Bollywood Highlights: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाई 12th फेल, मुनव्वर के नाम हुई बिग बॉस की ट्रॉफी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बीती रात 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस दौरान पांच कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला था। कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में 19 कंटेस्टेंट्स में से एक मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली है। 'लॉक अप' का पहला सीजन अपने नाम करने वाले मुनव्वर ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 रविवार रात को हुआ और सबसे बड़े विजेता '12वीं फेल' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टीम रही। इस साल गुजरात में हुए फिल्मफेयर अवार्ड्स में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला। इस बीच, 'एनिमल' में रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। रणबीर से शादी करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट भी ब्लैक लेडी की ट्रॉफी अपने साथ ले गईं।

LIVE Feed
  • Jan 29, 2024 7:53 PM

    ट्रॉफी लेकर डोंगरी पहुंचे मुनव्वर, सड़कों पर प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

    रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 17' जीतने वाले कॉमेडियन-संगीतकार मुनव्वर फारुकी ट्रॉफी लेकर जब अपने निवास स्थान मुंबई के डोंगरी इलाके में पहुंचे तो उनके चाहने वालों की भीड़़ उमड़ पड़ी। मुनव्वर फारुकी के डोंगरी पहुंचने के एक वीडियो में उन्हें कार से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए दिखाया गया है। वह कार से बाहर आए और अपने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया। वह ऑफ व्हाइट जैकेट और ब्लैक जींस पहने नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर अपने सभी शुभचिंतकों को उन पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया।

  • Jan 29, 2024 7:13 PM

    'बिग बॉस 17' एक यादगार यात्रा, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा : अंकिता लोखंडे

    'बिग बॉस-17' में शीर्ष 5 तक जगह बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शो में अपनी यात्रा के बारे में बात की और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी धन्यवाद दिया। ग्रैंड फिनाले में बाहर होने वाली दूसरी प्रतियोगी अंकिता ने फिनाले के एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर ग्रैंड फिनाले से कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की।

  • Jan 29, 2024 6:41 PM

    मैं अब और मजबूत होकर सामने आया हूं : अभिषेक कुमार

    बिग बॉस 17' में सबसे भावुक लोगों में से एक अभिषेक कुमार ने ग्रैंड फिनाले में टॉप 2 तक जगह बनाई। टीवी अभिनेता ने गुस्से, दुख और खुशी की अपनी सभी भावनाओं को राष्ट्रीय टीवी पर प्रदर्शित किया। हालांकि, उनकी सभी भावनाओं का ट्रिगर प्वाइंट उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री ईशा मालविया थीं, जिन्होंने शो में बार-बार दावा किया था कि वह महिलाओं को पीटने वाले और आक्रामक व्यक्ति थे। अभिषेक ने यह बात जोर-शोर से कही थी कि उन्हें अपनी पुरानी लत से उबरने में काफी समय लगा और यहां तक कि उन्होंने मदद भी मांगी जिसके लिए शो में ईशा और उनके वर्तमान प्रेमी समर्थ जुरेल ने उनका मजाक भी उड़ाया था।

  • Jan 29, 2024 6:24 PM

    रणबीर, आलिया ने 'जमाल कुडु' पर किया हुकस्टेप

    स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' के ट्रैक 'जमाल कुडु' पर डांस करते देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर और आलिया एक अवॉर्ड शो में शामिल होते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दोनों 'जमाल कुडु' पर बॉबी देओल के डांस मूव्स को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। गाने पर डांस करते समय दोनों ने अपने सिर पर एक गिलास रखा हुआ था। रणबीर ने डांस का समापन आलिया के गाल पर किस के साथ किया।

  • Jan 29, 2024 5:27 PM

    अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर ने लोलापालूजा में स्टिंग के संगीत प्रदर्शन का लिया आनंद

