..................... bollywood news in hindi live updates 24 January Oscars 2024 nominations fighter ban - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: इस इकलौती फिल्म को मिली ऑस्कर में जगह, गल्फ देशों ने बैन की 'फाइटर'

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

भारत ने 2023 में अपनी दो फिल्मों पर गर्व किया - विधु विनोद चोपड़ा की ड्रामा फिल्मल '12वीं फेल', जिसमें विक्रांत मैसी ने अभिनय किया और मनोरंजक सर्वाइवल ड्रामा 2018, जिसमें टोविनो थॉमस ने अभिनय किया। लेकिन ये दोनों फिल्में ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई हैं लेकिन उम्मीद की एक किरण अभी भी बाकी है।

'टू किल ए टाइगर' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। भारत के झारखंड पर आधारित यह भावनात्मक डॉक्यूमेंट्री, सामूहिक बलात्कार की शिकार अपनी 13 वर्षीय बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक परिवार के धर्मयुद्ध को दिखाता है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्शन पैक्ड इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसे जानने के बाद फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है।

इंडियन एयरफोर्स की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन ही बचा है और इसी के साथ ही मेकर्स के सामने एक मुश्किल आ गई हैं। फिल्म को मिडिल ईस्ट के कई देशों में बैन कर दिया गया है।

LIVE Feed
  • Jan 24, 2024 8:06 PM

    संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल आएंगे नजर

    संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'लव एंड वॉर' में बॉलीवुड जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, विक्की कौशल के साथ अभिनय करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म क्रिसमस, 2025 के मौके पर रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह दूसरी फिल्म है। जहां रणबीर ने निर्देशक की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था, वहीं आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भंसाली के साथ काम किया है। हालांकि, विक्की कौशल पहली बार इनके साथ काम करेंगे।

  • Jan 24, 2024 7:59 PM

    शाहरुख ने की राकेश रोशन के पारिवारिक डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' की शूटिंग

    'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों से बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान ने डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' के लिए शूटिंग की। निर्देशक राकेश रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी। निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, "द रोशन्स' में आपके प्यार, गर्मजोशी और योगदान के लिए धन्यवाद शाहरुख।"

  • Jan 24, 2024 7:54 PM

    'फाइटर' अनिल कपूर ने सिनेमा में बिताए 45 साल

    बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपकमिंग एक्शन फिल्म 'फाइटर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सिनेमा के बिजनेस में पिछले 45 सालों से सभी सीजन के लिए बल्कि सभी दशकों के लिए एक 'फाइटर' हैं। एक्टर ने हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बातचीत की और बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के अलावा एक सफल एक्टर बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।

  • Jan 24, 2024 7:10 PM

    'बिग बॉस 17' की फाइनलिस्ट बनते ही प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा का किया सपोर्ट, कहा- 'कार्पे डायम'

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट किया। मन्नारा रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में टॉप-5 में अपनी जगह बना चुकी हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मन्नारा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। वह खुलकर मुस्कुरा रही हैं। प्रियंका ने लिखा, "अपना बेस्ट दो और बाकी सब भूल जाओ... कार्पे डायम मन्नारा चोपड़ा।'' साथ ही रेड हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया।

  • Jan 24, 2024 7:09 PM

    'सेक्शन 108' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे अरबाज खान

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा की आगामी फिल्‍म 'सेक्शन 108' में हाल ही में शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंधे अभिनेता अरबाज खान नजर आएंगे। अभिनेता फिल्म में एक शक्तिशाली व्यवसायी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म फिलहाल लोनावला में अपने आखिरी शेड्यूल में है।

  • Jan 24, 2024 4:55 PM

    'देवारा' रिलीज डेट पोस्टपोन! अब अप्रैल में रिलीज नहीं होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपमेंट से जुड़े सूत्र ने बताया कि 'देवारा' अब अपने तय समय 5 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में रिलीज नहीं होगी। सूत्र ने कहा, 'देवारा एक हाई लेवल VFX मूवी है और आउटपुट में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। मेकर्स ने साफ कहा है कि वे सीन्स के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि दांव बहुत बड़ा है।' सूत्र ने आगे कहा, 'जूनियर एनटीआर भी 'आरआरआर' के बाद अगली फिल्म को लेकर काफी सतर्क हं और एक बड़ा सिनेमाई एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। मेकर्स अब 2024 की दूसरी छमाही में इसके रिलीज होने के उम्मीद कर रहे हैं।'

  • Jan 24, 2024 4:40 PM

    प्रशांत पिट्टी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया पर भड़की हसीना

    EaseMyTrip के को फाउंडर और मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर प्रशांत पिट्टी के साथ कंगना रनौत की तस्वीरें वायरल होते हैं इनके रिलेशन के चर्चे शुरू हो गए थे। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है। कंगना ने लिखा, "मीडिया से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की गलत जानकारी ना फैलाएं निशांत पिट्टी जी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय का इंतजार करें और हमें निराश ना करें। एक जवान महिला का नाम हर दूसरे दिन किसी के नए मर्द के साथ जोड़ देना अच्छी बात नहीं हैं वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साथ में तस्वीर क्लिक कराई है। प्लीज ऐसा ना करें।"

