेस को जब ये एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई हैं तो उन्होंने तुरंत ही इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में की।

  • Jan 4, 2024 5:18 PM

    कजिन इरा की शादी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान, तस्वीरें देख लोगों ने कहा,- "आप कब देंगे खुशखबरी..."

    Imran Khan with Girlfriend: बीती रात सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज कर ली। इस दौरान पूरा खान परिवार एक साथ दिखाई दिया। इस शादी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि इरा की शादी में उनके कजिन इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड संग पहुंचे हैं।

    कजिन इरा की शादी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे इमरान, तस्वीरें देख लोगों ने कहा,-
  • Jan 4, 2024 5:04 PM

    शादी के बाद पत्नी संग हनीमून पर निकले Tanuj Virwani, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

    मनोरंजन जगत के जाने माने एक्टर तनुज विरवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में लगातार बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिनों पहले अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी की। अब एक्टर पेरिस में अपना हनीमून मनाने पहुंच गए हैं। पेरिस से तनुज से पत्नी तान्या संग रोमांटिक तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

    शादी के बाद पत्नी संग हनीमून पर निकले Tanuj Virwani, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
  • Jan 4, 2024 4:27 PM

    Ira Khan ने शेयर की शादी के बाद Nupur Shikhare संग पहली तस्वीर, दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान

    आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली आइरा खान ने बुधवार 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से शादी कर ली है। अब शादी के बाद उन्होंने अपनी पहली तस्वीर शेयर कर ली है। ऐसे में उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके पति भी खास लुक में दिखाई दे रहे हैं।

    Ira Khan ने शेयर की शादी के बाद Nupur Shikhare संग पहली तस्वीर, दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान
  • Jan 4, 2024 4:11 PM

    जब जान्हवी और खुशी को मिली थी मां के निधन की खबर तो ऐसी हो गई थी दोनों ही हालत.. एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    करण जौहर का शो कॉफी विथ करण सीजन 8 के नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची हैं। इन दौरान जान्हवी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सारे खुलासे किए। साथ ही एक्ट्रेस ये भी बताया कि जब उनको और खुशी को मां श्रीदेवी के निधन की खबर लगी तो उनकी हालत कैसी थी। इस दौरान जान्हवी ने मां के निधन पर भी बात की। इस बारे में जाह्नवी ने बताया, "जब मेरे पास फोन आया तो मैं अपने कमरे में थी। दूसरी तरफ मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके कमरे में गई। मैं जैसे ही खुशी के सामने गई तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठ गई और मुझे शांत किया। मैंने इसके बाद कभी उसे इस बारे में रोते नहीं देखा।"

    जब जान्हवी और खुशी को मिली थी मां के निधन की खबर तो ऐसी हो गई थी दोनों ही हालत.. एक्ट्रेस ने किया खुलासा
  • Jan 4, 2024 3:43 PM

    दूसरी प्रेग्नेंसी में क्या से क्या हो गई अनुष्का शर्मा

    अब अनुष्का शर्मा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद हर किसी की नजर उनके बढ़े हुए वजन पर जाकर थम गई है। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ ही ज्यादा से ज्यादा फैमिली टाइम बिताती दिखाई देती हैं।

  • Jan 4, 2024 3:18 PM

    सैफ- करीना ने तैमूर को दे दी कार की फ्रंट सीट, चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे जेह अली खान

    दरअसल बात ऐसी है कि, करीना अपनी फैमली संग न्यू ईयर मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गई थी। और अब एक्ट्रेस क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मुंबई लौट चुकी हैं। एयरपोर्ट ने करीना सैफ के साथ उनके दोनों बच्चों भी काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

  • Jan 4, 2024 2:43 PM

    सुकेश चंद्रशेखर ने उड़ाई जैकलीन फर्नांडीज की नींद

    सुकेश के द्वारा व्हाट्सएप चैट को शेयर किया गया है। इसके पहले जैकलीन फर्नांडीज पर सुकेश ने आरोप लगाया था कि वो चैट को चटपटा बनाने की कोशिश कर रही है। महाठग सुकेश का कहना है कि, "जो चैट आप अभी देख रहे हैं वो साल 2021 की है, इस दौरान मेरे और जैकलीन के बीच गलतफहमी हुई थी। इस चैट में आप उसे किसी भी तरह की गलतफहमी के बावजूद माफी मांगते हुए और मेरे लिए प्यार जताते हुए देख सकते हैं।''

