Bollywood Hindi News Live: इस वजह से कृति सैनन हुईं ट्रोल, अंकिता ऐसे लगाएंगी विक्की पर लगाम

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

कृति सेनन और शाहिद कपूर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले दोनों स्टार्स जमकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच कृति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक छोटी सी फैन को बुरी तरह से इग्नोर कर दिया। ये देखकर खुद शाहिद कपूर भी हैरान ही रह गए।

बिग बॉस का फिनाले नजदीक है और 28 जनवरी को शो का विजेता मिल जाएगा। शो में इस वक्त टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं- मुनव्वर, मनारा, अंकिता, अरुण और अभिषेक। हाल ही में शो से विक्की एलिमिनेट हो गए हैं। विक्की घर जा चुके हैं लेकिन अंकिता को अपने पति पर जरा सा भी भरोसा नहीं है और वो कुछ ऐसा काम करने वाली हैं, जिससे विक्की को भी झटका लग सकता है।

अंकिता को घर में सब इस बात से चिढ़ा रहे हैं कि विक्की बिग बॉस के घर से जाने के बाद पार्टी कर रहे होंगे और अंकिता ने भी इस बात पर हामी भरी है और कहा है कि मुझे भी लग रहा है वो पार्टी कर रहा होगा। मेरे घर पर किसी को भी आने की परमिशन नहीं है। मैं पूरी रिकॉर्डिंग देखूंगी कौन कौन आया था पूरी 5 दिन की।

LIVE Feed
  • Jan 25, 2024 7:07 PM

    Fighter Screening: सबा आजाद के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋतिक

    मुंबई में आज फाइटर की दूसरी स्क्रीनिंग हो रही है। ऐसे में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋतिक। जहां ऋतिक ने कार्गो पैंट और जैकेट के साथ कैजुअल टी-शर्ट पहनी तो वहीं सबा ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने बालों पर लाल फूल भी लगा रखा था जो उन्हें काफी रेट्रो लुक दे रहा था।

  • Jan 25, 2024 7:06 PM

    'बिग बॉस 17': घर से बेघर होने के बाद विक्की जैन ने ईशा, आयशा और सना के साथ की पार्टी

    'बिग बॉस 17' से बाहर होने के एक दिन बाद विक्की जैन को पूर्व प्रतियोगियों सना रईस खान, आयशा खान और ईशा मालविया के साथ पार्टी करते देखा गया। अभिनेत्री पूर्वा राणा ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जहां विक्की को अपने पूर्व शो के साथियों के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

  • Jan 25, 2024 6:36 PM

    शुभांगी अत्रे ने पुराने सनग्लासेस केस से बनाया फैशनेबल क्लच पर्स

    टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने साझा किया है कि उन्होंने अपने पुराने सनग्लासेस केस को एक फैशनेबल क्लच पर्स में बदल दिया है। एक्ट्रेस अपसाइक्लिंग और रोजमर्रा की चीजों की किसी अन्य चीजों में ढालने पर जोर देती है।

  • Jan 25, 2024 6:36 PM

    आकांशा रंजन कपूर ने हैदराबाद में फिर से शुरू की 'मायावन' की शूटिंग

    'गिल्टी', 'रे' और 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' के लिए मशहूूर अभिनेत्री आकांशा रंजन कपूर अपनी तेलुगु फिल्म 'मायावन' के सेट पर वापस आ गई हैं। उन्होंने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मांकन से ब्रेक लिया था। वो मुंबई गई थी। यह फिल्म उनकी तेलुगु सिनेमा की पहली फिल्म है, इसमें संदीप किशन भी हैं और इसका निर्देशन सी.वी. कुमार ने किया है।

  • Jan 25, 2024 4:24 PM

    Salman Khan का वादा बन गया इस नौ साल के बच्चे के लिए वरदान

    सलमान खान को प्यार से भाईजान बुलाया जाता है - वह अपने दानवीर और इंसानियत भरे रवैये के लिए जाने जाते हैं। उनकी उदारता मशहूर हस्तियों की मदद करने तक भी फैली हुई है। हाल ही में, सलमान ने उनके फैन जगनबीर से मुलाकात की, जिन्होंने कैंसर से जीत हासिल की है।

