Bollywood Hindi News Live: करीना कपूर की बुक पर बवाल, कंगना ने फिर बॉलीवुड के लोगों को लिया आड़े हाथ

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने आखिरकार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा मई में उन्हें जारी किए गए कानूनी नोटिस का जवाब दिया, जो एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथनी द्वारा उनकी बुक 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल' की बिक्री पर बैन लगाने की मांग करने वाली अपील पर जारी किया गया था।

एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने जवाब में उस पेटिशन पर आपत्ति जताई, जिसमें उनकी बुक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई थी, क्योंकि बुक का टाइटल एक समुदाय की "धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है"। एक्ट्रेस ने वकीलों दिव्या कृष्ण बिलैया और निखिल भट्ट के माध्यम से अपने जवाब में कहा कि उनका किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया द्वारा तय की है।

मैशेबल इंडिया के साथ द बॉम्बे जर्नी के नए एपिसोड में, कंगना ने कहा, "बॉलीवुड एक निराशाजनक जगह है। इनका कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि वे दूसरे टैलेंटेड लोगों से जलते हैं। अगर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो हुनरमंद और टैलेंटेड है, तो वे उसके पीछे पड़ जाएंगे और उसे खत्म कर देंगे, या उसका करियर खराब कर देंगे या उसको बायकॉट कर देंगे।"

LIVE Feed
  • Aug 28, 2024 7:02 PM

    ऑरी ने उठाया चहल को गोदी, वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी

    हाल ही में एक वीडियो विरल भियानी के इंस्टा हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑरी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को गोदी उठाते नजर आ रहे हैं। चहल लगभग गिरने ही वाले होते हैं, लेकिन फिर ऑरी उन्हें संभाल लेते हैं। इस फनी वीडियो को देख लोग को अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं।

  • Aug 28, 2024 5:34 PM

    गोवा में चिल कर रही हैं पलक तिवारी, शेयर कीं वेकेशन फोटोज

    पलक तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी गोवा में वेकेशन मना रही हैं। कभी वह पूल में नहाती नजर आ रही हैं तो कभी वह दोस्तों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं।

  • Aug 28, 2024 4:44 PM

    पत्नी अनुष्का का शॉपिंग बैग पकड़े पीछे-पीछे चलते नजर आए विराट कोहली, VIDEO VIRAL

    जैसा की सभी को पता है कि विराट और अनुष्का अब लंदन में रह रहे हैं। वहीं हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का के शॉपिंग बैग पकड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मी़डिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Aug 28, 2024 3:47 PM

    Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगे Stree 2 के सरकटा ? नए सीजन में मचेगा धमाल

    हाल ही में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक सुनील कुमार को बिग बॉस सीजन 18 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। पिंकविला से बातचीत को दौरान जब सुनील से पूछा गया कि वह फिल्में करेंगे या फिर बिग बॉस किसमें उन्हें ज्यादा दिलचस्पी रहेगी। इस दौरान सुनील बिग बॉस से आए फोन का जिक्र करते हैं। सुनील कहते हैं कि मुझे बिग बॉस की तरफ से फोन आया था वह मुझे अक्टूबर में शो ज्वाइन करने के लिए कह रहे हैं।

  • Aug 28, 2024 2:51 PM

    मशहूर एक्टर पर रेप का केस दर्ज, हेमा कमेटी की रिपोर्ट्स के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मचा है बवाल!

    ये कोई नहीं बल्कि मलयालम अभिनेता और एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के पूर्व महासचिव सिद्दीकी हैं। उनपर आरोप है कि साल 2016 में तिरुवनंतपुरम के एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार किया था और इसको लेकर तिरुवनंतपुरम में संग्रहालय एफआईआर दर्ज की है।

  • Aug 28, 2024 2:25 PM

    Priyanka Chopra के भाई Siddharth जिनकी एक नहीं बल्कि दो बार टूटी सगाई, रिश्ता तोड़ने के बाद दिए थे ऐसे बहाने

    सिद्धार्थ चोपड़ा के पर्सनल रिलेशनशिप की बात करें तो साल 2014 में सिद्धार्थ का रोका उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड कनिका माथुर के साथ हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी फरवरी 2015 में गोवा में होने वाली थी, लेकिन अचानक इसे कैंसिल कर दिया गया।

  • Aug 28, 2024 1:19 PM

    Delhi Metro- चलती मेट्रो में जमकर हुई हाथापाई, बीच बचाव करने पहुंचे लोग तो हुआ ये हाल?

    Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो से वीडियोज सामने आकर आग की तरह वायरल होते हैँ। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो आदमी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैँ। ऐसा लग रहा है कि ये मेट्रो नहीं बल्कि कोई अखाड़ा है। खबरें सामने आईं हैं कि ये लड़ाई एक सीट को लेकर हुई थी। दोनों शख्स एक सीट चाहते थे और इसको लेकर भिड़ंत हो गई।

  • Aug 28, 2024 12:30 PM

    Viral Video- 'नमाज' और 'कुरान' को लेकर ये क्या बोल गईं नोरा फतेही?

    इंरव्यूवर ने पूछा था कि क्या नमाज में जप किया जाता है? इसपर नोरा फतेही ने कहा, ''नहीं इसमें जप नहीं किया जाता है। इसमें याद किया जाता है और शहादा किया जाता है। इस शहादा का मतलब होता है कि सिर्फ एक अल्लाह है। इसके बाद हम कुरान की आयतें पढ़ते हैं। कुछ स्पेशल आयतें भी हैं जो कि हम नमाज की शुरुआत में कहते हैं जैसे सूरह फ़ातिहा.. जिसके साथ हम नमाज की शुरुआत करते हैं। सभी मुस्लिम इसके साथ ही नमाज की शुरुआत करते हैं और सुरह का मतलब पूरा चैप्टर होता है।'' इसके बाद इंटरव्यूवर ने पूछा, क्या ये एक कविता की तरह है? इसपर नोरा ने जवाब दिया कि, हां, ''ये एक कविता की तरह है।'' इस बात को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

  • Aug 28, 2024 11:27 AM

    Call Me Bae से करियर की शुरुआत करने जा रही है य एक्ट्रेस?

    बहु-प्रतिभाशाली गायिका और अब जल्द ही एक अभिनेत्री बनने वाली लिसा मिश्रा, धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा उनकी शाखा धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित आगामी वेब सिरीज़ "कॉल मी बे" में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

    Call Me Bae से करियर की शुरुआत करने जा रही है य एक्ट्रेस?
  • Aug 28, 2024 8:38 AM

    आनंद एल राय ने 'तनु वेड्स मनु 3' पर दिया अपडेट

    डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर अपडेट दिया है। आनंद एल राय ने कहा है कि वह इस पर काम कर रहे हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी तैयार होते ही वह फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

  • Aug 28, 2024 8:38 AM

    हंसल मेहता ने पूरी की सीरीज 'गांधी' की शूटिंग

    डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'गांधी' की शूटिंग पूरी कर ली है। हंसल मेहता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' में प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

  • Aug 28, 2024 8:38 AM

    एमसी स्टैन का हुआ ब्रेकअप

    मशहूर रैपर और 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इस खबर से एमसी स्टैन के तमाम चाहने वाले फैंस निराश हो गए हैं।

  • Aug 28, 2024 8:32 AM

    फिल्म 'रहना तेरे दिल में' फिर होगी रिलीज

    आर माधवन, सैफ अली खान और दीया मिर्जा की फिल्म 'रहना तेरे दिल में' साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब 23 साल बाद ये एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

  • Aug 28, 2024 8:31 AM

    वेब सीरीज 'कोहरा 2' का हुआ अनाउंसमेंट

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'कोहरा' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब नेटफ्लिक्स इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट 'कोहरा 2' का अनाउंस कर दिया गया है। हालांकि, अभी कोहरा 2' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

  • Aug 28, 2024 8:29 AM

    वेब सीरीज 'कॉल मे बी' का गाना 'वेख सोनिया' हुआ रिलीज

    अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मे बी' 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। अब अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मे बी' का गाना 'वेख सोनिया' रिलीज कर दिया गया है।

  • Aug 28, 2024 8:28 AM

    फिल्म 'युध्रा' के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट

    सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर 29 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X