Bollywood Highlights- बदतमीज दिल पर नाचे बॉबी- रणबीर, रानी मुखर्जी रखेंगी टाइगर 3 की स्क्रीनिंग

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 November: नए दिन की पहली किरण के साथ मनोरंजन की दुनिया की अपडेट्स लेकर हम फिर से हाजिर हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी एंटरटेनमेंट जगत के हर छोटे-बड़े मसले पर नजर रखना चाहते हैं तो ये खास लाइव है आपके लिए।

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जो कि इस वक्त अपनी फिल्म एनिमल का प्रमोशन कर रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर बदतमीज दिल सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं और वो अपने साथ बॉबी देओल को भी नचा रहे हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि वो कहीं भी चले जाएं लेकिन ये गाना उनका पीछा नहीं छोड़ता है।

इसके अलावा बात करें अभिनेत्री रानी मुखर्जी की तो वो टाइगर 3 की स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होने सलमान खान की इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। ये स्पेशल स्क्रीनिंग उन्होने शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी के लिए रखी है। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Nov 25, 2023 4:21 PM

    ऑरी के '5 मैनेजर जानकर उड़े सलमान खान के तोते

    शो में सलमान खान ओरी से पूछते हैं, ''क्या पार्टी अटेंड करने के लिए आपको पैसे मिलते हैं?'' इसके जवाब में ओरी ने कहा, ''मुझे पैसा नहीं मिलता है पार्टी में शामिल होने के लिए पर... मेरे मैनेजर को बोलकर लोग मुझे बुलाते हैं।'' ओरी का जवाब सुन सलमान खान हैरान हो जाते हैं और कहते हैं- मैनेजर? इस पर ओरी कहते हैं- जी हां मेरे पास कुल 5 मैनेजर हैं जो मेरे प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों को मैनेज करते हैं। ओरी, तुम करते कया हो?, यह सवाल भी सलमान खान ने पूछा।

  • Nov 25, 2023 3:54 PM

    कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस पर छलके Karisma Kapoor के आंसू, इस खास शख्स को याद कर रोईं एक्ट्रेस

    टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 14 में कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस बार शो में करिश्मा कपूर नजर आने वाली हैं। शो में वे इमोशनल होते हुए नजर आएंगी, इस एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आ गया है।

  • Nov 25, 2023 3:41 PM

    Kantara Chapter 1: इस दिन रिवील होगा 'कांतारा चैप्टर 1' का फर्स्ट लुक

    कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म कांतारा ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलत देखी। जिसके बाद फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्ट ऋषभ शेट्टी ने इसके प्रीक्वेल बनाने का एलान कर दिया। अब मेकर्स ने इसके फर्स्ट लुक जारी करने की डेट और टाइम का भी एलान कर दिया है जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

  • Nov 25, 2023 2:53 PM

    इलियाना डिक्रूज अकेले नहीं कर रहीं बेटे की परवरिश, फैंस के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब

    इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में इलियाना डिक्रूज ने फैंस के द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। इस आस्क मी एनीथिंग सेशन में उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। साथ ही यह भी बताया कि वह अपने बेटे की परवरिश अकेले नहीं कर रही हैं।

    इलियाना डिक्रूज अकेले नहीं कर रहीं बेटे की परवरिश, फैंस के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब
  • Nov 25, 2023 2:20 PM

    25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर ने फिर मिलाया हाथ, लेकर आए नई धमाकेदार फिल्म

    सलमान खान और करण जौहर ने एक साथ 25 साल पहले फिल्म की थी। तब से ये जोड़ी अक्सर एक दूसरे के साथ प्रोजेक्ट करने को लेकर बात करते रहे हैं लेकिन अभी तक इनकी कोई फिल्म नहीं आई। वहीं अब फाइनली सलमान खान और करण जौहर साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। खुद भाईजान ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है और फिल्म का नाम भी अनाउंस कर दिया है।

    25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर ने फिर मिलाया हाथ, लेकर आए नई धमाकेदार फिल्म
  • Nov 25, 2023 1:49 PM

    एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी! इस दिन से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग

    रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपहिट फिल्में दी हैं। पिछले कुछ समय से रानी की फिल्म 'मर्दानी- 3' को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी! इस दिन से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग
  • Nov 25, 2023 1:33 PM

    Animal Advance Booking: शुरु रणबीर कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग, ओपनिंग होगी शानदार!

