Bollywood Highlights: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'फाइटर', बॉलीवुड हसीना को हॉलीवुड हीरो ने किया प्रपोज

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म फाइटर ने धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों को प्रभावित किया। गणतंत्र दिवस पर जबरदस्त उछाल देखने वाली यह फिल्म सोमवार के महत्वपूर्ण टेस्ट को पास करने में असफल रही है।

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फाइटर ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 4 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और 118.50 करोड़ की कमाई की। हालांकि, अब, फिल्म ने अपनी पहली बड़ी गिरावट देखी है और अपने पांचवें दिन 8 करोड़ रुपये कमाए हैं।

एमी जैकसन का सगाई

'सिंह इंज ब्लिंग', 'एक दीवाना था', 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ सगाई कर ली है। एड वेस्टविक ने स्विट्जरलैंड की वादियों में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एमी को प्रपोज किया।

LIVE Feed
  • Jan 30, 2024 7:43 PM

    परिणीति को अपने पहले सिंगिंग प्रोग्राम के लिए राघव ने दी ब्लेसिंग

    हाल ही में अपना पहला लाइव गायन प्रदर्शन देने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक नवोदित संगीतकार के दिन की एक झलक शेयर की है। इसमें उनके पति राघव चड्ढा की एक प्यारी सी झलक है। परिणीति ने मुंबई महोत्सव 2024 में प्रदर्शन किया था। उनका पहला लाइव प्रदर्शन कैसा था, इसकी एक झलक देते हुए परिणीति ने वीडियो की एक सीरीज शेयर की, जिसमें उन्हें पति राघव के साथ वीडियो कॉल पर देखा जा सकता है।

  • Jan 30, 2024 6:55 PM

    पुष्पा 2 के सेट से लीक हो गया अल्लू अर्जुन का लुक

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं और इसकी जोर- शोर से शूटिंग चल रही है। इसी बीच फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ ऑनलाइन लीक हुआ है। हाल ही में पता चला है कि अभिनेता एक लीक तस्वीर ऑनलाइन सामने आने के बाद एक्स पर ट्रेंड कर रही है।

    पुष्पा 2 के सेट से लीक हो गया अल्लू अर्जुन का लुक
  • Jan 30, 2024 6:29 PM

    Honeymoon Photos: हनीमून पर बुरी तरह बहकी आमिर खान की लाडली

    Ira Khan Nupur Shikhare Honeymoon: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान इस समय अपने पति नुपुर शिखरे के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 3 जनवरी 2024 को रजिस्टर्ड वेडिंग करने के बाद कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर में शानदार ग्रैंड वेडिंग की थी। उसके बाद आइरा और नुपुर हनीमून के लिए बाली रवाना हो गए थे। अब, लव बर्ड्स ने अपने मैचिंग टैटू की तस्वीरें शेयर की हैं।

    Honeymoon Photos: हनीमून पर बुरी तरह बहकी आमिर खान की लाडली
  • Jan 30, 2024 5:43 PM

    मुझे अंकिता से कोई दिक्कत नहीं : मन्नारा चोपड़ा

    'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले में टॉप 3 तक जगह बनाने वाली अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ अपने प्यार और नफरत के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। मन्नारा को अक्सर अंकिता के पति विक्की जैन, जिन्हें वह प्यार से "विक्की भैया" कहती है, उनके साथ करीबी रिश्ते के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। अंकिता को अक्सर मन्नारा के बारे में बात करते हुए देखा जाता था और कैसे वह अभिनेत्री के पति से बात करके उसे चिढ़ाती थी।

  • Jan 30, 2024 4:59 PM

    फिल्म के सेट पर भावुक होकर रो पड़ीं मृणाल ठाकुर

    अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने 'हाय नन्ना' की शूटिंग के दौरान एक निजी अनुभव शेयर किया। उन्‍होंने एक मार्मिक खुलासा करते हुए फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ दी। मृणाल ने कहा, 'हाय नन्ना' में अस्पताल के दृश्य को फिल्माते समय, जहां मुझे पता चला कि बच्चा स्वास्थ्य समस्याओं के साथ पैदा हुआ है तो यह मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव था, खासकर जब मैं उस दर्द को व्यक्त करने के लिए मां नहीं हूं। मैंने यह सोचकर प्रार्थना की, कि दुनिया में किसी भी मां को इस तरह के दर्द से नहीं गुजरना पड़े।

