Bollywood Highlights: आमिर जोया ने हाथ मिलाया, रणबीर-आलिया की फुटबॉल टीम फाइनल में

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब आमिर खान 'सितारे जमीन पर' के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि वो नौ साल बाद एक बार फिर जोया अख्तर के साथ हाथ मिलाने वाले है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोया अख्तर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काम कर रही हैं और वह अपने पिछले सभी प्रोजेक्ट्स की तरह इस बार भी हल्के-फुल्के किरदारों के बीच ड्रामा और इमोशन्स वाली कहानी डालना चाहती हैं। जानकारी के मुताबिक कहानी और किरदारों को लेकर वो आश्वस्त हैं लेकिन इन्हें अभी स्क्रीनप्ले में बदलना बाकी है।

इंडस्ट्री के स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फुटबॉल के शौकीन हैं। इस कपल की फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी इंडियन सुपर लीग में खेल रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टीम ने सेमी फाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। ये कपल अपनी टीम की जीत से बेहद खुश नजर आया और स्टेडियम में जाकर फैंस अभिवादन स्वीकार किया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने टी-शर्ट के साथ जॉगर्स पहने हुए थे। वहीं, आलिया भट्ट ने शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है और वह इस पर कमेंट कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Apr 30, 2024 7:25 PM

    ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर बेटी रिद्धिमा ने बहाए पछतावे के आंसू

    रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जो कि उनके बचपन की तस्वीर है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा कि "जिन्हें हम प्यार करते हैं वह दूर नहीं जाते, वह हर दिन हमारे साथ ही चलते हैं। फॉरएवर मिस यू सो मच।" नीतू कपूर ने अपनी बेटी के इस पोस्ट को रीशेयर किया है। गलाटा प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर ने निधन से दो दिन पहले उनको कॉल किया था। लेकिन वह उनकी कॉल उठा नहीं पाई थी। रिद्धिमा ने बताया कि "उन्होंने जाने से 2 दिन पहले मुझे कॉल की थी और मिस कॉल दी थी। जो कि आज भी मेरे फोन में है।"

  • Apr 30, 2024 6:41 PM

    नागा चैतन्य ने रिलेशनशिप में की थी टू टाइमिंग

    नागा चैतन्य एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नागा ने बताया कि उन्होंने टू टाइमिंग की थी। एक्टर की 2018 की फिल्म शैलजा रेड्डी अल्लुडु के प्रमोशन के दौरान शूट किए गए वीडियो में, नागा से जब पूछा गया है कि क्या उन्होंने रिलेशनशिप में कभी भी 'टू टाइमिंग की है? नागा ने 'हां' का प्लेकार्ड उठाया और कहा, 'हर किसी को लाइफ में सभी चीज का एक्सपीरियंस करना चाहिए। तभी आप बड़े होते हैं और आपको पता चलता है, ठीक है, मुझे सारे अनुभव मिल गए हैं, अब सेटल होने का समय आ गया है।'

  • Apr 30, 2024 5:40 PM

    शूटिंग से समय निकालकर कश्मीर घूमने गईं मनीषा रानी, सड़कों पर डांस करती आईं नजर

    मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी कश्मीर घूमने गई हैं। ब्लैक ओवर कोट स्कर्ट और कैप लगाए मनीषा रानी काफी खूबसूरत लग रही हैं। मनीषा कश्मीर की सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं उनका यह वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

  • Apr 30, 2024 5:34 PM

    तृप्ति डिमरी ने राजकुमार राव के साथ किया ऐसा डांस कि लोगों को आ गई 90's की याद

    तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तृप्ति डिमरी लाल खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही राजकुमार राव पीले कुर्ते में नजर आ रहे हैं दोनों ही 90 के स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि दोनों Vicky Vidya ka woh wala Video फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

  • Apr 30, 2024 5:13 PM

    नेटफ्लिक्स पर इतने बजे देख सकते हैं संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’

    1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सीरीज के लिए अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्मी बीट के अनुसार यह सीरीज दोपहर 1.30 बजे के आसपास रिलीज की जाएगी। ऐसे में दर्शकों को अब कल दोपहर का इंतजार है। बता दें कि हीरामंडी के सभी गाने फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसी बीच बीते दिन फिल्म का नया गाना आजादी रिलीज कर दिया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

  • Apr 30, 2024 4:13 PM

    जुलाई में पहले बच्चे को जन्म देने वाली है ऋचा चड्ढा

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी पहली प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। हसीना की डिलिवरी डेट को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऋचा जुलाई के महीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

  • Apr 30, 2024 3:59 PM

    पायल को घर से निकाल सौतन कृतिका ने दिखाई अकड़

    आपको बता दें कि अब अरमान मलिक की दोनों बीवियों का एकवीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान की पहली पत्नी पायल उनकी दूसरी पत्नी कृतिका पर हुकुम चलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि पायल कृतिका के घर आती है और उनसे अपने बच्चों की अच्छे से देखभाल करने को कहती हैं।

  • Apr 30, 2024 3:15 PM

    राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी की पत्नी सोमी को दिया मैसेज

    हाल ही में राखी सावंत अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि रितेश से उनकी फिर बातचीत शुरू हो गई है। इस वीडियो में राखी और रितेश आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ बात करती नजर आ रही हैं। राखी कहती हैं कि आदिल मेरे गहने लेकर भाग गया है। और वह गहने मुझे रितेश ने गिफ्ट किए थे।

  • Apr 30, 2024 3:02 PM

    अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल

    हाथ में नोटबुक लेकर वो स्टाइल से बैठी हुई हैं। बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बजता हुआ नजर आ रहा है। इसके बोले हैं, 'ढाई तीन लाख की तंबाकू..' वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Apr 30, 2024 2:16 PM