    मुंबई में बॉलीवुड जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को संगीत समारोह लोलापालूजा इंडिया में प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार गॉर्डन मैथ्यू थॉमस सुमनेर के प्रदर्शन का आनंद लेते देखा गया। इन्‍हें उनके स्टेज नाम 'स्टिंग' के रूप में भी जाना जाता है। स्टिंग मुंबई में महालक्ष्मी रेस कोर्स में बहु-शैली संगीत समारोह लोलापालूजा इंडिया के दूसरे संस्करण के समापन कार्यक्रम के रूप में मंच पर आए।

  • Jan 29, 2024 4:48 PM

    आकांक्षा पुरी ने बिकिनी में काटा बवाल

    आकांक्षा पुरी भले ही किसी फिल्म का हिस्सा ना बनी हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो बवाल काटती रहती हैं। इस वक्त उनका एक पोस्ट सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप उनका अंदाज देखकर हैरान होने वाले हैं। सिर्फ ब्रा और पैंटी में आकांक्षा पुरी ने पूल की सीढ़ियों में खड़े होकर तापमान में इजाफा किया है।

    आकांक्षा पुरी ने बिकिनी में काटा बवाल
  • Jan 29, 2024 4:19 PM

    100 करोड़ क्लब में पहुंची ऋतिक रोशन की फिल्म

    गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को इसने 39.50 करोड़ की कमाई की थी, शनिवार को 27.50 और रविवार 28 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म ने शतक मार दिया है।

  • Jan 29, 2024 4:00 PM

    Kartik Aryan को देखते ही बेकाबू हुए लोग

    जैसे ही कार्तिक आर्यन कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फैंस का स्वागत किया। लेकिन अति उत्साही फैंस ने भी कुछ ऐसा किया कि खुद एक्टर हैरान रह गए। कार्तिक आर्यन जब हाथ मिलाने के लिए फैंस के पास जा रहे थे तो भीड़ ने बैरिकेड तोड़कर उनका स्वागत करने की कोशिश की और बैरिकेडिंग वहीं पर गिर गई। ये देखकर कार्तिक आर्यन स्तब्ध रह गए और उन्हें समय रहते बचा लिया गया।

  • Jan 29, 2024 3:12 PM

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 'जमाल कुडू' पर किया डांस

    वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर ने अपने सिर पर गिलास रखा हुआ है और आलिया के साथ मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का डांस मुख्य आकर्षण में से एक था।

  • Jan 29, 2024 2:39 PM

    Vicky Jain ने फेमस होते ही छोड़ा पत्नी अंकिता लोखंडे का साथ?

    बॉलीवुड बबल ने कहा है कि, विक्की बिग बॉस ओटीटी 3 करने के लिए तैयार हो गए लेकिन क्या वह फिर से अपनी पत्नी के साथ आएंगे? रिपोर्ट में बताया गया है कि, ''विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के बिना अकेले घर में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

  • Jan 29, 2024 2:10 PM

    रेड हॉट मनारा चोपड़ा का वीडियो बेडरूम से हुआ वायरल

    मनारा काफी बोल्ड हैं और इसको लेकर बार सोशल मीडिया पर वो धमाका कर चुकी हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनारा के अलग अलग लुक्स सामने आ रहे हैं।

    रेड हॉट मनारा चोपड़ा का वीडियो बेडरूम से हुआ वायरल
  • Jan 29, 2024 1:18 PM

    मुनव्वर के विजेता बनते ही एक्स गर्लफ्रेंड आएशा ने कही ऐसी बात?

