Bollywood Highlights: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही सालार की आंधी, उमंग अवॉर्ड में छाई साड़ी वाली हीरोइने

bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शनिवार रात मुंबई में उमंग अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बी टाउन के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की और सोशल मीडिया पर हसीनाओं के लुक आग की तरह वायरल हो रहे है। उमंग 2023 में बॉलीवुड हीरोइनें एक से बढ़कर एक शानदार लुक में शिरकत करने के लिए पहुंची।

तीसरे दिन भी सालार से अच्छी कमाई करने की उम्मीद थी और फिल्म इन उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। रिलीज के तीसरे दिन भी प्रभास स्टारर सालार ने अपना तूफानी कलेक्शन जारी रखा। तीसरे दिन भी फिल्म का तूफानी कलेक्शन जारी है। रविवार को फिल्म ने देश में लगभग 65 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ सालार इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

LIVE Feed
  • Dec 24, 2023 1:14 PM

    फिल्‍म 'डर' मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक : जूही चावला

    फिल्‍म 'डर' ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर अभिनेत्री जूही चावला ने कहा कि फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान का होना कितना खास था और क्यों यह उनके करियर की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म थी।

  • Dec 24, 2023 12:05 PM

    सालार के सामने डंकी की दहाड़, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

    शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की। हालांकि जिस तरह से फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा था, उस हिसाब शाहरुख की फिल्म काफी कम कलेक्शन कर पाई है। जिसका कारण सालार के साथ क्लैश ही माना जा रहा है। दो बड़ी फिल्मों के बीच ऑडियंस बंट गई है। यहां देखिए फिल्म की अब तक की घरेलू कमाई के आंकड़े: पहला दिन- 29.2 करोड़ दूसरा दिन- 20.5 करोड़ तीसरा दिन- 26 करोड़

  • Dec 24, 2023 11:02 AM

    अरबाज खान से पैपराजी ने पूछी शादी की डेट, इस तरह किया खामोश रहने का इशारा

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अरबाज बहुत जल्द मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने वाले हैं। इस बीच 24 दिसंबर को अरबाज खान जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए उमेंग पुलिस शो में पहुंचे जहां पैपराजी ने उनसे शादी की डेट ही पूछ डाली। सोशल मीडिया पर अरबाज खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • Dec 24, 2023 10:37 AM

    एक्टर सिद्घांत बोले, मैं हमेशा ग्रे किरदारों को चुनता हूं

    सिद्धांत चतुर्वेदी इंडस्ट्री में चार फिल्में कर चुके हैं और उनका कहना है कि वह अब तक निभाए गए उनके किरदारों से बहुत अलग हैं। एक्टर की अगली फिल्म 'खो गए हम कहां' 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जोया अख्तर की 'गली बॉय' में एमसी शेर का किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ने कहा कि उनका किरदार इमाद बिल्कुल उनसे मेल नहीं खाता है।

  • Dec 24, 2023 10:13 AM

    उमंग पुलिस अवॉर्ड में जाह्नवी कपूर का कालिताना अंदाज

    हर रेड कार्पेट की जान अभिनेत्री जाह्नवी कपूर उमंग पुलिस अवॉर्ड में शिमरी साड़ी में गजब के कातिल लुक में दिखाई दीं। जाह्नवी कपूर ने जहां काफी हैवी क्रिस्टल वर्क साड़ी पहनी थी तो वहीं उन्होंने अपना मेकअप काफी लाइट न्यूड शेड ही रखा था।

  • Dec 24, 2023 9:35 AM

    सलमान खान के शो को नहीं मिला एक्सटेंशन? इस दिन होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

    रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। इसी दिन मुनव्वर फारुकी का जन्मदिन भी है। कई लोगों का मानना ​​है कि ट्रॉफी उन्हीं की होगी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह बिग बॉस 17 के टॉप फाइव में जगह बनाएंगे।

  • Dec 24, 2023 9:16 AM

    पुलिस वैन पर चढ़कर अक्षय कुमार ने दिखाया टाइगर श्रॉफ संग 'याराना'

    जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उमंग पुलिस शो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पुलिस की वैन पर चढ़कर फैंस को हैलो बोलते दिखाई दिए। दोनों स्टार्स को एक साथ फैंस की हूटिंग का जवाब देते देखा गया। इस दौरान अक्षय कुमार भीड़ से हाथ मिलाते और सिर झुकाकर आदाब करते भी नजर आए। अक्षय और टाइगर के इस फैन मीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Dec 24, 2023 9:15 AM

    ऋतिक रोशन के बेटे को बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में मिला एडमिशन

    ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बड़े बेटे रेहान रोशन को बोस्टन के फेमस बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में एडमिशन मिल गया है। रेहान को स्कॉलरशिप के तहत एडमिशन मिला है। इस बात की जानकारी उनकी मां और ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने रेहान की तस्वीरों की एक मर्ज वीडियो पोस्ट करते हुए अपने बेटे को बधाई दी है और बताया है कि कैसे वे सालों से इस दिन के लिए मेहनत कर रहे थे।

  • Dec 24, 2023 9:14 AM

    दीपिका पादुकोण ने बनारसी साड़ी में लूटी उमंग अवॉर्ड्स की महफिल

    बॉलीवुड की मस्तानी यानि के दीपिका पादुकोण के पहुंचते ही सारे के सारे कैमरे उनकी ओर पैन टिल्ट हो गए।फिरोजी बनारसी सिल्क जरी वर्क साड़ी में दीपिका किसी महारानी की तरह इस इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची तो हर किसी हीरोइन का लुक फिका पड़ गया।

  • Dec 24, 2023 9:06 AM

    उमंग अवॉर्ड में आलिया भट्ट की स्टाइलिश एंट्री, पैंट सूट में लगी बिंदास

    आलिया भट्ट भी फ्लोरल प्रिंट का फॉर्मल आउटफिट पहने नजर आईं। आलिया का बिंदास लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही न्यूड मेकअप और खुले बालों में आलिया काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही थीं।

  • Dec 24, 2023 8:50 AM

    प्रमोशन करने कॉलेज कैंपस में गई एक्ट्रेस के कपड़ो पर भड़का टीचर, गुस्से में निकली एक्ट्रेस

    श्रुति सिन्हा अपने नए शो को प्रमोट करने के लिए ये हसीना हाल ही में एक कॉलेज फेस्ट में शिरकत करने के लिए गई थीं। कॉलेज के नीयल अनुसार श्रुति की ये ड्रेस ठीक नहीं थी जिसके कारण उन्होंने फेस्ट में शिरकत करने से ही मना कर दिया और वहां से लौट गईं।

  • Dec 24, 2023 8:49 AM

    वैष्णो देवी में पिटने की खबर पर बिगड़े एल्विश यादव के बोल

    'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव इन दिनों अपने वैष्णो देवी ट्रिप को लेकर छाए हुए हैं। वीडियो को लेकर खबर फैली की वैष्णो देवी में एल्विश यादव और उनके दोस्त की पिटाई हुई है। इस पर रिएक्ट करते हुए एल्विश यादव ने ट्वीट किया, 'जब तक ऐसी खबरें वाले जिंदा हैं, फेक नैरेटिव चलते रहेंगे। मेरे पे हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे, कलयुग का अंत आ लेगा। चीयर्स।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X