    AbRam ने स्टेडियम में खड़े होकर पापा Shah Rukh को लगाई डांट

    अबराम क्रिकेट प्रेमी है और वह अक्सर अपने पिता के साथ आईपीएल मैच देखने जाते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शाहरुख और अबराम की प्यारी नोकझोंक की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में एक्टर मजाक-मस्ती में अबराम की गर्दन पकड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह बात स्टार किड को पसंद नहीं आई और वह कुछ सेकंड के लिए नाराज़ हो गए। उन्होंने शाहरुख का हाथ दूर धकेल दिया और फिर एक्टर अपने बेटे की रिएक्शन पर हंसते हुए नजर आए।

  • Apr 30, 2024 1:43 PM

    अमरजोत के अलावा इस महिला से था चमकीला के एक और बच्चा

    इम्तियाज अली ने बताया कि अमर सिंह चमकीला का गुरमेल से एक बच्चा था, गुरमेल कोई और नहीं बल्कि चमकीला का पहली पत्नी है। इम्तियाज ने बताया, "अमरजोत से एक बच्चा होने के बाद गुरमेल से उनका एक और बच्चा हुआ। इसकी परिस्थिति मुझे चमकीला की बहन ने समझायी है। मेरे पास यह रिकॉर्ड पर है और मैंने इसके बारे में एक सीन भी लिखा था, लेकिन मुझे इसे काटना पड़ा क्योंकि यह पहले से मौजूद सीन्स की तुलना में थोड़ा कम प्रासंगिक था।'' इम्तियाज अली का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोगों का कहना है कि चमकीला की लाइफ काफी अलग थी।

  • Apr 30, 2024 1:05 PM

    ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

    नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर परिवार के साथ की है। तीसरी तस्वीर दोनों के डेटिंग के समय की है। चौथी तस्वीर में वह किसी होटल रूम में लेटे नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऋषि कपूर की अपने साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 4 साल, आपके बिना हमारा जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता।

  • Apr 30, 2024 12:04 PM

    चेष्ठा भगत ने डेटिंग के कुछ हफ्ते बाद निखिल मेहता को भेजा लीगल नोटिस

    टैम्पटेशन आईलैंड खत्म होने के बाद निखिल मेहता और चेष्ठा भगत ने कई इंटरव्यू दिए। तमाम इंटरव्यू के दौरान निखिल मेहता ने बिना डरे चेष्ठा भगत से शादी करने की भी बात की। बता दें कि अपने खुलासे में चेष्ठा भगत ने बताया कि निखिल 5 साल से एक सीरियस रिलेशन में हैं। खुद निखिल मेहता की गर्लफ्रेंड ने उन्हें फोन करके सारी सच्चाई बताई। निखिल मेहता की गर्लफ्रेंड का कहना था कि उन्होंने उनसे सपोर्ट करने की बात की थी क्योंकि वह 2-3 महीने में चेष्ठा संग कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करके उनके पास दोबारा आ जाएंगे।

  • Apr 30, 2024 12:04 PM

    शाहरुख खान को आमिर खान की सीधी चुनौती

    एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में बज है कि सुपरस्टार आमिर खान अपने भांजे इमरान खान की अगली फिल्म 'हैप्पी पटेल' में डॉन का किरदार निभाने वाले हैं। इस बारे में पीपिंगमून ने एक दिलचस्प जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान अपने भांजे इमरान खान को रीलॉन्च करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये आमिर खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म होगी। जिसमें फिल्म स्टार एक 'डॉन' का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि, इमरान खान फिल्म में 'जासूस' की भूमिका में नजर आएंगे। इस खबर के सामने आते ही आमिर खान के फैंस खुशी से झूमने लगे हैं।

  • Apr 30, 2024 12:03 PM

    मोनालिसा के संस्कारी लुक को देख दीवाने हुए फैंस

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने देसी लुक्स से इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सामने आई इन फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा साड़ी लुक बेहद हसीन लग रही हैं। मोनालिसा के इस लुक से लोगों की नजरें नहीं हट रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की फोटोज पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं।

  • Apr 30, 2024 10:54 AM

    राखी सावंत की जिंदगी में वापस लौटे एक्स हसबैंड रितेश!

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटी राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी के साथ विवाद को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं। वहीं, दिलचस्प बात तो हैं कि राखी सावंत का अपने एक्स हसबैंड रितेश के साथ पैचअप हो गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि राखी सावंत और रितेश के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों साथ में नजर आए। वहीं, रितेश ने राखी सावंत की समर्थन किया है और आदिल दुर्रानी के खिलाफ बातें कही हैं। गौरतलब है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी से पहले रितेश के साथ शादी की थी और दोनों के बीच विवाद हो गया था फिर दोनों अलग हो गए थे।

  • Apr 30, 2024 10:11 AM

    'हनुमान' निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म में 'राक्षस' बनेंगे रणवीर सिंह?

    प्रशांत वर्मा अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर मूवी 'हनु-मैन' की वजह से सुर्खियों में है। महज 20 करोड़ रुपये में बनी उनकी इस 250 करोड़ी फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए थे। जिसे लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में काफी चर्चाएं रही थीं। अब वो अपनी अगली फिल्म 'जय हनुमान' को लेकर बिजी हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्देशक ने सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ अपनी एक और अगली फिल्म के लिए कथित तौर पर हाथ मिला लिया है।

  • Apr 30, 2024 10:10 AM

    शाहरुख ने ग्राउंड में 'झूमे जो पठान' पर डांस कर बनाया माहौल

    बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) आईपीएल में खेल रही है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख खान अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। शाहरुख खान अपनी टीम केकेआर के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहते हैं और उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें वह ग्राउंड में नजर आ रहे हैं और उनका बेटा अबराम भी साथ में है। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस किया है। शाहरुख खान के इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X