Bollywood Highlights: आमिर खान की लाडली बेटी की शादी आज, सलमान खान भी करेंगे ये खास काम

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 3 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आमिर खान की बेटी आइरा खान आज यानी 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली है। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आइरा और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्ट्रार मैरिज होगी। रजिस्ट्रार मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें परिवार के तकरीबन 900 लोग शामिल होंगे। वहीं आइरा और नुपुर की बिग फैट इंडियन वेडिंग 4-5 दिन के बाद यानी 8 जनवरी के दिन उदयपुर (राजस्थान) में होगी।

सलमान खान ने आमिर खान की बेटी आइरा खान के लिए बांद्रा स्थित अपने घर पर एक विशेष शादी समारोह की मेजबानी की है और पूरा खान परिवार इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गया है। आमिर खान को अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ टाइगर 3 स्टार के घर पर नजर आते देखा गया और उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। किरण राव भी अपने बेटे आजाद राव खान के साथ पहुंचीं।

LIVE Feed
  • Jan 3, 2024 8:01 PM

    उर्फी जावेद का साल 2024 का सबसे पहला लुक

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के लुक्स को देखने के लिए लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। हसीना ने इस बार अपने नए एक्सपेरिमेंट के लिए कुछ ज्यादा ही वक्त ले लिया। वहीं अब उर्फी को हाल ही में पैपराजी ने एक रोस्तरां के बाहर स्पॉट किया। ये उर्फी का साल 2024 का सबसे पहला लुक है।

  • Jan 3, 2024 7:08 PM

    हिना खान ने अस्पताल से छुट्टी के बाद 2024 की पहली तस्वीरें की शेयर

    तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुई अभिनेत्री हिना खान ने ठीक होने के बाद इस साल की पहली तस्वीरें शेयर की। 28 दिसंबर को हिना ने अपने प्रशंसकों के साथ अस्पताल में भर्ती होने और तेज बुखार से पीड़ित होने की खबर शेयर की थी।

  • Jan 3, 2024 6:27 PM

    पलक तिवारी संग किस बात की लड़ाई कर रहे हैं ओरी, खुद किया खुलासा बताया पूरा सच

    Orry: ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर लाइमलाइट में तो बने ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर ओरी वीडियो और फोटोज शेयर करके फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं। परंतु इस वक्त ओरी बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी संग झगड़े को लेकर खबरों में आ गए हैं। अब ओरी ने खुलासा कर दिया है कि क्यों वह एक्ट्रेस के साथ लड़ाई कर रहे हैं।

    पलक तिवारी संग किस बात की लड़ाई कर रहे हैं ओरी, खुद किया खुलासा बताया पूरा सच
  • Jan 3, 2024 5:49 PM

    "'ओरी कल्चर' खतरनाक है इससे जरा..." बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस बयान से सोशल मीडिया पर दिखा बवाल

    सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी तो हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं परंतु इस बार ओरी का कल्चर सुर्खियों में आ गया है। ओरी के कल्चर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बड़ा बयान दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ओरी और बॉलीवुड के स्टार किड्स की पार्टी कल्चर के बारे में बात करते हुए लिखा,- "यह ओरी कल्चर काफी खतरनाक है। लोग पैसे खर्च करके बड़ी पार्टियों में शामिल होते हैं। इन पार्टियों में शामिल होना आज स्टेटस सिंबल बन चूका है। बॉलीवुड के सितारे ये भूल चुके हैं कि वे खुद में एक ब्रांड हैं। उन्हें किसी और ब्रांड के बैग या कपड़े दिखा कर लाइमलाइट लेने की जरुरत नहीं है।"

  • Jan 3, 2024 5:05 PM

    पापा शाहरुख के शुरुआती संघर्ष पर Aryan Khan बनाएंगे सीरीज, पर्दे पर दिखेंगी किंग खान की कहानी!

    Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने एक नहीं बल्कि तीन तीन सुपरहिट फिल्में देकर फैंस को खुश कर दिया है। इसी बीच किंग खान की बेटी सुहाना ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया। अब खबर है कि एक्टर के बेटे आर्यन भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। आर्यन एक सीरीज से अपना करियर शुरु कर रहे हैं। अब हाल ही में ये भी खुलासा हो चुका है कि आर्यन की ये सीरीज किसी और की जिंदगी पर नहीं, बल्कि उनके पिता के ही शुरुआती संघर्ष पर आधारित है, जो किंग खान की जिंदगी के कुछ और पहलुओं को दुनिया के सामने रखेगी।

    पापा शाहरुख के शुरुआती संघर्ष पर Aryan Khan बनाएंगे सीरीज, पर्दे पर दिखेंगी किंग खान की कहानी!
  • Jan 3, 2024 4:39 PM

    ब्लैक पैंथर स्टार कैरी बर्नन्स हादसे में बुरी तरह घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

    ब्लैक पैंथर स्टार और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस का नए साल के मौके पर एक्सीडेंट हो गया। अभिनेत्री की मां ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। कैरी बर्नांस न्यूयॉर्क में बीते सोमवार (एक जनवरी 2024) को हिट एंड रन एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई हैं। हादसे में उनके कई फ्रैक्चर हुए हैं। साथ ही दांत टूट गए हैं। वे अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।

  • Jan 3, 2024 4:21 PM

    तृषा कृष्णन के हाथ से फिसली Salman Khan की फिल्म 'द बुल', इस बोल्ड तेलुगु एक्ट्रेस ने मारी बाजी?

    द बुल एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सलमान खान सीरियस हैं क्योंकि ये 2025 में उनकी ईद रिलीज होने वाली है। द बुल में सलमान खान के साथ फीमेल लीड में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में तृषा कृष्णन को तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने रिप्लेस किया है यानी द बुल में सलमान खान और सामंथा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिल सकती है।

  • Jan 3, 2024 3:55 PM

    Seema Haider ने मुसलमानों को लेकर कह डाली ये बात?

    सीमा कह रही हैं, ''मुसलमानों तुमको कैसे पता है कि सिर्फ तुम ही जन्नत में जाओगे। ऐसा नहीं कहते। तुम लोगों के दिमाग में बस एक ही बात है कि हिंदू जहन्नुम में जाते हैं, मुसलमान जन्नत में जाते हैं, ये बात अपने दिमाग से निकाल दो। अच्छा इंसान जन्नत में जाता है। जो इंसान अच्छा होता है, हिंदू मुसलमान नहीं होता अच्छा होता, वो जन्नत में जाता है।''

  • Jan 3, 2024 3:34 PM

    अरहान को डेट कर रहीं हैं राशा थडानी?

    सोशल मीडिया पर हर दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो आया है, ये वीडियो अरहान खान और राशा थंडानी का है। तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर बातें करना शुरु कर दी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अरहान और राशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

  • Jan 3, 2024 2:53 PM

    दिवंगत बॉयफ्रेंड की यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहीं Shehnaaz Gill

    शहनाज और गुरु की केमिस्ट्री ऑनलाइन काफी हलचल मचा रही है और यह नया एल्बम सनराइज उनकी एकतरफा प्रेम कहानी के बारे में है। लेकिन जब वे गाने की शूटिंग कर रहे थे, सना और गुरु अच्छे दोस्त बन गए और उनकी आउटिंग अक्सर सुर्खियां बनती थीं। शहनाज की पोस्ट में लिखा है, "यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह एक खूबसूरत एहसास है जिसे हम एक साथ संजोते हैं। हमें एक साथ प्यार करने के लिए आप सभी को धन्यवाद... मूनराइज के बाद, हमेशा सनराइज होता है! पूरा वीडियो 8 जनवरी 2024 को...नया साल मुबारक हो।"

