..................... bollywood news in hindi live updates 27 August aamir khan third marriage Aniruddhacharya bigg boss - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, बिग बॉस में क्यों नहीं जा रहे अनिरुद्धाचार्य

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

इंडस्ट्री के स्टार आमिर खान की दो शादी हुईं और दोनों पत्नियों से तलाक हो गाय। अब एक बार फिर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर बातें हो रही हैं। दरअसल, रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया। इस पर आमिर खान ने कहा, 'मैं 59 साल का हूं। मुझे नहीं लगता मैं फिर से शादी करुंगा। मुश्किल लग रहा है मुझे। इस समय मेरी जिंदगी में इतने रिश्ते हैं। मैं फिर से अपनी फैमिली के कनेक्ट हुआ हूं। मेरे पास बच्चे हैं, भाई और बहन हैं। मेरे पास बच्चे हैं, भाई और बहन हैं। मैं अपनी करीबी लोगों संग खुश हूं। बेहतर व्यक्ति बनने की तरफ काम कर रहा हूं।'

क्यों बिग बॉस 18 में नहीं जा रहे अनिरुद्धाचार्य

अनिरुद्धाचार्य जी ने कथा वाचन के दौरान बताया, "बिग बॉस में मुझे बुलाया, कि गुरुजी आप आइए । करोड़ों रुपये का ऑफर है। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया, मैंने स्वीकार नहीं किया। क्योंकि वह मेरी संस्कृति और संस्कारों से मैच नहीं कर रहा। पैसा मायने नहीं रखता, मेरे संस्कार मायने रखते हैं। मैंने कहा कि वो जो बिग बॉस है, प्रोग्राम है, वहां पर गाली-गलौच वाले लोग रहते हैं। वो संस्कारी लोग नहीं होते। इसलिए मेरा वहां जाना सही नहीं होगा। इसलिए मैंने उस ऑफर को ठुकरा दिया । "

LIVE Feed
  • Aug 27, 2024 8:47 PM

    राजकुमार राव बने 'राजकुमारी', शेयर की स्त्री 2 के सेट से अनसीन तस्वीर

    बता दें कि स्त्री 2 के कई ऐसे सीन्स थे जो बाद में हटा दिए गए थे, लेकिन फिल्म की इतनी पॉपुलर हुई जिसके बाद अब मेकर्स इन सीन्स को भी रिलीज करना चाहते हैं। जी हां, हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव लड़की की तरह सजे नजर आ रहे हैं। लंबे बाल शिमरी टॉप और स्कर्ट पहने राजकुमार राव किसी खूबसूरत लड़की से कम नहीं दिख रहे हैं। वहीं इसकी अगली तस्वीर में वह डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

    राजकुमार राव बने 'राजकुमारी', शेयर की स्त्री 2 के सेट से अनसीन तस्वीर
  • Aug 27, 2024 5:47 PM

    श्वेता तिवारी के लुक्स को देख दीवाने हुए फैन्स, बोले- आप आज भी 25 की दिखती हैं...

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हाल ही में सेट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी थी। श्वेता के लुक्स और स्टाइल को देख फैन्स तो दीवाने ही हो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आप आज भी 25 की दिखती हो तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपको।

  • Aug 27, 2024 4:45 PM

    प्रियंका के भाई की सगाई में शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा, लोग बोले- बहनों में मनमुटाव...

    वायरल हो रहीं फंक्शन की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका के साथ ही उनकी कजिन मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन भी शामिल हुई थीं। प्रियंका का परिणीति से भी काफी अच्छा बॉन्ड है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका से अच्छा रिश्ता होने के बाद भी परिणीति सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई और हस्ताक्षर वेडिंग में शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। परिणीति चोपड़ा की गैर मौजूदगी ने जमकर लोगों का ध्यान खींचा जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं बहनों के बीच मनमुटाव तो नहीं हो गया है।

    प्रियंका के भाई की सगाई में शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा, लोग बोले- बहनों में मनमुटाव...
  • Aug 27, 2024 4:04 PM

    अनन्या पांडे के साथ ये ड्रेस पहनकर पहुंच गईं उर्फी जावेद, कपड़े देख हैरान रह गए लोग...

