..................... bollywood news in hindi live updates 28 July Ranbir Kapoor adjusting with alia Bad Newz BO Collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: आलिया संग एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे रणबीर, बैड न्यूज 50 करोड़ के करीब

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 July: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर कपूर हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'शादी के बाद कई चीजों में खुद को बदलना पड़ता है। आपको अपनी पर्सनैलिटी को छोड़ना पड़ता है। मैं और आलिया एक दूसरे के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, ताकि हम साथ रहने के लिए पूरी तरह से काबिल बन सकें। शादी में रहने के लिए आपको खुद को एडजस्ट करना ही पड़ता है। आलिया भी इस चीज को कर रही हैं। किसी भी शादी में आपसी खुशी के लिए समझौता जरूरी है। जरूरी नहीं है कि दो लोग एक-दूसरे को वैसे ही पसंद करें, जैसे वो हैं।'

आनंद तिवारी की डायरेक्टेड और विक्की कौशल, तृ्प्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर बैड न्यूज़ ने दूसरे शनिवार को 3.10 करोड़ रुपये कमाकर 65 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ दिखाई है। इस तरह फिल्म की 9 दिन की कमाई 47.85 करोड़ हो गई और 10वें दिन यह 50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। बैड न्यूज़ अब 60 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने का गोल रख सकती है और यह एक अच्छा रिजल्ट है।

LIVE Feed
  • Jul 28, 2024 5:16 PM

    मीडिया के सवालों को सुन सन्न रह गए अरमान मलिक, सच्चाई जान फूट-फूटकर रोने लगीं कृतिका

    फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में मीडिया कर्मियों ने एंट्री ली है। मीडिया ने घर वालों से दो टूक सवाल किए। कभी उनकी जर्नी के बारे में पूछा तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ पर निशाना साधा। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ही बिग बॉस के घर में आए थे। बिग बॉस जर्नी के दौरान भी उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चाओं में भी रही है। वहीं मीडिया ने अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ पर भी सवाल किए हैं। जिसे सुन कृतिका मलिक रोने लगीं।

  • Jul 28, 2024 5:14 PM

    Urvashi Rautela को हुआ पछतावा, बोलीं- कभी भी किसी लड़की के साथ...

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को देखते ही उनसे कई सवाल किए। वहीं अपना जवाब देते हुए उर्वशी कहती हैं कि जो बाथरूम वीडियो वायरल हुआ था उसे देखकर मैं बहुत अपसेट हो गई थी। लेकिन वह वीडियो कोई पर्सनल वीडियो नहीं है। वह एक फिल्म का सीन था जो लीक हुआ था।इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि क्या कभी सच में आपके साथ ऐसा हुआ है या किसी ने आपको ब्लैकमेल किया हो या कुछ। इसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि नहीं ऐसा नहीं और मुझे लगता है कि ऐसा कभी भी किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए।

    Urvashi Rautela को हुआ पछतावा, बोलीं- कभी भी किसी लड़की के साथ...
  • Jul 28, 2024 11:17 AM

    जुनैद खान की फिल्म की सक्सेस पर होगी पार्टी

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी पर रिलीज हुई और इसके अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब खबर आ रही है कि जुनैद खान की डेब्यू फिल्म की सफलता को लेकर उनके पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता ने एक सक्सेस पार्टी देने का फैसला किया है।

  • Jul 28, 2024 11:16 AM

    फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' को लेकर कार्तिक आर्यन एक्साइटेड

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद किया गय था। फिल्म में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन फिल्म के सीक्वल 'पति पत्नी और वो 2' के लिए एक्साइटेड हैं और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को डेट भी दे दी है।

  • Jul 28, 2024 11:16 AM

    हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी

    फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आ रहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने कहा है कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देने का प्लान कर रही हैं। तृप्ति डिमरी का कहना है कि अगर हॉलीवुड में उन्हें छोटा सा भी रोल मिलता है तो उनके लिए मददगार साबित होगा।

  • Jul 28, 2024 11:15 AM

    फिल्म 'खेल खेल में' के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

    अक्षय कुमार की साल 2024 की तीसरी फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान 3.8 मिनट का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X