    पैप्स ने पूछा, मुनव्वर तो विनर हो गए? इसपर आएशा ने कहा, ''हैप्पी यार.. जनता का वोट है, कोई भी जीते मैं इसके लिए खुश हूं।'' अभिषेक को लेकर सवाल पूछे जाने पर आएशा ने कहा, ''जाहिर है कि मुझे अफसोस हुआ, मैं चाहती थी वो जीते। लेकिन जो डिजर्विंग था, जनता उसी को जिताएगी।''

  • Jan 29, 2024 12:50 PM

    Bigg Boss Kannada 10 के विनर बनते ही लखपति हुए कार्तिक महेश

    किच्चा सुदीप द्वारा होस्ट किया गया 'बिग बॉस कन्नड़ 10' विनर कार्तिक महेश बने हैं। सबसे अधिक वोटों के साथ कार्तिक महेश ने बीबी कन्नड़ 10 की ट्रॉफी जीत ली। विनर के रूप में देख उन्हें उनके फैंस बहुत खुश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कार्तिक को 'बिग बॉस कन्नड़ 10' की ट्रॉफी और प्राइज मनी के साथ-साथ कुछ कीमती चीजें भी दी गई है, जिसके वे हकदार थे।

  • Jan 29, 2024 12:43 PM

    अंकिता लोखंडे की हार पर फूटा विक्की जैन की भाभी का गुस्सा

    अंकिता लोखंडे की जेठानी ने अपना रिएक्शन जरूर दिया। उन्होंने घर जाने से पहले पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह काफी ज्यादा हैरान हैं। विक्की जैन की भाभी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, 'मुझे अभी भी लग रहा है कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता को ही रहना चाहिए थे। मुझे ये लगा था कि फर्स्ट और सेकंड अंकिता ही आएंगी, लेकिन यह बहुत गलत हुआ है।'

  • Jan 29, 2024 11:58 AM

    रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का 69वां सीजन रविवार को गुजरात के गांधीनगर में हुआ। बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समारोह में छाए रहे क्योंकि उन्होंने पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए शीर्ष सम्मान हासिल किया। कपूर को संदीप रेड्डी वांगा की विवादास्पद एनिमल में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि आलिया को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

  • Jan 29, 2024 11:57 AM

    100 करोड़ के पार गई 'फाइटर' की कमाई

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एरियल एक्शन ड्रामा फाइटर ने चौथे दिन, रविवार को भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ही धूम मचा दी है। Sacnilk.com के अनुसार, फाइटर ने अपनी रिलीज़ के चार दिनों के भीतर भारत में अनुमानित ₹118 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिका में हैं। फाइटर में सभी कलाकार भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की भूमिका निभाते हैं, जो पुलवामा हमले के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • Jan 29, 2024 11:55 AM

    कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैंस ने तोड़ डाला बैरिकेड

    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के दौरान एक बड़ा हदसा होने से बच गया। कार्तिक आर्यन के फैंस ने उनसे मिलने के लिए बैरिकेड तोड़ डाला। इस हादसे में एक्टर एकदम सेफ हैं, लेकिन कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

  • Jan 29, 2024 9:29 AM

    रेड कारपेट पर आलिया भट्ट ने साड़ी में ढाया कहर

    बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में ग्रैंड एंट्री मारी है। अदाकारा आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में धमाकेदार एंट्री मारी है। आलिया भट्ट ने बेहद यूनिक साड़ी में पहुंचकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद फ्रेश नजर आईं।

  • Jan 29, 2024 9:27 AM

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग किया 'जमाल कुडू'

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 शो से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस देखते ही रह गए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस इवेंट में एकदम अलग अंदाज में दिखे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस अलग अंदाज वाले वीडियो ने सबको हैरान कर दिया।

  • Jan 29, 2024 9:26 AM

    मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर

    कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है और इससे पहले विनर के नाम का खुलासा भी हो गया है। इस सीजन के टॉप पांच में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ने जगह बनाई थी, लेकिन फिनाले में एक एक करके चार कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया। बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने सबको पछाड़कर हासिल कर ली है। लॉकअप सीजन 1 के बाद मुनव्वर फारूकी बिग बॉस के 17वें सीजन के विनर बन गए हैं। मुनव्वर फारूकी ने ग्रैंड फिनाले में अभिषेक कुमार को मात दी और ट्रॉफी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X