  • Jan 24, 2024 4:25 PM

    राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच वायरल हुआ सुष्मिता सेन का वीडियो

    सुष्मिता सेन का हाल ही में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो रमजान के महीने की लोगों को मुबारकबाद देती नजर आ रही हैं और फिर वो कुरान की एक लाइन बोलती नजर आ रही हैं। जिसका मतलब वो समझाती हैं कि हर उस इंसान को जिसमें सब्र है, बड़ी ताकत होती है, उसे जो चाहिए वो मिलता है। इसके बाद सुष्मिता कहती हैं कि मेरी दिल से दुआ है आप सबके लिए कि आपके दिल में जो ख्वाहिश हो, वो सब्र के साथ पूरी हो। आपको बहुत-बहुत मुबारक

  • Jan 24, 2024 4:05 PM

    राम मंदिर में इस स्टार ने दिया एक कुंटल से भी ज्यादा भारी सोना का दरवाजा

    दरअसल हम जिस हीरा व्यापारी की बात कर रहे हैं उनका नाम दिलीप कुमार वी. लाखी है। बता दे कि वह सूरत की सबसे बड़ी हीरा फैक्ट्री के मालिक है। मीडिया खबरों के अनुसार राम मंदिर में लगाए गए 14 स्वर्ण चरित्र द्वारा के लिए उन्होंने 101 किलो सोना भिजवाया और बताया गया की राम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिला यह सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है।

  • Jan 24, 2024 3:22 PM

    कंगना रनौत ने तोड़ी अफेयर पर चुप्पी

    कंगना रनौत को जैसे ही इन रिपोर्ट्स के बारे में भनक लगी उन्होंने तुरंत एक रिपोर्ट पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दे डाला और निशांत पिट्टी के साथ अपने रिलेशन की अफवाहों पर विराम लगा दिया। कंगना ने लिखा, "मीडिया से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस तरह की गलत जानकारी ना फैलाएं निशांत पिट्टी जी अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय का इंतजार करें और हमें निराश ना करें। एक जवान महिला का नाम हर दूसरे दिन किसी के नए मर्द के साथ जोड़ देना अच्छी बात नहीं हैं वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साथ में तस्वीर क्लिक कराई है। प्लीज ऐसा ना करें।"

  • Jan 24, 2024 3:04 PM

    मुनव्वर फारुखी का खुलासा, मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस के अंदर की थी Kiss, असहज हो गए थे..

    मुनव्वर इस दौरान अंकिता लोखंडे से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "मैं असहज हो गया क्योंकि मैंने हमेशा एक लाइन बनाए रखी है।" अंकिता ने किस को लेकर मुनव्वर से पूछा तो उन्होने हां में सिर हिलाया।

  • Jan 24, 2024 2:40 PM

    शिवलिंग पर माथा टेकने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सारा अली खान

    जब जब सारा अली खान ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं वो काफी ट्रोल की जाती है। उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, 'जय भोलेनाथ।' पहली तस्वीर की बात करें तो सारा अली खान हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं। दूसरी तस्वीर में वो शिवलिंग पर माथा टेकती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Jan 24, 2024 1:56 PM

    कंगना रनौत इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट?

    हम बात कर रहे हैं EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी की जो कि हाल ही में उनके साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों की तस्वीरें सीधे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

  • Jan 24, 2024 1:03 PM

    Joy Awards- दुनिया के दिग्गजों के साथ नजर आए सलमान खान और आलिया भट्ट

    सलमान खान को पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए तुर्की अल अल शेख द्वारा आमंत्रित किया गया था, जो 2022 में समारोह में उनकी यात्रा के बाद इस इवेंट में उनकी दूसरी उपस्थिति होगी, जहां उन्हें रियाद में जॉय अवॉर्ड्स में 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।इस दौरान सलमान खान के साथ फ्रेम में आलिया भट्ट भी शामिल थीं।

    Joy Awards- दुनिया के दिग्गजों के साथ नजर आए सलमान खान और आलिया भट्ट
  • Jan 24, 2024 12:52 PM

    स्क्विड गेम का आएगा दूसरा सीजन

    नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज में से एक, "स्क्विड गेम" 2024 में अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस आएगा। स्ट्रीमिंग सर्विसेज ने मंगलवार को अपने शेयरधारकों को एक लेटर में शो के सीज़न दो की खबर साझा की। "स्क्विड गेम" सितंबर 2021 में रिलीज़ हुआ और जल्द ही स्ट्रीमर के लिए एक ग्लोबल हिट बन गया, दुनिया भर के चार्ट में टॉप पर पहुंचकर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज बन गई।

  • Jan 24, 2024 12:49 PM

    आइरा खान ने अपनी मस्ती भरी शादी की पार्टी से तस्वीरें साझा कीं

    मुंबई में अपनी भव्य शादी के रिसेप्शन के कुछ हफ्ते बाद, आमिर खान की बेटी इरा खान ने बुधवार को पति नुपुर शिखारे के साथ अपनी मस्ती भरी उदयपुर शादी की पार्टी की कई तस्वीरें साझा कीं। फोटो डंप पोस्ट में इरा के पति, मां रीना दत्ता, परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हैं। चंचल हवाई अड्डे की तस्वीरों से लेकर, अधिक स्पष्ट क्षणों को पोस्ट में कैद किया गया।

