Bollywood Updates: एनिमल और सैम के बीच कड़ी टक्कर, रानी मुखर्जी की गुपचुप शादी का राज आया सामने

Bollywood News In Hindi

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 November: मनोरंजन की दुनिया के बारे में जानने के लिए अगर आपकी भी मंशा है तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी। अगर आप भी बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो यह खास लाइव है सिर्फ आपके लिए।

सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की एनिमल के सामने विकी कौशल की सैम बहादुर होगी। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बीते लंबे वक्त से इंतजार था और दोनों ही फिल्में प्रॉमिसिंग नजर आ रही हैं। एक ओर जहां विकी, सैम मानेकशॉ के रोल में हैं तो रणबीर भी काफी इंटेंस दिख रहे हैं।

सैम बहादुर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट थोड़ी फीकी देखने को मिली है। सैकनिल्क की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के करीब 58 हजार टिकट बुक हो चुके हैं, जिससे पहले दिन 1.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो गया है।

दूसरी तरफ एनिमल को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये बात एडवांस बुकिंग रिपोर्ट साबित करती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल की एडवांस बुकिंग 19.7 करोड़ रुपये की हो चुकी है। फिल्म के करीब पौन 8 लाख टिकट बुक हो चुके हैं।

कॉफी विद करण में रानी मुखर्जी और काजोल ने शोभा बढ़ाई है। इस दौरान करण जौहर ने रानी की सीक्रेट वेडिंग के बारे में बात की। करण बताते हैं- 'आदित्य मेरा बेस्टफ्रेंड हैं। 2014 में उन्होंने रानी से सीक्रेट वेडिंग करने का फैसला किया था।

कपल ने मैनचेस्टर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। रानी-आदित्य पहले ऐसे कपल थे जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड शुरू किया था।' करण कहते हैं- 'रानी-आदित्य की शादी में सिर्फ 18 लोग शामिल हुए थे। रानी ने मुझे सख्त वॉर्निंग दी थी कि शादी की खबर किसी को नहीं लगनी चाहिए।

अगर किसी को पता चला, तो वो समझ जाएंगी कि मैंने ही कुछ किया है। क्योंकि 2014 अप्रैल में ही मेरी फिल्म 2 स्टेट्स रिलीज हो रही थी। शादी की वजह से मैंने फिल्म की रिलीज छोड़ दी। मैंने मां तक से झूठ कहा कि मुझे जरूरी काम से मैनचेस्टर जाना है।'

LIVE Feed
  • Nov 30, 2023 7:46 PM

    जुनैद खान, साईं पल्लवी एक दिसंबर से शुरू करेंगे अपनी आगामी रोमांटिक फिल्‍म की शूटिंग

    बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। य‍ह फिल्म एक प्रेम कहानी है। यह जापान के साप्पोरो शहर पर आधारित है जहां टीम कुछ महीने पहले गई थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, "जुनैद और साई की फिल्म एक दिसंबर से फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहला शेड्यूल मुंबई में ही शूट किया जाएगा।"

  • Nov 30, 2023 7:45 PM

    इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी बच्चों पर अत्याचार करने वाली पोस्ट पर गिगी हदीद ने मांगी माफी

    इजराइल पर बच्चों को कैदियों के रूप में रखने के अपने बयान पर पलटते हुए गिगी हदीद ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक पोस्ट की तथ्यों की जांच नहीं करने के लिए माफी मांगी है। मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय मॉडल ने कहा कि वह यह समझाने की कोशिश कर रही थीं कि फिलिस्तीनी बच्चों को अक्सर समान अपराध के आरोपी इजरायली बच्चों की तरह समान अधिकार नहीं दिए जाते हैं।

  • Nov 30, 2023 6:03 PM

    भूषण कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने हटाए बलात्कार के आरोप

    टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। मुंबई के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस की ओर से दायर 'बी समरी रिपोर्ट' को स्वीकार कर लिया है, जिसके द्वारा वे उनके खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी के लिए दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग कर रहे थे। अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने नौ नवंबर, 2023 को रिपोर्ट स्वीकार कर ली, जिससे भूषण कुमार के खिलाफ एफआईआर समाप्त हो गई है।