    हाल ही में उर्फी जावेद अनन्या पांडे के सीरीज कॉल मी बे के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस खास मौके पर अनन्या पांडे ट्राउजर और बैकलेस टॉप में नजर आईं, लेकिन जहां उर्फी जावेद हों वहां लाइमलाइट किसी और को कैसे मिल सकती है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान उर्फी जावेद भी अनन्या के साथ नजर आईं, लेकिन उर्फी के लुक को देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। जी हां, इस खास मौके पर उर्फी ने अपनी ड्रेस पर बड़ी सी छिपकली बनाकर चिपकाई थी, लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि यह छिपकली मूव कर रही थी। उर्फी का ये क्रिएटिव अंदाज देख लोगों हैरान ही रह गए।

    अनन्या पांडे के साथ ये ड्रेस पहनकर पहुंच गईं उर्फी जावेद, कपड़े देख हैरान रह गए लोग...
  • Aug 27, 2024 3:20 PM

    शादी से पहले इस कदर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा की भाभी, नीलम उपाध्याय ने शेयर कीं नईं तस्वीरें

    नीलम उपाध्याय ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीलम बेहद ही खूबसूरत शिमरी ब्लू कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहनी नजर आ रही हैं। लाइट ज्वैलरी और न्यूड मेकअप के साथ ही उनका लुक बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। वहीं सिद्धार्थ की बात करें तो सिद्धार्थ नेवी ब्लू कलर के कोट पेंट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।

    शादी से पहले इस कदर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा की भाभी, नीलम उपाध्याय ने शेयर कीं नईं तस्वीरें
  • Aug 27, 2024 2:00 PM

    ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने शेयर की ब्लड सैंपल की तस्वीर

    हिना खान (Hina Khan) हाल ही में अस्पताल गईं, जहां पर एक्ट्रेस का ब्लड टेस्ट हुआ। ऐसे में हिना खान ने ब्लड टेस्ट के दौरान की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में टेबल पर बल्ड सैंपल रखे हैं, जिसके जरिए हिना खान का हेल्थ अपडेट मिलेगा। इस दौरान ब्लड को अलग-अलग बोटल में रखा है, जो काफी छोटी है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'बस इतना ही की अगर आप जानते है तो सब जानते हैं।' हिना खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें स्ट्रोंग रहने के लिए कह रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें सुपर गर्ल भी मानते हैं, जो हर मुश्किल से लड़ लेंगी।

    ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने शेयर की ब्लड सैंपल की तस्वीर
  • Aug 27, 2024 1:56 PM

    आयशा टाकिया ने एक बार फिर मारी सोशल मीडिया पर धांसू एंट्री

    सोशल मीडिया पर आते ही आयशा टाकिया ने लिखा, क्या आपने नोटिस किया कि मैंने किसी भी बारे में कोई रिस्पॉन्स नहीं किया। मैंने बहुत अच्छे से दिमाग का इस्तेमाल किया है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो मुझे सपोर्ट करने उतर आए हैं। वहीं बहुत से लोग लगातार मुझे ट्रोल कर रहे हैं। मेरे बारे में बुरा भला कह रहे हैं। हालांकि मैं किसी से कुछ नहीं कहने वाले।

  • Aug 27, 2024 1:54 PM

    अक्षय कुमार की फिल्म का 'खेल' बिगाड़ने पर तुली 'स्त्री'

