..................... bollywood news in hindi live updates 26 February Article 370 BO Collection Kumar Sahni Demise - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: तीन दिन में ही Article 370 ने निकाली लागत, डायरेक्टर और राइटर कुमार साहनी का निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

फिल्म 'आर्टिकल 370' का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा है। यामी गौतम की फिल्म रिलीज से पहले देश प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी इसको लेकर एक रैली के दौरान बात की थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ अब कमाई भी चर्चा में है। कम बजट बनी ये फिल्म तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी के साथ फिल्म 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का बजट भी 20 करोड़ के आसपास ही बताया जा रहा है, जिसे फिल्म ने कमाई के मामले में तीन दिन में ही पूरा कर लिया है।

सिनेमा की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर डायरेक्टर और राइटर कुमार साहनी का निधन हो गया है। कुमार साहनी ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कुमार साहनी के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कुमार साहनी ने 'माया दर्पण', 'तरंग', 'कस्बा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। कुमार साहनी को फिल्म 'माया दर्पण' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

LIVE Feed
  • Feb 26, 2024 6:45 PM

    दिखा ऋचा चड्ढा का बेबी बंप, प्रेग्नेंट बीवी की केयर करते दिखे अली फजल

    एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्हें पब्लिक एरिया में देखा गया जहां उनका बेबी बंप नजर आया। ऋचा चड्ढा पब्लिक एरिया में अकेले नहीं थीं उनके साथ थे उनके पति अली फजल। अली फजल ना सिर्फ पत्नी को घुमाने लाए बल्कि प्रेग्नेंट पत्नी की केयर करते भी दिखे। बता दें कि कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स होने वाली मॉम को जमकर बधाइयां देते थक नहीं रहे हैं।

  • Feb 26, 2024 3:29 PM

    हॉलीवुड के सितारे ही नहीं बी प्राक भी बिखेरेंगे अनंत-राधिका के संगीत में अपनी आवाज का जादू

    मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने जा रही है जिसकी तैयारी काफी तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि मार्च में दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे और इन फंक्शन में परफॉर्में करने के लिए हॉलीवुड तक के आर्टिस्ट आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ के अलावा अब बी प्राक भी अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं। यानी की अनंत राधिका की वेडिंग में चार-चांद लगाने आ रहे हैं देश विदेश के आर्टिस्ट।

  • Feb 26, 2024 1:59 PM

    नहीं रहे इंदर कुमार बहल, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर इंदर कुमार बहल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 26 फरवरी को उन्होंने अपने जुहू वाले निवास पर आखिरी सांस ली। इंदर कुमार बहल के निधन की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बता दें कि इंदर कुमार बहल ड्रीम गर्ल, स्वामी, शैकीन, बनारस जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इंदर कुमार बहल के अंतिम संस्कार की बात करें तो परिवार जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगा।

  • Feb 26, 2024 12:33 PM

    Ronit Roy के गु्स्से का पारा हुआ इतना हाई, कहा-'मैंने बस फूड डिलीवरी बॉय को मार ही डाला था लेकिन..'

    रोनित ने कहा कि कैसे इन डिलीवरी बॉय पर समय पर खाना पहुंचाने का दबाव होता है और यही वजह है कि वे ऐसी गलतियां करते हैं और उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं होती है। रोनित ने बताया कि कैसे वो एक डिलीवरी बॉय को बस मारने ही वाले थे।

    Ronit Roy के गु्स्से का पारा हुआ इतना हाई, कहा-'मैंने बस फूड डिलीवरी बॉय को मार ही डाला था लेकिन..'
  • Feb 26, 2024 12:30 PM

    शाहरुख खान ने शेयर किया शर्टलेस लुक

    शाहरुख खान ने अपना नया लुक शेयर किया है। इस लुक में शाहरुख खान शर्टलेस दिखाई दिए। शाहरुख खान अपनी नई तस्वीर में अपने बेटे आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड D'Yavol X का प्रमोशन करते नजर आए। शाहरुख खान के शर्टलेस लुक के साथ-साथ उनकी रिंग्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। शाहरुख खान ने जो पोस्ट शेयर की है, उसका कैप्शन भी काफी मजेदार है। शाहरुख खान की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

  • Feb 26, 2024 10:04 AM

    जैकी भगनानी की शादी में बाराती बने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

    जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग फंक्शन में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सहित तमाम सितारों ने शिरकत की थी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने जैकी भगनानी की बारात में ठुमक लगाए हैं और इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहले दूल्हे जैकी भगनानी से मिलकर बधाई देते हैं और इसके बाद बारातियों के बीच ठुमक लगाते नजर आते हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

  • Feb 26, 2024 10:03 AM

    रवीना टंडन संग सेल्फी लेने के लिए हुई धक्कामुक्की

    रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रवीना टंडन इस वीडियो में फैंस के बीच फंस गईं। इस वायरल वीडियो में रवीना टंडन के फैंस उन्हें घेर लेते हैं और सेल्फी लेने के लिए बेकरार नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस वीडियो में रवीना टंडन अपने आप बचाती हुई नजर आ रही हैं। सिक्योरिटी वाले एक्ट्रेस को इन सब के बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए। रवीना टंडन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रवीना टंडन के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हैरान दिखाई दिए।

  • Feb 26, 2024 9:19 AM

    रबाज खान ने पत्नी शूरा खान को एयरपोर्ट पर किया किस

    शूरा खान और अरबाज खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान और अरबाज खान एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। शूरा खान अरबाज खान को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहुंची थीं। इस दौरान अरबाज खान ने पहले पत्नी शूरा खान को हग किया और उसके बाद कार में दोबारा बैठकर उन्हें किस कर के वापस आए। शूरा खान को किस करते अरबाज खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शूरा खान और अरबाज खान के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Feb 26, 2024 9:18 AM

    अल्लू अर्जुन के बेटे अयान ने गाया 'डंकी' का गाना, शाहरुख ने दिया रिएक्शन

    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के सुपरहिट गाने लुट-पुट गया को गुनगुनाते दिखे। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे का ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। इस वायरल हुए क्यूट वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शुक्रिया छोटे नवाब, तुम फूल और आग दोनों हो जो एक में पैक हो। अब मैं अपने बच्चों को अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने की प्रैक्टिस करने के लिए कहूंगा। हा हा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X