  • Jan 4, 2024 1:59 PM

    रेत से खेलतीं दिखीं रकुल प्रीत सिंह

    रेत से खेलतीं रकुल प्रीत सिंह काफी खुश हैं और उनके आसपास का मौसम बेहतरीन है। तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''इसे कहते हैं कैंडिड पोज़िंग।'' तस्वीर में रकुल ने रेत हवा में उछाला हुआ है और उसी मोमेंट पर किसी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की हैं।

    रेत से खेलतीं दिखीं रकुल प्रीत सिंह
  • Jan 4, 2024 1:27 PM

    अस्पताल में भर्ती हुई उर्फी जावेद

    इस वक्त एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उर्फी जावेद को हॉस्पिटल के बेड पर लेटे देखा जा सकता है। उर्फी इस दौरान नोबुलाइज होती दिख रही हैं और उन्होने विक्टरी की फिंगर्स उठाई हुई हैं। तस्वीरें के साथ कैप्शन लिखा है कि, ''2024 की धमाकेदार शुरुआत।'' इसके बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Jan 4, 2024 12:51 PM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम श्रुति रावत का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

    श्रुति रावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक घटना का जिक्र किया है, जिसे देखने के बाद ही एक्ट्रेस का गुस्सा पैपराजी पर ज्वालामुखी की तरह फटा है। इस वीडियो में ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस श्रुति बताती हैं, 'कल मैं एक पैपराजी का इंस्टा पेज देख रही थी, जिसमें मैंने एक वीडियो देखा। उस वीडियो में एक क्रिकेटर की वाइफ कहीं जा रही थी और पैपराजी ने उसके बॉडी पार्ट को लास्ट तक जूमइन किया और फिर वीडियो के कॉमेंट्स में लोग उसे जज कर रहे थे।

  • Jan 4, 2024 12:47 PM

    साल 2025 में इस दिन रिलीज होगी प्रभास की 'सालार 2

    साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर मूवी 'सालार' सिनेमाघरों में कहर ढा रही है। इस मूवी को नॉर्थ से लेकर साउथ तक हर जगह दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। प्रभास की मूवी 'सालार 2' को लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया के एक पोर्ट्ल पिंकविला ने जानकारी दी है कि ये मूवी साल 2025 तक रिलीज होगी। ये मूवी साल 2025 के अंत तक सिनेमाघर पहुंचेगी।

  • Jan 4, 2024 12:45 PM

    ईशा मालवीय की मां ने दी अभिषेक कुमार के खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी

    ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने इंस्टास्टोरी पर अभिषेक कुमार पर निशाना साधते हुए सीधा-सीधा उनके खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी दे दी है। अदाकारा ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने कमेंट कर पूछा कि आखिर वो शो में आया ही क्यों।

  • Jan 4, 2024 12:43 PM

    मां की मौत की खबर सुनकर जाह्नवी का हुआ था ऐसा हाल

    जान्हवी और ख़ुशी कपूर ने कॉफ़ी विद करण 8 के नए एपिसोड की शोभा बढ़ाई, जहां दोनों ने मां को खोने के प्रभाव के बारे में बात की, और जान्हवी ने बताया कि कैसे, उनसे छोटी होने के बावजूद, ख़ुशी ने मां श्रीदेवी की मौत के बाद उन्हें सांत्वना दी। दिल दहला देने वाले पल को याद करते हुए जान्हवी ने कहा, "जब मुझे फोन आया, मैं अपने कमरे में थी और मुझे ख़ुशी के कमरे से रोने की आवाज़ सुनाई दे रही थी। मैं उसके कमरे में घुस गई, रोती हुई, लेकिन मुझे याद है कि जैसे ही उसने मेरी तरफ देखा, उसने रोना बंद कर दिया। वह बस मेरे बगल में बैठ गई और मुझे सांत्वना देने लगी और मैंने तब से उसे इस बारे में कभी रोते नहीं देखा।"