  • Jan 25, 2024 3:13 PM

    रेड ब्रा में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रज्ञा जायसवाल

    अक्सर सोशल मीडिया पर हॉट और बोल्ड तस्वीरें वायरल होती हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि प्रज्ञा जायसवाल का है। प्रज्ञा इस वीडियो में काफी बोल्ड लग कही हैं और शर्ट खोलकर रेड ब्रा में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

    रेड ब्रा में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रज्ञा जायसवाल
  • Jan 25, 2024 2:33 PM

    ट्रेडिशनल लुक में तृप्ति डिमरी ने बिखेरा जलवा

    जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें नेशनल क्रश को लंहगे में देखा जा सकता है। तृप्ति इस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। जैसे ही वो कार से उतरीं उनको देखकर वहां पर खड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। सभी बस उनके सात तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते थे। तृप्ति को इस दौरान सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। पैपराजी पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। वीडियो के साथ उन्होने लिखा, ''तृप्ति डिमरी परंपरा के स्पर्श के साथ आधुनिक शैली में जलवा बिखेरती हैं।''

    ट्रेडिशनल लुक में तृप्ति डिमरी ने बिखेरा जलवा
  • Jan 25, 2024 2:02 PM

    Fighter Box Office Day 1 Early Reports- पहले दिन का फाइटर करेगी इतनी कमाई?

    ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ऋतिक रोशन भी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं। हालिया बॉक्स रिपोर्ट्स की बात करें तो ये अच्छी है। उम्मीद है कि पहले दिन ऋतिक रोशन की फाइटर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

  • Jan 25, 2024 1:42 PM

    इस एक्टर की बेटी ने कैमरे के सामने बदले कपड़े

    हम बात कर रहे हैं कृष्णा श्रॉफ की जो कि टाइगर श्रॉफ की बहन हैं और जैकी श्रॉफ की बेटी हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्कर्ड, ब्रालेट और शॉक्स कैमरे को सामने पहनती हुई नजर आ रही हैँ। इस वीडियो में वो काफी हॉट लग रही हैं।

    इस एक्टर की बेटी ने कैमरे के सामने बदले कपड़े
  • Jan 25, 2024 1:09 PM

    विद्युत जामवाल के संग रोमांस करती दिखीं नोरा फतेही

    विद्युत जामवाल एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'क्रैक' का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में वो विद्युत नोरा के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। विद्युत जामवाल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जब दो क्रैक लोग प्यार में पड़ जाते हैं = 'जीना हराम'।

  • Jan 25, 2024 1:01 PM

    इन कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटक रही तलवार, ये दो सितारे होंगे जल्द ही शो से बाहर

    बहुचर्चित शो बिग बॉस 17, 28 जनवरी, 2024 को एक ब्लॉकबस्टर ग्रैंड फिनाले के साथ अपनी यात्रा समाप्त करेगा। मनोरंजन के स्तर को बढ़ाते हुए, चैनल ने इस कार्यक्रम को छह घंटे तक प्रसारित करने का फैसला किया है। जो काफी लंबा समय है। बीबी 17 का फिनाले रविवार शाम 6 बजे शुरू होगा और आधी रात को विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। फैंस यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस 17 कौन जीतेगा और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार घर ले जाएगा। टॉप पांच फाइनलिस्ट विजेता ट्रॉफी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो हैं- अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत माशेट्टी, मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी। विक्की जैन के बाहर होने के बाद, निर्माताओं ने JioCinema पर वोटिंग लाइन खोली हैं और रविवार को दोपहर 12 बजे वोटिंग लाइनें बंद कर दी जाएंगी।

    इन कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटक रही तलवार, ये दो सितारे होंगे जल्द ही शो से बाहर
  • Jan 25, 2024 12:34 PM

    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई Fighter, यहां जाकर लोग फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं फिल्म