    अक्षय कुमार-वाणी कपूर और तापसी पन्नू स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म खेल-खेल में को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। जिस तरह से फिल्म को समीक्षकों से प्रतिक्रिया मिली थी, उसे देखते हुए फैंस को भी उम्मीद थी कि एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार की किस्मत के सितारे चमकेंगे और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। वीकेंड के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर मंदी छा गई है और सोमवार को खेल-खेल में का कलेक्शन बुरी तरह से गिर गया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 73 लाख का सिंगल डे पर कलेक्शन किया है। जन्माष्टमी पर सभी फिल्मों की कमाई डाउन रही। स्त्री 2 किसी भी तरह से 'खेल-खेल में' और 'वेदा' दोनों ही फिल्मों को कमाने का कोई मौका नहीं दे रही है। अक्षय कुमार के लिए भी स्त्री 2 (Stree 2) से टकराना अब भारी पड़ रहा है।

  • Aug 27, 2024 1:52 PM

    Rajinikanth के फैन बिजली रमेश का निधन

    साउथ के जाने माने स्टार और यूट्यूब सेंसेशन बिजली रमेश का निधन हो गया है। एक्टर सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन थे और उनके साथ स्क्रीन भी शेयर करना चाहते थे। हालांकि उनका ये सपना अधूरा ही रह गया क्योंकि उन्हें एक्टर के साथ कभी काम करने का मौका नहीं मिला।

    Rajinikanth के फैन बिजली रमेश का निधन
  • Aug 27, 2024 1:47 PM

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं रिया चक्रवर्ती

    हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया है। इस पॉडकास्ट में रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के सितारों से जमकर बातें करती हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।

  • Aug 27, 2024 11:56 AM

    सरकटे के आतंक से बॉक्स ऑफिस थर्राया, दूसरे हफ्ते में 400 करोड़ का आंकड़ा पार

    अमर कौशिक की 2018 की फिल्म स्त्री रिलीज होने पर एक बड़ी हिट रही थी। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर इसके सीक्वल ने अब ऑरिजिनल फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

    सरकटे के आतंक से बॉक्स ऑफिस थर्राया, दूसरे हफ्ते में 400 करोड़ का आंकड़ा पार
  • Aug 27, 2024 11:55 AM

    एक्ट्रेस को मंदिर में घुसने नहीं दिया, पुजारियों ने मांगा हिंदू होने का सबूत

    एक्ट्रेस, जो भाजपा की स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के एक अधिकारी ने उन्हें दर्शन करने से रोका और हिंदू होने का सबूत मांगा। उन्होंने बाद में रिपोर्टर्स से कहा, "उन्होंने यह साबित करने के लिए सर्टिफिकेट मांगा कि मैं हिंदू हूं और साथ ही मेरा जाति प्रमाण पत्र भी मांगा। देश में मैंने जिस भी मंदिर का दौरा किया, वहां मुझे ऐसी परेशानी का सामना कभी नहीं करना पड़ा।"

    एक्ट्रेस को मंदिर में घुसने नहीं दिया, पुजारियों ने मांगा हिंदू होने का सबूत
  • Aug 27, 2024 11:54 AM

    Malayalam Actor Baburaj ने जूनियर एक्ट्रेस को रोल देने के बहाने बुलाया

    मलयालम एक्टर-प्रोड्यूसर बाबूराज पर एक जूनियर कलाकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में विवाद खड़ा हो गया है। महिला का आरोप है कि यह घटना अलुवा में बाबूराज के घर पर हुई, जहां उन्हें एक फिल्म के रोल पर चर्चा करने के बहाने बुलाया गया था।

    Malayalam Actor Baburaj ने जूनियर एक्ट्रेस को रोल देने के बहाने बुलाया
  • Aug 27, 2024 10:44 AM

    फिल्म 'देवा' के सेट से शाहिद कपूर का वीडियो लीक

    शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'देवा' के सेट से शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

  • Aug 27, 2024 10:41 AM

    फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पर आया ये अपडेट

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' साल 2025 की ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'सिकंदर' को लेकर खबर आ रही है कि सलमान खान इसके लिए 45 दिन का मैराथन शेड्यूल शुरू करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X