    भूषण कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने हटाए बलात्कार के आरोप
  • Nov 30, 2023 5:24 PM

    Nayanthara को पति Vignesh Shivan से मिला बेहद लग्जरी बर्थडे गिफ्ट, फैंस के साथ शेयर की खुशी

    नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। उनके बर्थडे पर उन्हें अपनों से बहुत सारे गिफ्ट मिले होंगे लेकिन जन्मदिन के लगभग दो हफ्ते बाद अब उन्हें अपने पति विग्नेश शिवन से बर्थडे का बेहद लग्जरी गिफ्ट मिला है। विग्नेश ने एक्ट्रेस को बेहद लग्जरी कार तोहफे में दी है। इस कार की कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

  • Nov 30, 2023 5:12 PM

    बिग बॉस फेम इस हसीना ने अपने हुस्न ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, वायरल हुई बोल्ड तस्वीरें

    Youtuber Manisha Rani: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मनीषा रानी हमेशा ही अपने स्टाइल और अपनी बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली मनीषा रानी ने हाल ही में अपनी सेक्सी और बोल्ड फोटोज शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

  • Nov 30, 2023 4:35 PM

    टाइगर वर्सेस पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' अगले साल फ्लोर पर जाने वाली थी। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 'टाइगर 3' के बाद अब मेकर्स ने स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान की शूटिंग पोस्टपोन कर दी है।

  • Nov 30, 2023 4:20 PM

    ऐसा होगा रुबीना दिलैक के बच्चों का रूम, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक

    टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह जल्द ट्विन्स बेबी की मां बनने जा रही हैं। अब उन्होंने अपने आने वाले बेबी के वेलकम के लिए रूम दिखाया है। वीडियो में दिखाया है कि रूम थीम पूरी व्हाइट और ब्लू है।

  • Nov 30, 2023 3:46 PM

    अभिषेक बच्चन संग नाती अगस्त्य नंदा को देख इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, तस्वीर शेयर कर यूं दिया अपना आशीर्वाद

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर सैम बहादुर स्क्रीनिंग से अपने बेटे अभिषेक और नाती अगस्त्य नंदा की एक तस्वीर शेयर की है। बिग बी ने इसके साथ इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।

  • Nov 30, 2023 3:25 PM

    Urfi Javed: पहली बार ऐसी पारंपरिक मुस्लिम पोशाक में नजर आई हसीना, फैंस ने कहा,- "नजर ना लग जाए..."

    Urfi Javed: अपने बोल्ड अंदाज, विवादित बयान और अतंरगी फैशन सेंस के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार फैंस का दिल जीत लिया है। पहली बार हसीना पारंपारिक मुस्लिम पोशाक में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोशाक में उर्फी को देखकर फैंस ने कहा कहीं किसी की नजर ना लग जाए इनको।

  • Nov 30, 2023 3:19 PM

    ट्रोलर्स ने शमिता शेट्टी का जमकर उड़ाया मजाक

    शमिता शेट्टी.. जी हां, वो अभिनेत्री जिनको शायद उतनी सफलता नहीं मिली है जितनी उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी को मिली है। इस वक्त शमिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

  • Nov 30, 2023 2:08 PM

    उर्फी जावेद का नया लुक

    हाल ही में उर्फी जावेद को इवेंट में स्पॉट किया गया था, जिसमें वो सफेद रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। उर्फी ने बताया कि उन्होंने अपने ड्रेस की केप अपनी स्कर्ट से बनाई है और उसे फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आईं। अब उर्फी का पार्टी के अंदर का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उर्फी पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं।

    उर्फी जावेद का नया लुक
  • Nov 30, 2023 1:29 PM

    बंद कमरे में Malaika Arora के साथ शख्स कर रहा था ये काम?