  • Jan 30, 2024 4:27 PM

    हनीमून पर बुरी तरह बहकी आमिर खान की लाडली

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान इस समय अपने पति नुपुर शिखरे के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 3 जनवरी 2024 को रजिस्टर्ड वेडिंग करने के बाद कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर में शानदार ग्रैंड वेडिंग की थी। उसके बाद आइरा और नुपुर हनीमून के लिए बाली रवाना हो गए थे। अब, लव बर्ड्स ने अपने मैचिंग टैटू की तस्वीरें शेयर की हैं।

  • Jan 30, 2024 3:26 PM

    Madame Tussauds में लगा बाबा रामदेव का पुतला

    बाबा रामदेव का नाम सुनते ही सबसे पहले योग का ख्याल आता है और इसके बाद पतंजलि आपके जहन में आता है। रामदेव वो बाबा हैं जो कि एक बिजनेसमैन होने के साथ एक योग गुरु भी हैँ। उनको लोग फॉलो करते हैं और स्वस्थ्य बने रहने के लिए मेहनत करते हैँ। लेकिन इस वक्त वो किसी दूसरी वजह से खबरों का हिस्सा हैं। जी हां, बड़े सुपरस्टार्स और दिग्गजों के बीच अब बाबा रामदेव भी पहुंच गए हैं।

    Madame Tussauds में लगा बाबा रामदेव का पुतला
  • Jan 30, 2024 2:48 PM

    प्रियंका चोपड़ा की जेठानी नए प्रेमी के साथ मना रहीं छुट्टियां

    सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर अपने कथित पार्टनर पेरेग्रीन पियर्सन की पहली झलक पेश की है। एक्ट्रेस हाल ही में पेरेग्रीन और अपने दोस्तों के साथ एक अज्ञात जगह पर स्कीइंग पर निकलीं। वह विंटर डेस्टिनेशन पर अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं।

  • Jan 30, 2024 2:20 PM

    बेटों के साथ नजर आईं करीना कपूर खान

    करीना कपूर खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं। जेह को तेजी से एक टिशू पेपर फेंकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उनकी नैनी तुरंत इसको फर्स से उठा लेती हैं।

  • Jan 30, 2024 1:49 PM

    Disha Patani की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस

    लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होने व्हाइट कलर टॉप पहनी थी जोकि शोल्डर से पूरी तरह गायब थी। इसके अलावा बालों को खुला छोड़कर बिछराती हुईं दिशा पाटनी ने अपनी हुस्न की बिजलियां लोगों पर गिरा डालीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होने कैप्शन में एक इमोजी बनाया है।

    Disha Patani की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस
  • Jan 30, 2024 1:24 PM

    Nick Jonas को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका

    खबरें हैं कि निक जोनस की टीम उनका ही टिकट लाना भूल गई थी और इसके बाद उनके सिक्योरिटी चेक पर रोक लिया गया था। इस दौरान उनके साथ जो जोनास और केविन जोनास नजर आए थे। ये तीनों भाई लोलापालूजा इंडिया 2024 के लिए शहर में थे।

  • Jan 30, 2024 12:38 PM

    शादियों के सीजन में बॉलीवुड के एक और कपल ने मार ली बाजी

    पुलकित सम्राट काफी समय से एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को आए दिन साथ में देखा जाता है और अब इस कपल की एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि इनका रोका हो गया है। दोनों के हाथ में एक अंगूठी भी नजर आ रही है।

  • Jan 30, 2024 12:31 PM

    कियारा आडवाणी के एयरपोर्ट लुक ने मचाया बवाल

    कियारा आडवाणी हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ ऑफ व्हाइट टीशर्ट और बेज कलर का ओवरकोट पहना हुआ था। कियारा ने अपने ओवरकोट से मैचिंग के स्टाइलिश गॉग्ल्स पहने थे, जो उनके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहे थे, कियारा आडवाणी ने पौनीटेल और न्यूड शेड लिप्स्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया।