  • Jan 24, 2024 12:48 PM

    सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए अपने पहले ऑस्कर नॉमिनेशन पर कही ये बात

    आयरिश अभिनेता सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए अपने पहले सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार में नॉमिनेशन मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। 96वें अकादमी पुरस्कार नॉमिनेशन की घोषणा मंगलवार, 23 जनवरी को की गई और क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर कैटेगरी सहित 13 नॉमिनेशन अर्जित किए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, एक्टर ने शेयर किया, 'मैं थोड़ा सदमे में हूं। ऐसी फिल्म में शामिल होना एक वास्तविक सम्मान की बात है, जो लोगों के साथ इतने सशक्त तरीके से जुड़ी है, जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी।'

  • Jan 24, 2024 11:50 AM

    इंशाअल्लाह' में पक्की हुई शाहरुख खान की एंट्री

    शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं। पहले रिपोर्ट्स में बताया रहा था कि संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान साथ में फिल्म करने वाले हैं, लेकिन मूवी का क्या नाम होगा ये तय नहीं था। बताया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली शाहरुख खान के साथ एक नए आईडिया पर काम करने वाले हैं। लेकिन अब मूवी के नाम पर मुहर लग गई है।

  • Jan 24, 2024 11:48 AM

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शिव मंदिर पहुंचीं सारा अली खान

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद सारा अली खान की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सारा अली खान भगवान शिव के मंदिर में नजर आईं। मंदिर में पूजा करने को लेकर सारा अली खान खूब ट्रोल हो रही हैं। सारा अली खान की शिव मंदिर से सामने आई फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

  • Jan 24, 2024 11:47 AM

    फुलऑन एक्शन मोड में नजर आए अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

    अब फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की ईद को रिलीज होने वाली है। इन सब खबरों के बीच फिल्म का धांसू टीजर सामने आ गया है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। 'बड़े मियां छोटे मियां' के टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों एक्शन अवतार में दिखाई दिए।

  • Jan 24, 2024 11:45 AM

    शो से बाहर आते ही विक्की जैन ने कर डाला ये काम

    विक्की जैन बिग बॉस 17 से इविक्ट हो गए हैं। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से विक्की जैन का पत्ता टॉप 5 से कट गया है। शो में उनके इविक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। अंकिता लोखंडे विक्की को जाते देख फूट-फूटकर रोते हुए दिखीं। इस दौरान अंकिता लोखंडे ने विक्की को एक चेतावनी भी दी। अंकिता ने विक्की को पार्टी न करने की बात कही थी, लेकिन विक्की खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और पार्टी करते दिखे।

  • Jan 24, 2024 10:05 AM

    ऋतिक दीपिका के फैंस को तगड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन हो गई फिल्म

    फाइटर टीम के एक करीबी सूत्र ने भी यूएई को छोड़कर खाड़ी देशों में फाइटर की रिलीज के संबंध में अपडेट की पुष्टि की। निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जहां फाइटर को खाड़ी देशों में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल पाई है, वहीं एरियल एक्शन थ्रिलर 25 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ऋतिक दीपिका के फैंस को तगड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन हो गई फिल्म
  • Jan 24, 2024 10:04 AM

    नॉमिनेशन्स से बाहर हुई 12वीं फेल और 2018, लेकिन इस इकलौती फिल्म ने मारी धांसू एंट्री

    भारत ने 2023 में अपनी दो फिल्मों पर गर्व किया - विधु विनोद चोपड़ा की ड्रामा फिल्मल '12वीं फेल', जिसमें विक्रांत मैसी ने अभिनय किया और मनोरंजक सर्वाइवल ड्रामा 2018, जिसमें टोविनो थॉमस ने अभिनय किया। अपनी कहानी कहने की क्षमता और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसित दोनों फिल्में ऑस्कर 2024 में योग्य 265 फिल्मों में से थीं। हालांकि, ये फिल्में लास्ट नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल होने से चूक गईं।

    नॉमिनेशन्स से बाहर हुई 12वीं फेल और 2018, लेकिन इस इकलौती फिल्म ने मारी धांसू एंट्री
  • Jan 24, 2024 10:02 AM

    विक्की जैन के बेघर होने पर फूट-फूटकर रोईं अंकिता, लोगों ने कहा- 'कितनी ओवरएक्टिंग करती है'

    अंकिता ने जैसे अपने पति विक्की को अंतिम विदाई दी, वह फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने विक्की को गले लगाया और धमकी दी कि शो से बाहर निकलने के बाद वे अकेले पार्टी न करें। जब बिग बॉस ने विक्की को घर से बाहर जाने के लिए कहा तो अभिनेत्री रोती रहीं और वह अपने पति को जाने नहीं दे सकीं।

    विक्की जैन के बेघर होने पर फूट-फूटकर रोईं अंकिता, लोगों ने कहा- 'कितनी ओवरएक्टिंग करती है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X