    इस वक्त उनका एक पुराना वीडियो काफी चर्चा में है जिसको लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो एक शख्स को मलाइका के साथ देखा जा रहा है। ये दोनों अकेले एक कमरे में जिस तरह की बातें हो रही हैं वो काफी चौकाने वाली हैं। दरअसल ये किसी तरह फालतू नहीं बल्कि मेडिकल ट्रीटमेंट वीडियो। इसमें मलाइका अरोड़ा अपने जॉइंट पेन का इलाज करवा रही हैं। उनके साथ खड़ा व्यक्ति डॉक्टर है जो कि अपनी ड्यूटी करता दिख रहा है।

    बंद कमरे में Malaika Arora के साथ शख्स कर रहा था ये काम?
  • Nov 30, 2023 12:50 PM

    रणवीर सिंह के बंगले में शख्स की गोली मारकर हत्या?

    रंधावा हाउस से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने लिए काफी है। रणवीर सिंह के इस बंगले में एक मर्डर हुआ है जिसके बाद लोग काफी सहमें हुए हैं। पता चला है कि शादी के दौरान एक 55 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे के ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इसको लेकर छानबीन कर रही हैं। अब सवाल है कि क्या इसको लेकर रणवीर सिंह से भी पूछताछ की जाएगी?

  • Nov 30, 2023 12:17 PM

    लेटेस्ट फोटोज में पंजाबी कुड़ी की सादगी देख दिल हार बैठे फैंस

    'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही अपने नए नए लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में अपने देसी अंदाज में पहुंची। इस दौरान शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही थी। शहनाज का देसी लुक चर्चा का विषय बन गया है और फैंस एक्ट्रेस को इस लुक मे देखकर दीवाने हो गए हैं।

  • Nov 30, 2023 11:53 AM

    अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी ने डाला वोट

    तेलंगाना चुनाव 2023 चर्चा का हिस्सा है और इस वक्त सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी जैसे सितारों को पोलिंग बूथ पर स्पॉट किया गया है।

  • Nov 30, 2023 10:13 AM

    शाहरुख खान की 'डंकी' का ट्रेलर इस डेट को होगा रिलीज

    शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज हो सकता है। मेकर्स फिल्म 'डंकी' की रिलीज से दो सप्ताह पहले ट्रेलर को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

  • Nov 30, 2023 9:14 AM

    रानी मुखर्जी और काजोल ने बताया कि कैसे 2000 के दशक के दौरान उनके बीच बातचीत नहीं होती थी

    जब रानी मुखर्जी और काजोल कॉफी विद करण 8 में पहुंचीं, तो उन्होंने बताया कि कैसे 2000 के दशक के दौरान उनके बीच बातचीत नहीं होती थी। इसके बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा, "यह सिर्फ एक दूरी थी। जहां तक काम की बात है तो यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम दोनों जहां थे, हमें पसंद आया।" इसके अलावा, रानी ने कहा, "क्योंकि मैं उन्हें एक बच्चे के रूप में जानती हूं और वह मेरे लिए काजोल दीदी थीं और यह थोड़ा अजीब था। मुझे लगता है कि जब आप अलग हो जाते हैं तो आप वास्तव में इसका कारण नहीं जानते हैं क्योंकि आप उससे नहीं मिलते हैं।" अक्सर क्योंकि काजोल दीदी शहर में रहती थीं और हम जुहू में थे। मैं और तनीषा बहुत करीब थे और हम अब भी हैं। लेकिन काजोल दीदी हमेशा परिवार के लड़कों के करीब थीं। इसलिए, यह थोड़ा अजीब था।"

  • Nov 30, 2023 9:09 AM

    एयरलाइन्स इंडिगो पर फूटा कपिल शर्मा का गुस्सा

    कपिल शर्मा की बुधवार रात की फ्लाइट लेट हो गई, जिसके बाद वे इंडिगो एयरलाइंस पर जमकर भड़कते नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को लेकर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई। अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा- 'डियर इंडिगो पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में ? हमें रात 8 बजे तक टेक ऑफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X