  • Jan 30, 2024 12:28 PM

    इमोशन्स से भरा है फाइटर का नया सॉन्ग

    ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस बीच फाइटर का गाना दिल बनाने वालेया रिलीज हो गया है, जिसे सुनने के बाद लोग इमोशनल हो गए हैं।

  • Jan 30, 2024 12:27 PM

    सनी देओल के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं ये एक्ट्रेस

    सनी देओल का नाम आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अधिकारित तौर पर घोषणा भी हो चुकी हैं। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में अपडेट आया था कि सनी देओल के साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आने वाली है।

  • Jan 30, 2024 11:49 AM

    'एनिमल पार्क' में और भी खूंखार दिखेंगे रणबीर कपूर

    फिल्म 'एनिमल' के रिलीज होने के बाद से फैंस को अब 'एनिमल पार्क' का इंतजार है। जब से फिल्म 'एनिमल पार्क' की घोषणा हुई है, तब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म का डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि ये फिल्म 'एनिमल' से भी ज्यादा बड़ी और डरावनी होने वाली है। उन्होंने कहा कि 'एनिमल पार्क' में कई हिसंक सीन्स होने वाले हैं, जो लोगों को हैरान कर देंगे।

  • Jan 30, 2024 11:46 AM

    तो क्या सास के तानों की वजह से Ankita Lokhande का मूड हुआ था खराब

    बिग बॉस खत्म होने के बाद अंकिता लोखंडे को काफी परेशान देखा गया था। लोगों को लग रहा था कि वो हार गई हैं और इस वजह से वो ऐसा कर रही हैं तो अब कहानी का एक और पहलू सामने आया है। लोगों का मानना है कि अंकिता लोखंडे अपनी सास की वजह से भी काफी अपसेट हो सकती हैं क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसी बात बोली थी जिसे सुनकर शायद किसी को भी गुस्सा आ जाए।

    तो क्या सास के तानों की वजह से Ankita Lokhande का मूड हुआ था खराब
  • Jan 30, 2024 10:10 AM

    सारा अली खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को दिया पहले किस और फिर गले लगाकर..., हसीना के फैंस मांगने लगे ये दुआ

    Sara Ali Khan Kartik Aryan Video: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी। दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया और सारा उन्हें फ्लाइंग किस देती नजर आईं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सारा अली खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को दिया पहले किस और फिर गले लगाकर..., हसीना के फैंस मांगने लगे ये दुआ
  • Jan 30, 2024 10:09 AM

    Shah Rukh Khan को देखते ही फफक-फफक कर रो पड़ा शख्स, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

    Shah Rukh Khan Video: डंकी एक्टर एक्टर शाहरुख खान न सिर्फ बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं बल्कि लाखों लोगों के दिलों में भी खास जगह रखते हैं। शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन बेस है और जिस तरह से वह अपने फैंस को प्यार देते हैं, उसके लिए अक्सर उनकी तारीफें भी की जाती है।

    Shah Rukh Khan को देखते ही फफक-फफक कर रो पड़ा शख्स, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो
  • Jan 30, 2024 10:07 AM

    पहले सोमवार फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

    फाइटर ने रिपब्लिक डे पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया था और अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म अपने सोमवार को अच्छा कलेक्शन करने में असफल रही है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइटर ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट दर्ज की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 4 दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है और भारत में फाइटर ने कुल 118.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। फाइटर ने पांचवें दिन महज 8 करोड़ की कमाई की है।

  • Jan 30, 2024 10:05 AM

    एकता कपूर के शो में हुई प्रतीक सहजपाल की एंट्री

    बिग बॉस 17 के फिनाले के बाद अब हर किसी की नजर नागिन 7 पर है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस शो में टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे की एंट्री होने वाली है। अंकिता लोखंडे के अलावा इस शो से टीवी की कई हसीनाओं के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच इस शो को लेकर अपडेट आई कि एकता कपूर ने बिग बॉस फेम प्रतीक सहजपाल को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X