  • Jan 4, 2024 12:41 PM

    प्रीति ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

    प्रीति जिंटा ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपने पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर साझा की। यह जोड़ा पेरू के कुस्को में छुट्टियां मना रहा है। जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "टूरिस्ट मोड #पतिपरमेश्वर #पीज़ट्रेवल #टिंग।" फोटो में वह अपने पति को गले लगाते हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने काले रंग का स्वेटर और रंग-बिरंगी पट्टियों वाली मैचिंग पैंट पहनी थी, जबकि जीन ने ग्रे पतलून के साथ काला स्वेटर पहना था।

  • Jan 4, 2024 12:39 PM

    'खो गए हम कहां' को प्रीमियर के पहले हफ्ते में 6.3 मिलियन व्यूज मिले

    "खो गए हम कहां" ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के पहले हफ्ते में ही 6.3 मिलियन बार देखा है। नेटफ्लिक्स के अनुसार, अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 नॉन इंग्लिश फिल्मों के सेक्शन में भी जगह बनाई है। इसका प्रीमियर 26 दिसंबर को हुआ। पहली बार फिल्म निर्माता अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित, "खो गए हम कहां" तीन सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी वास्तविक पहचान के साथ अपनी ऑनलाइन पहचान को संतुलित करने का प्रयास करते हुए जीवन जीते हैं।

  • Jan 4, 2024 11:43 AM

    अपने दोस्त के हल्दी फंक्शन में तेजस्वी और करण कुंद्रा ने मचाई धूम

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने फ्रेंड की शादी में धमाल मचा रहा है। तेजस्वी और करण ने पहले अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी में धमाल मचाया। अब दोनों को दोस्त के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें दोनों धमाल मचा रहे हैं।

  • Jan 4, 2024 11:40 AM

    शादी के दो महीने बाद ही इस हसीना ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, कभी 15 लोगों के सामने दिया न्यूड सीन

    Amala Paul Pregnancy: एक्ट्रेस अमला पॉल और जगत देसाई ने 5 नवंबर को केरल के कोच्चि में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। 3 जनवरी को, कपल ने समुद्र तट पर एक स्पेशल मैटरनिटी फोटोशूट के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। तस्वीरों में अमाला अपने बेबी बंप को गोद में लिए हुए हैं और जगत के साथ परिवार शुरू करने के बारे में सोच रही हैं।

    शादी के दो महीने बाद ही इस हसीना ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, कभी 15 लोगों के सामने दिया न्यूड सीन
  • Jan 4, 2024 10:22 AM

    अपनी एक्स वाइफ को देखकर Aamir Khan हुए बेकाबू, दोनों हाथों से गालों को पकड़कर दे डाला किस और....

    आइरा और नूपुर की शादी के बाद पपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए परिवार के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सामने आई हैं। एक वीडियो में आमिर आजाद के साथ खड़ी किरण की ओर बढ़े और उनसे बात की। पूरे ग्रुप के साथ तस्वीर खिंचवाई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए किरण के गाल पर एक किस दिया। इसके बाद किरण को ग्रुप से दूर जाते देखा गया, लेकिन आमिर ने उन्हें तस्वीरों के लिए उनके साथ शामिल होने के लिए कहा।

    अपनी एक्स वाइफ को देखकर Aamir Khan हुए बेकाबू, दोनों हाथों से गालों को पकड़कर दे डाला किस और....
  • Jan 4, 2024 10:20 AM

    ईशा मालवीया ने मारी पलटी, खुद को साफ बताकर अभिषेक को रुलाने का सारा इल्जाम डाला बॉयफ्रेंड पर

    हाल ही के एक एपिसोड में, ईशा और समर्थ को खुलेआम अभिषेक को उनके 'मानसिक स्वास्थ्य' पर चिढ़ाते देखा गया। अभिषेक द्वारा समर्थ को थप्पड़ मारने के बाद हालात ने गलत मोड़ ले लिया क्योंकि समर्थ ने अभिषेक के चेहरे को टिश्यू से छू दिया था। अभिषेक द्वारा समर्थ को पीटने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और नेटिज़न्स को स्पष्ट रूप से अभिषेक का समर्थन करते देखा गया।

    ईशा मालवीया ने मारी पलटी, खुद को साफ बताकर अभिषेक को रुलाने का सारा इल्जाम डाला बॉयफ्रेंड पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X