    Animal Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म एनिमल इन वक्त लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म रिलीज के 6 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है जो कि काफी शानदार है, जिससे लग रहा है कि फिल्म की ओपनिंग शानदार होगी।

  • Nov 25, 2023 1:09 PM

    दमन अंकल की लचकती कमरिया देख कंफ्यूज हुआ यूजर

    इस वक्त दमन अंकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गाने पर नहीं बल्कि 'चंकी चाट मसाला' वाले विज्ञापन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को दमन ने नहीं बल्कि एक यूजर ने साझा किया है जिसका नाम rockysharma07 है।

  • Nov 25, 2023 12:46 PM

    Urfi javed: कैमरे के सामने बिना कपड़ो के आई हसीना

    अपने अतरंगी फैशन सेंस और विवादित बयानों के चलते हमेशा ही खबरों में रहने वाली उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उर्फी खुद की नई नई वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने अपना एक बेहद ही बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर साझा करके लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

  • Nov 25, 2023 12:11 PM

    खुशाली कुमार का नया वीडियो वायरल

    खुशाली कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पिंक लंहगे में नजर आ रही हैं। इस लंहगे में वो कितनी सुंदरल लग रही हैं ये आपको देखते ही अंदाजा हो जाएगा। अभिनेत्री इस वक्त काफी मेहनत कर रही हैं और लगातार काम कर रही हैं।

  • Nov 25, 2023 11:50 AM

    अक्षय कुमार के OMG 2 वाले किरदार को परेश रावल ने बताया गैरजरूरी?

    परेश रावल का कहना था कि इस फिल्म में भगवान का कोई काम नहीं था और इस किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया था। परेश रावल से सीक्वल में ना होने को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होने कहा कि, "मैं यह अनुमान नहीं लगाता कि मेरे शामिल होने से फिल्म का प्रदर्शन बेहतर होता या नहीं।"

  • Nov 25, 2023 11:15 AM

    सुहाना खान एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुईं स्पॉट

    सुहाना खान का वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं। सुहाना का ये लुक देखकर लोग काफी हैरान हैं और वो काफी इसमें सुंदर लग रही हैं। काफी जल्दी द आर्चीज से शुरुआत करने जा रही हैं सुहाना अब लाइमलाइट में रहती हैं।

  • Nov 25, 2023 10:23 AM

    विधायक उम्मीदवार Chaahat Panday के डांस वीडियो से मचा हंगामा

    चाहत पांडे दमोह विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि विरोधियों के हाथ उनका ये डांस वीडियो लग गया है जिसको वो लगातार वायरल कर रहे हैं। चाहत पांडे के इस डांस वीडियो को बीजेपी समर्थक संदीप ठाकुर ने एक्स पर साझा किया है।

  • Nov 25, 2023 9:55 AM

    50 करोड़ क्लब में 12वीं फेल?

    सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सामने खड़े होकर धमाकेदार कमाई करने वाली 12वीं पास को लेकर चर्चा है। विक्रांत मैसी की ये फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है और इस तरह से कहा जा रहा है कि फिल्म एक हिट हो चुकी है।

  • Nov 25, 2023 9:31 AM

    रणबीर कपूर को फिर चाहिए बेबी गर्ल

    हाल ही में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि उनको फिर से एक बेटी ही चाहिए। दरअसल वो चाहते हैं कि उनकी दो बेटियां हो जाएं। हालांकि आलिया भट्ट की मानें तो वो इसका जस्ट उलट है। आलिया का कहना है कि उनको एक बेटा चाहिए क्योंकि एक बेटी हो चुकी है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X