  • Jan 3, 2024 2:33 PM

    हार्ट अटैक के बाद 'क्लीनिकली डेड' हो चुके थे श्रेयस तलपड़े

    श्रेयस तलपड़े ने आगे बताया कि उनकी पत्नी दीप्ति मेरे पहुंचते ही अस्पताल लेकर भागी। इस दौरान अभिनेता को लग रहा था कि सबकुछ सुन्न हो चुका है। एक्टर ने कहा, मुझे ऐसा महसूस हुआ कि कुछ लोग हमारे बचाव में आए और मुझे अंदर ले गए। डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, बिजली का झटका दिया, इस तरह उन्होंने फिर से जिंदा किया। एक्टर का ये खुलासा काफी चौकाने वाला है। क्योंकि इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

  • Jan 3, 2024 2:02 PM

    नुपूर शिखरे इस लुक में आए नजर

    आमिर खान के होने वाले दामाद नुपूर शिखरे का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बेहद सिंपल नजर आ रहे हैं। आज ही वो दुल्हा बनने वाले हैं। आयरा खान भी लगातार चर्चा में हैं और दोनों के फंक्शन्स हो रहे हैं। आज इनको शादी के जोड़े में देखा जाएगा।

  • Jan 3, 2024 1:26 PM

    पार्लर के बाहर दिखीं आयरा खान

    आमिर खान की बेटी आयरा खान आज शादी करने वाली है। उनका एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो पार्लर के बाहर खड़े होकर पोज दे रही हैं। ऐसे में एक महिला गलती से उनसे टकरा जाती है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आज वो नुपूर शिखरे की पत्नी बनेंगी।

  • Jan 3, 2024 12:59 PM

    मरे हुए बॉयफ्रेंड की यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहीं शहनाज, इस सिंगर के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

    Shehnaaz Gill Relationship: शहनाज गिल ने हाल ही में बॉलीवुड के सबसे चहेते गायक गुरु रंधावा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, लेकिन जो चीज ध्यान खींच रही है वह तस्वीर का कैप्शन है और कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक्ट्रेस द्वारा सिंगर के साथ रिश्ते में होने का एक संकेत है।

    मरे हुए बॉयफ्रेंड की यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहीं शहनाज, इस सिंगर के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो
  • Jan 3, 2024 12:21 PM

    भारतीय इतिहास की सबसे महंगी मूवी होगी महेश बाबू-एसएस राजामौली की फिल्म

    साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर काफी बज है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार महेश बाबू और निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' को मेकर्स विशाल बजट में बनाने वाले हैं। मूवी को मेकर्स 1000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाने वाले हैं। इसके साथ ही ये भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है।

  • Jan 3, 2024 12:20 PM

    आमिर खान ने रखी नो-गिफ्ट पॉलिसी, मेहमानों को दिया डोनेशन का विकल्प

    आइरा खान की शादी को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी बेटी आइरा खान की शादी में आमिर खान ने नो-गिफ्ट पॉलिसी का चुनाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने अपनी बेटी आइरा खान की शादी के लिए मेहमानों से गिफ्ट्स न देने की अपील की है। यही नहीं, सुनने में आया है कि आमिर खान की बेटी आइरा चाहती हैं कि लोग उन्हें शादी में गिफ्ट्स देने के बजाए उनके एनजीओ में दान करें।

  • Jan 3, 2024 12:16 PM

    पैसे देकर अपने फिल्मों की झूठी तारीफें करवाते हैं Karan Johar, पीआर को भी खिलाते हैं मोटा पैसा

    Karan Johar Revealation: करण जौहर ने हाल ही में फिल्म बिजनेस की बदलती रणनीतियों के बारे में बात की और कहा कि फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की तारीफ करने के लिए अपने पीआर को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर भेजते हैं। करण ने कहा कि फिल्मों का पॉजिटिव रिव्यू हिट की धारणा के लिए बनाई जाती है।