    Fighter Leaked Online: बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर, 'फाइटर', जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर - ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण शामिल हैं, ऑनलाइन पायरेसी के अभिशाप का सामना कर रही है। सिनेमाघर में रिलीज होने के कुछ ही समय बाद, हाई-वोल्टेज एक्शन मूवी पायरेसी वेबसाइटों पर पहुंच गई।

    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई Fighter, यहां जाकर लोग फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं फिल्म
  • Jan 25, 2024 12:33 PM

    अजय देवगन, आर माधवन स्टारर शैतान का टीज़र आउट

    अजय देवगन द्वारा आर माधवन और ज्योतिका के साथ अपनी अगली फिल्म 'शैतान' की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद, निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है और यह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली थ्रिलर का वादा करता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित 'शैतान' इस साल 8 मार्च को रिलीज़ होगी।

  • Jan 25, 2024 12:28 PM

    'फाइटर' की स्क्रनिंग खत्म होने पर सबा आजाद को लेने पहुंचे ऋतिक रोशन

    25 जनवरी को ऋतिक रोशन की धांसू फिल्म 'फाइटर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म रिलीज से पहले एक स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं थी। इसके बाद अब सबा आजाद का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सबा आजाद बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सबा आजाद और ऋतिक रोशन ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। ऋतिक रोशन इस वीडियो में पैप्स का स्वागत करते नजर आए। सबा आजाद और ऋतिक रोशन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

  • Jan 25, 2024 12:26 PM

    सनी देओल की 'लाहौर 1947' में हुई प्रीति जिंटा की एंट्री

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर 2' साल 2023 में बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बाद एक नए रिकॉर्ड्स बनाए। इस फिल्म के हिट होने के बाद सनी देओल के हाथ एक बाद एक कई फिल्में लगी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल लीड मेल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए काफी समय से फीमेल लीड एक्ट्रेस की तलाश चल रही थी, जो अब खत्म हो गई रहै। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा इस फिल्म के साथ कमबैक करने वाली है।

  • Jan 25, 2024 12:22 PM

    ऋतिक रोशन की फिल्म ने उड़ाए सबके होश, दीपिका की एक्टिंग ने जीता सबका दिल

    फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को लेकर यूजर्स ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए नजर आए। किसी को फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के एक्शन सीन्स पसंद आए, तो किसी की दिल फिल्म को गानों पर आ गया।

    ऋतिक रोशन की फिल्म ने उड़ाए सबके होश, दीपिका की एक्टिंग ने जीता सबका दिल
  • Jan 25, 2024 11:07 AM

    नई फिल्म के ऐलान के बाद खुशी से झूमीं नीतू कपूर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के बाद एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के लिए फिर से साथ आए हैं, जिसमें विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं, नीतू कपूर इसे लेकर शांत नहीं रह सकतीं। नीतू ने अपना उत्साह साझा किया और लिखा, "प्यार और युद्ध! राहा के माता-पिता, आप दोनों ने मुझे मेरे सर्वकालिक पसंदीदा फिल्म निर्माता #SANJAYLEELABHANSALI पर बहुत गर्व महसूस कराया है। आपका जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती #VickyKaushal"

  • Jan 25, 2024 11:07 AM

    ऋतिक रोशन संग काम करने परे दीपिका ने कही ये बात

    जैसे ही दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उन्होंने पहली बार ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बारे में बात की और एएनआई को बताया, "उन्होंने शायद मेरा काम देखा है, और मैंने उनका काम देखा है। आप हमेशा अपने दिमाग में यह उम्मीद रखते हैं। एक सहकर्मी के बारे में, और जब आप सेट पर जाते हैं, तो कभी-कभी यह वही होता है जो आप उम्मीद करते हैं, कभी-कभी यह आपकी अपेक्षा से अधिक होता है। कभी-कभी यह वह नहीं होता है जो आप उम्मीद करते हैं, और मेरे लिए, कुछ हद तक, ऋतिक रोशन संग काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X