    पैसे देकर अपने फिल्मों की झूठी तारीफें करवाते हैं Karan Johar, पीआर को भी खिलाते हैं मोटा पैसा
  • Jan 3, 2024 11:37 AM

    सालार के साथ 'डंकी' के क्लैश के बारे में राजकुमार हिरानी ने कही ये बात

    शाहरुख खान की डंकी को प्रभास की सालार से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस टकराव के बारे में खुलकर बात की और डीएनए को बताया, "मुझे यकीन है कि किसी स्तर पर यह दोनों फिल्मों को प्रभावित करता है। टकराव में, व्यवसाय प्रभावित होता है। "क्लैश होंगे। कभी बड़ी फिल्में क्लैश होंगी तो कभी छोटी। इस तरह की सभी चीजें होती रहेंगी। इससे कोई बच नहीं सकता।"

  • Jan 3, 2024 11:34 AM

    200 करोड़ के क्लब में डंकी ने मारी एंट्री

    नए साल के जश्न के दौरान अच्छी कमाई करने वाली शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर डंकी अब 13 दिनों में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने में कामयाब रही है। Sacnilk में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, डंकी ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब तक 200.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

  • Jan 3, 2024 11:32 AM

    नुपुर शिखरे ने शादी से पहले अपनी दुल्हन आइरा खान के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की

    आमिर खान की बेटी इरा खान आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, उनके मंगेतर नूपुर शिखारे ने दुल्हन के लिए उनके विवाह पूर्व उत्सव की एक झलक दिखाने के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा और लिखा, "आपके मंगेतर होने का एक और दिन @खान। इरा. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं"

  • Jan 3, 2024 10:21 AM

    अनुराग ने रोते हुए बिग बॉस पर लगाए इल्जाम, कहा-'मुझे नीचा दिखाने के लिए पूरी टास्क रखा था, जिसमें...'

    Anurag Dobhal Shocking Revelation: एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन के बाद यूके07 राइडर ने सोमवार को बिग बॉस 17 के घर को अलविदा कह दिया। साल के पहले दिन, निर्माताओं ने तीन पूर्व कप्तानों- ऑरा, मुनव्वर फारुकी और ईशा मालवीया को एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहकर एक बड़ा मोड़ पेश किया, जो बेदखल होने के योग्य था।

    अनुराग ने रोते हुए बिग बॉस पर लगाए इल्जाम, कहा-'मुझे नीचा दिखाने के लिए पूरी टास्क रखा था, जिसमें...'
  • Jan 3, 2024 10:19 AM

    शा के साथ मिलकर समर्थ ने पार की सारी हदें, बदले में अभिषेक ने किया ऐसा काम कि हो सकते हैं बाहर

    नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक कुमार की पूर्व प्रेमिका ईशा मालविया और उनके वर्तमान प्रेमी समर्थ जुरेल के साथ एक और बुरी लड़ाई हुई थी। अभिषेक तब भड़क गए जब ईशा ने उनके कुछ पर्सनल मुद्दों पर उनका मजाक उड़ाया। इसके तुरंत बाद, समर्थ भी अभिषेक का मजाक उड़ाने लगा।

    शा के साथ मिलकर समर्थ ने पार की सारी हदें, बदले में अभिषेक ने किया ऐसा काम कि हो सकते हैं बाहर
  • Jan 3, 2024 10:17 AM

    ति के तानों से तंग आई अंकिता, कहा- 'बाहर जाने के बाद फैसला लूंगी', विक्की ने भी कह दी ये बात

    कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन एक कपल जो हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है, वो है विक्की और अंकिता। लोगों को पहले लगता था कि ये कपल काफी प्यार में है लेकिन 'बिग बॉस' में आकर इस कपल की सच्चाई सबके सामने आ गई है। हालिया एपिसोड में एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच एक और बड़ी लड़ाई हुई।

    ति के तानों से तंग आई अंकिता, कहा- 'बाहर जाने के बाद फैसला लूंगी', विक्की ने भी कह दी ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X